• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

13 मार्च राशिफल: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन जातकों का भाग्य

Writer D by Writer D
13/03/2022
in धर्म, फैशन/शैली, राशिफल
0
3 planets will transit

3 planets will transit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेष राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगी। कारोबार में आकस्मिक धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। आय के स्रोत में बढ़ोतरी हो सकती है। सहयोगियों और मित्रों का पूरा सहयोग रहेगा, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी, जिस मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा। मित्रों से हुई मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी। शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है।

वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। दृढ़ मनोबल एवं आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है। पदोन्नति की संभावना है। पिता की संपत्ति से लाभ होगा। कला एवं खेल-कूद में निपुण व्यक्तियों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा। सरकार के साथ धन का व्यवहार सफल रहेगा। जमीन या मकान के दस्तावेजी कार्यों के लिए समय योग्य है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि :- आज का आपका दिन बहुत शुभ है। कार्यक्षेत्र में आशानुकूल सफलता मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। धार्मिक कार्य एवं यात्रा के लिए समय बिल्कुल अनुकूल है। मित्रों एवं सम्बंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा। मित्रों से लाभ होगा। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

कर्क राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। इसके साथ ही आपको सरकार विरोधी प्रवृत्तियों, क्रोध एवं कामवृत्तियों से परे रहने की आवश्यकता है। अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं। आर्थिक संकट आ सकता है। ऐसे समय में ईश्वर की आराधना एवं आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान कर सकती है। परिवार में कलह हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा। सामान्य दैनिक कार्यों को भुलाकर आनंद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं। इसलिए कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं। सावधानी बरतें और सभी कार्य मन लगाकर करें। किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटनस्थल पर जाने से मन अति प्रसन्न होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंदप्रद हो सकता है।

कन्या राशि :- आज का दिन हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय के लिए भी दिन लाभदायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी। धर्म-कर्म के कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय बिलकुल अनुकूल रहेगा।

तुला राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन भागदौड़ की अधिकता रहेगी। कार्यभार बढऩे से थकान का अनुभव कर सकते हैं। निर्णय लेने की क्षमता का अभाव और मन के चिंताग्रस्त होने से असमंजस की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है व उनके आरोग्य की चिंता भी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ विवाद में फंसने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च भी अधिक होगा। मन बहुत संवेदनशील रहेगा एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रहेंगे। विद्योपार्जन करने वालों को विद्या प्राप्ति में सफलता मिलेगी। जमीन-मकान या वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों के दौरान खास सावधान रहें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्य विस्तार को लेकर आवश्यक निर्णय ले सकते हैं और नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यों में अपने प्रयासों से सफल होंगे। सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण कार्य सफलता में सरलता होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी पर्यटन स्थल की सैर से मन अति प्रसन्न रहेगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक रहने से मन अशांत रह सकता है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें और बाहर के खाने-पीने से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सहकर्मियों से लाभ होगा। मन में नकारात्मक विचार न आने दें।

कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में धनलाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। किसी लम्बी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों की सफलता के लिए कड़ी मेहनत और भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। निर्णय लेने में सावदानी बरतें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परिजनों से अनबन हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें। भाषा एवं व्यवहार में मृदुता कायम रखें।

Tags: 24ghante online.comAstrologydaily horoscopeHoroscopeRashifaltoday's Horoscopeआज का राशिफलदैनिक राशिफलराशिफलसाप्ताहिक राशिफल
Previous Post

मजदूर की कैंची घोपकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

Next Post

जानें कब लगेगा साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, नोट करें समय और सूतक काल

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

जाने हेपेटाइटिस-बी के लक्षणों के बारें में

02/06/2026
Puja Ghar
Main Slider

घर के मंदिर में न रखें इस तरह की मूर्ति, हो जाएगा अनर्थ

01/06/2026
Bread Manchurian
खाना-खजाना

आज बनाएं ब्रेड मंचूरियन, मिलेगा स्ट्रीट फूड का स्वाद

01/06/2026
plants
धर्म

ये पौधे घर में करेंगे धन का आगमन

01/06/2026
Pyaaz Kachori
खाना-खजाना

नाश्ते में बनाएं प्याज की कचौड़ी, रोज होगी बनाने की डिमांड

01/06/2026
Next Post
Sutak Kaal

जानें कब लगेगा साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, नोट करें समय और सूतक काल

यह भी पढ़ें

एप्पल साइडर विनेगर

अस्थमा को कम करता है सेब का जूस, जानें कैसे

10/04/2026
dimple yadav

डिंपल यादव के खिलाफ उम्मीदवार न उतारे बीजेपी-बसपा, JDU ने की अपील

11/11/2022
Sania Mirza

सानिया मिर्जा ने किया बड़ा ऐलान, इस टूर्नामेंट के बाद लेंगी सन्यास

07/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version