• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह को मायावती ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बसपा ने अपना समर्पित सिपाही खोया

Writer D by Writer D
06/08/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Mayawati tribute to Umashankar

Mayawati tribute to Umashankar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने गुरुवार को दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह (Umashankar Singh) के लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए गोमती नगर के विपुल खंड स्थित उनके आवास पर रखा गया था, जहां दोपहर 12 बजे तक लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव खनवर, नगरा (तहसील रसड़ा), जनपद बलिया के लिए रवाना किया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कैंसर से जूझ रहे थे उमाशंकर सिंह

बसपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा में पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार शाम दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। पार्टी में उन्हें मायावती के भरोसेमंद नेताओं में गिना जाता था।

बीमारी के बावजूद वह लगातार राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे। दो दिन पहले ही उन्होंने अस्पताल से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को फोन कर समाजवादी पार्टी के विधायक आलम बदी के निधन पर अपनी और बसपा की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की थी।

‘उनकी निष्ठा की जितनी भी तारीफ की जाए, कम है’

श्रद्धांजलि देने के बाद मायावती ने कहा कि उमाशंकर सिंह का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि वह एक लोकप्रिय विधायक होने के साथ-साथ संगठन के प्रति पूरी तरह समर्पित थे।

मायावती ने कहा, “पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम है। उनका पूरा परिवार बसपा परिवार की तरह है। परिवार के सभी सदस्य मुझे बड़ी बहन का सम्मान देते हैं। उनके पुत्र से लगातार संपर्क बना हुआ था और उसी दौरान उनके निधन की सूचना मिली।”

उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में पूरी बसपा उनके परिवार के साथ खड़ी है। मायावती ने परिजनों से हिम्मत बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें इस दुख की घड़ी का साहस के साथ सामना करना चाहिए।

श्रद्धांजलि के बाद मायावती ने परिवार के सदस्यों से अलग से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags: Lucknow Newsmayawatiuma shankar singhup news
Previous Post

कोरियन फुटवियर का Gen-Z गर्ल्स में क्रेज बढ़ा, पहली पसंद बने ये ट्रेंडी डिजाइन्स

Next Post

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को राखी बांधती थीं मायावती

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Next Post
Mayawati-Umashankar

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को राखी बांधती थीं मायावती

यह भी पढ़ें

Colonel Sofia Qureshi and Wing Commander Vyomika Singh

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह बनी Operation sindoor का चेहरा, जानें इनके बारे में

07/05/2025
Lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय में 10 अप्रैल तक होगी ऑनलाइन पढ़ाई

02/04/2021

जेल से 200 करोड़ की उगाही के मामले में फेमस एक्ट्रेस के घर ED की रेड

24/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version