• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, परिजनों लगाया दहेज हत्या का आरोप

Writer D by Writer D
26/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
suspicious death

suspicious death

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में गुरुवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में उसके घर में बेड पर पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतका के मायके वालों ने उसके ससुराली जनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला दहेज हत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। सरोजनीनगर के कानपुर रोड स्थित तपोवन नगर निवासी इशरत अली के बेटे शाहनवाज के मुताबिक उसकी बहन हिना बानो 28 की शादी थाना क्षेत्र के ही बिजनौर स्थित कटरा मोहल्ला निवासी रफीक के बेटे इरफान के साथ वर्ष 2018 में हुई थी।

शहनवाज का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही दहेज में रुपयों की मांग को लेकर हिना बानो का पति इरफान, ससुर रफीक उर्फ लाला, सास, देवर और ननद मिलकर उसे आए दिन मारते पीटते थे। शाहनवाज का कहना है कि गुरुवार सुबह करीब 7 बजे इरफान ने फोन करके बताया कि हिना बानो ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह बात सुनते ही हिना बानो के मायके वालों के होश उड़ गए और वह आनन-फानन बिजनौर के कटरा मोहल्ला स्थित इरफान के घर पहुंचे।

मादक पदार्थ का कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में स्मैक बरामद

घर पहुंचने पर इरफान और उसके परिवार वाले वहां से फरार मिले। जबकि कमरे के अंदर बेड पर हिना बानो मृत अवस्था में पड़ी मिली। यह दृश्य देखकर मृतका के मायके वालों ने आनन-फानन घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो बेड पर पड़ी मृतका की जीभ बाहर निकली होने के साथ ही गले में कसाव के निशान थे और उसके पैर बेड से नीचे जमीन पर लटक रहे थे। साथ ही बेड के ऊपर पंखे के हुक से बंधा दुपट्टा भी नीचे लटक रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं घटनास्थल देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने मृतका की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में आत्महत्या का रूप देने के लिए पंखे के हुक से दुपट्टा बांध के नीचे लटका दिया और शव को बेड पर छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में शाहनवाज ने इरफान, उसके पिता रफीक उर्फ लाला, इरफान की मां, बहन और उसके छोटे भाई के ऊपर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है।

दुष्कर्म में विफल होने पर कर दी वृद्धा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Tags: Lucknow News
Previous Post

हत्या के आरोप फरार चल रहे वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद

Next Post

अवैध असलहे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Next Post
criminal arrested

अवैध असलहे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, भेजा जेल

यह भी पढ़ें

CUET UG Result Declared

RPSC RAS-2024 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस डाॅयरेक्ट लिंक से करें चेक

09/10/2025
Rajasthan-BSTC

राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

27/10/2020
PM Modi

रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे पीएम मोदी, बोले- यह मेरा सौभाग्य

25/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version