• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नैमिषारण्य के कायाकल्प का मास्टर प्लान तैयार

Writer D by Writer D
08/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
0
Naimisharanya

Naimisharanya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश की आध्यात्मिक विरासत को सजाने और संवारने का काम जल्द शुरु होने जा रहा है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत सीतापुर के नैमिषारण्य (Naimisharanya) और मिश्रिख-नीमसार का कायाकल्प किया जाना है। इसके तहत पर्यटन विभाग नैमिषारण्य को वैदिक शहर, आध्यात्मिक, धार्मिक और इको टूरिज्म के एक वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने जा रहा है।  मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने पर्यटन विभाग के आला अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में मंत्रिपरिषद की बैठक में नैमिषारण्य (Naimisharanya) को पौराणिक महत्व के अनुरूप आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने का निर्णय हुआ था। साथ ही यहां नैमिषारण्य तीर्थ विकास परिषद के गठन का भी निर्णय लिया गया था।

धार्मिक स्थलों का होगा कायाकल्प

मुख्य सचिव के समक्ष पर्यटन विभाग की ओर से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ की आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग फैकल्टी ने प्रस्तुतिकरण दिया। इसमें नैमिषारण्य (Naimisharanya) के विकास का पूरा मास्टर प्लान समझाया गया। इसके तहत नैमिषारण्य को इसके प्राकृतिक और मानव निर्मित विविध स्रोतों के कारण 4 टूरिज्म जोन में बांटा गया है। बैठक के दौरान पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि यहां बने मां ललिता देवी मंदिर में कई द्वार हैं और फ्रंट में कई दुकानों की वजह से यहां जाम की स्थिति रहती है। इस पर काम किया जाएगा। यहां का कुंड इस्तेमाल में नहीं है, जिसे रीस्टोर किए जाने की आवश्यक्ता है। यहां आम नागरिकों के लिए जरूरी सुविधाओं और उनके मेंटीनेंस पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसी तरह चक्र तीर्थ में प्रवेश द्वार से लेकर चेंजिंग और टॉयलेट ब्लॉक, चक्रतीर्थ कुंड की सफाई और रेनोवेशन, गौकुंड, सत्संग भवन, सभा स्थल और वेटिंग एरिया के अलावा गोदावरी कुंड और ब्रह्म कुंड को रेनोवेट किया जाएगा। इसी तरह दधीचि कुंड का भी रेनोवेशन किए जाने की आवश्यक्ता है।

शहर का भी होगा विकास

धार्मिक स्थलों के साथ-साथ शहर पर भी काम किए जाने की जरूरत है। शहर के प्रवेश द्वारों के साथ-साथ ट्रांजिट नोड विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा शहर में डेडिकेटेड पार्किंग की व्यवस्था होगी। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के चार्जिंग प्वॉइंट्स के अलावा टूरिस्ट्स फैसिलिटेशन सेंटर, धर्मशाला, फूड कोर्ट जैसी आम नागरिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके अलावा यहां आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों के लिए डेडिकेटेड फुटपाथ भी बनेंगे। यही नहीं, 84 कोसी परिक्रमा क्षेत्र में भी आम नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शहर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के अनुसार टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर बनाए जाएंगे। वेटिंग एरिया, कैफेटेरिया, चेंजिंग रूम और रेस्ट रूम का विकास होगा। घाटों का चौड़ीकरण एवं अन्य जरूरी चीजों का विकास किया जाएगा।

सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का सुदृढ़ीकरण जरूरी

इस दौरान पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि NMT (नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट) का प्रावधान जिसका उद्देश्य कार्बन फुटप्रिंट को कम किया जाना है। सीतापुर शहर प्रमुख रूप से भूजल संसाधनों पर निर्भर है, इसलिए भूजल की कमी से बचने के लिए एक विकल्प की आवश्यकता है। इस प्रकार विकास क्षेत्र में वर्षा जल संचयन किया जा सकता है। वर्षा जल संचयन प्रणाली अपनाने के लिए अधिकारियों द्वारा लोगों को प्रोत्साहन प्रदान किया जाना चाहिए। सभी सार्वजनिक भवनों में नई इमारतों में वर्षा जल संचयन प्रणाली उपलब्ध करायी जानी चाहिए। 5000 वर्ग मीटर से अधिक के विकास के लिए एक वर्षा जल प्रणाली प्रदान की जानी आवश्यक है।

3 तरह से विकास की है योजना

नैमिषारण्य (Naimisharanya) के कायाकल्प की योजना को 3 तरह से प्लान किया गया है। पहली योजना के तहत तमाम धार्मिक स्थलों का पर्यटन विभाग द्वारा कायाकल्प किया जाएगा। इनमें चक्र तीर्थ मंदिर, मां ललिता देवी मंदिर, दधीचि कुंड, शहरों के प्रवेश द्वार पर ट्रांजिट नोड, आम नागरिक सुविधाएं, 84 कोसी परिक्रमा पथ का विकास, टूरिज्म बेस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर समेत अन्य बातें शामिल हैं। वहीं दूसरी योजना सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट से मिलने वाली ग्रांट के जरिए विकास की है। इसके तहत वाटर सप्लाई, अंडरग्राउंड सीवरलाइंस व सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, रोड और पार्किंग लाट्स, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, फायर स्टेशन और स्ट्रीट लाइट समेत अन्य विकास की योजनाएं शामिल हैं। तीसरी योजना के तहत पीपीपी मोड में होटल निर्माण, ईवी चार्जिंग प्वॉइंट्स, ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा और कॉमर्शियल जगहों को विकसित करने पर ध्यान दिया जाएगा।

Tags: Lucknow NewsNaimisharanyaYogi Government
Previous Post

मैनपुरी की जीत नेताजी को समर्पित: अखिलेश यादव

Next Post

अब शैक्षिक गुणवत्ता से तय होगी स्कूलों की ग्रेडिंग

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की विद्युत सखियों ने जमा कराए ₹3,720 करोड़ के बिल, कमाया ₹47 करोड़ कमीशन

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Next Post
Grading of schools

अब शैक्षिक गुणवत्ता से तय होगी स्कूलों की ग्रेडिंग

यह भी पढ़ें

CM पुष्कर ने बद्रीनाथ धाम में की पूजा अर्चना, निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

28/10/2021
जज ने महिला पुलिस अधिकारी को भेजा ये मैसेज The judge sent this message to the female police officer

आधी रात को जज ने महिला पुलिस अधिकारी को भेजा ये मैसेज, तो दर्ज कराई एफआईआर

11/09/2020
Dr. Rameezuddin Nayak arrested in 'love jihad' case

KGMU में ‘लव जिहाद’ का आरोपी डॉ. रमीजुद्दीन नायक गिरफ्तार, 17 दिन से था फरार

09/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version