• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मथुरा : जेल में बंद पीएफआई के चार सदस्यों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

Desk by Desk
20/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
hathras case

पीएफ़आई के चार सदस्यों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजू राजपूत ने पांच अक्टूबर को दिल्ली से हाथरस जा रहे पीएफआई के चार सदस्यों की न्यायिक हिरासत आज बढ़ा दी ।

पुलिस ने मंगलवार को अदालत से न्यायिक हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया और कहा कि चूंकि साक्ष्य संकलन शेष रह गए हैं इसलिए न्यायिक हिरासत बढ़ाना आवश्यक है। पुलिस के अनुरोध को स्वीकार करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाकर दो नवम्बर कर दी है।

चारो अभियुक्तों की आनलाइन वर्चुअल पेशी हुई थी जिसमें क्षेत्राधिकारी (अपराध) धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया था। मथुरा जिले के मांट थाने के थानाध्यक्ष ने चारो अभियुक्तो अतीकुर्ररहमान, सिद्दीक, मसूद एवं आलम द्वारा राजद्रोह जैसे गंभीर अपराध करने के कारण उनसे अधिक पूछताछ के लिए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध सात अक्टूबर को किया था तथा अदालत को बताया कि चारो अभियुक्त153ए/ 295ए/124ए/गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम)अधिनियम 1967 की धारा 17/ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम)अधिनियम 1967 की धारा 14/सूचना प्रोद्योगिकी(संशोधन) अधिनियम की धारा 65/ सूचना प्रौद्योगिकी(संशोधन) अधिनियम की धारा 72/ सूचना प्रौद्योगिकी(संशोधन) अधिनियम की धारा 76 जैसी गंभीर धाराओं के अपराधी हैं जिनमें राजद्रोह भी शामिल है ।

बरेली : लव जिहाद को लेकर भीड़ ने किया थाने में तोड़फोड़, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

उन्होंने इनसे और पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जाना आवश्यक बताया था। इस संबंध में कानूनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि यदि अपराध ऐसा है जिसमें दस साल या उससे अधिक सजा दी जा सकती है तो 90 दिन के बाद अभियुक्तों को अदालत की ओर से स्वतः जमानत दे दी जाती है। यदि अपराध दस साल से कम सजा का है तो 60 दिन बाद जमानत मिलती है । पांच अक्टूबर को मांट टोल प्लाजा में गिरफ्तार किये गए इन चारो ही अभियुक्तों को सोमवार को एसडीएम मांट की अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। चारो ही अभियुक्त हाथरस जा रहे थे तथा उनके पास से आपत्तिजनक पैम्फ्लेट तथा अन्य सामग्री बरामद की गई थी। मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में जेल भेजने के साथ साथ अभियुक्तों से कहा था कि वे अपनी जमानत के लिए न्यायालय में कागजात के साथ साथ एक एक लाख रूपए का मुचलका पेश कर सकते हैं। यदि यह शर्त पहले पूरी हो जाती है तो उन्हें पहले भी जमानत दी जा सकती है।

Tags: 24ghante online.comHathras caseLatest Uttar Pradesh News in Hindimathura crime newsmathura news
Previous Post

बरेली : लव जिहाद को लेकर भीड़ ने किया थाने में तोड़फोड़, तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Next Post

भाजपा प्रत्याशी की रुपये बांटने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप

Desk

Desk

Related Posts

Akash Anand
उत्तर प्रदेश

यूपी में आकाश आनंद की वापसी, तेवर वही लेकिन अंदाज बदला

11/08/2026
Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
Fire breaks out at a sealed restaurant in Indiranagar.
उत्तर प्रदेश

सील इमारत में चल रहा था रेस्टोरेंट, लगी भीषण आग; लखनऊ में अफसरों की खुली पोल

11/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उप्र में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: केशव मौर्य

11/08/2026
Diabetes
Main Slider

शुगर लेवल को कंट्रोल करता है इसका पानी

11/08/2026
Next Post
भाजपा प्रत्याशी

भाजपा प्रत्याशी की रुपये बांटने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

AK Sharma

बरसात में लोगों को न हो किसी प्रकार की समस्या: एके शर्मा

11/09/2023
Maha Kumbh

महाकुंभ क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को नया स्वरूप दे रही है योगी सरकार

22/09/2024
Transfer

पांच ASP के तबादले, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अफसर का ट्रांसफर निरस्त

23/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version