• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मथुरा : ईदगाह मस्जिद में चार हिन्दू युवकों ने पढ़ी हनुमान चालीसा, पुलिस ने भेजा जेल

Desk by Desk
03/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
ईदगाह मस्जिद में हनुमान चालीसा four Hindu youths read Hanuman Chalisa in Idgah Mosque

ईदगाह मस्जिद में हनुमान चालीसा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। यूपी के मथुरा स्थित गोवर्धन इलाके की ईदगाह में मंगलवार सुबह चार युवकों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आई। इसके बाद तत्काल चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। बाद में युवकों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, ईदगाह में हनुमान चालीसा पढ़ने वाले युवकों के नाम सौरभ लंबरदार, राघव मित्तल, कान्हा और कृष्णा ठाकुर हैं। ये सभी गोवर्धन इलाके में ही रहते हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद चारों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने इनका शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। आरोपियों का कहना है कि वे भाईचारा बढ़ाने के लिए मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने गए थे।

एसपी बोले- होगी सख्त कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मथुरा जनपद हिंदू-मुस्लिम सौहार्द के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। ऐसे में किसी भी समुदाय के व्यक्तियों को अमन की फिजा को बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ के आरोप में अभिनेता विजय राज गिरफ्तार

फैजल खान ने मंदिर में पढ़ी थी नमाज

बता दें कि इससे पहले ब्रज चौरासी कोस यात्रा करते हुए दो मुस्लिम युवकों द्वारा नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर परिसर में नमाज अदा करने के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसके बाद यूपी पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान फैजल खान और चांद मोहम्मद के रूप में हुई थी।

सेवायत ने दर्ज कराई थी एफआईआर

मामले में मंदिर के सेवायत गोस्वामी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि 29 अक्टूबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फैजल खान और चांद मोहम्मद जो दिल्ली के खुदाई खिदमतगार संस्था के सदस्य हैं, इसी संस्था के आलोक रतन और नीलेश गुप्ता के साथ आए। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि मुस्लिम युवकों ने बिना अनुमति लिए और जानकारी के मंदिर प्रांगण में नमाज अदा की और नमाज पढ़ते हुए के अपने फोटो अपने साथियों से सोशल मीडिया पर वायरल कराए। इनके इस कृत्य से हिन्दू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं और आस्था को गहरी चोट पहुंची है। साथ ही एफआईआर में इनके किसी विदेशी मुस्लिम संगठन से जुड़े होने की सम्भावना भी व्यक्त की गई थी।

Tags: Hanuman ChalisahinduMathuraMosque
Previous Post

महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ के आरोप में अभिनेता विजय राज गिरफ्तार

Next Post

कोरोना मरीजों के घर के बाहर पोस्टर लगाना है मना : अरविंद केजरीवाल

Desk

Desk

Related Posts

Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Free land allotted to the Police Department in New Tehri on CM Dhami's instructions.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस विभाग को निःशुल्क भूमि आवंटित

31/07/2026
CM Dhami inaugurated 8 projects.
Main Slider

गदरपुर को ₹28.30 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने 8 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

31/07/2026
CM Dhami
Main Slider

रुद्रपुर में मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

31/07/2026
Next Post
अरविंद केजरीवाल arvind kejriwal

कोरोना मरीजों के घर के बाहर पोस्टर लगाना है मना : अरविंद केजरीवाल

यह भी पढ़ें

locker

तिजोरी में आज ही रखें ये चीजें, धन की होगी बरसात

08/09/2025
Indira Gandhi Death Anniversary

खडगे, सोनिया, राहुल ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

31/10/2023

मुलायम सिंह को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुईं छोटी बहू अपर्णा यादव

19/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version