• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मायावती ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज, कांग्रेस को लेकर कही ये बात

Writer D by Writer D
23/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बसपा सुप्रिमो मायावती ने कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर बड़ा हमला साधा है। मायावती ने कहा, यूपी चुनाव में कांग्रेस की हालत इतनी खराब है कि इनकी सीएम उम्मीदवार ने कुछ ही घंटों में अपना स्टैंड ही बदल दिया।

दरअसल, मायावती का इशारा प्रियंका गांधी के बयान पर था। हाल ही में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेस का युवाओं के लिए घोषणापत्र जारी किया था। इस दौरान जब पत्रकारों ने सवाल पूछा कि कांग्रेस का सीएम चेहरा कौन होगा, इस पर प्रियंका ने कहा था कि यहां और कोई दिख रहा है, क्या? हालांकि, बाद में वे अपने बयान से पलट गईं। उन्होंने कहा, वे यूपी में सीएम चेहरा नहीं है।

1. यूपी विधानसभा आमचुनाव में कांग्रेस पार्टी की हालत इतनी ज़्यादा ख़स्ताहाल बनी हुई है कि इनकी सीएम की उम्मीदवार ने कुछ घण्टों के भीतर ही अपना स्टैण्ड बदल डाला है। ऐसे में बेहतर होगा कि लोग कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट ख़राब न करें, बल्कि एकतरफा तौर पर बीएसपी को ही वोट दें।

— Mayawati (@Mayawati) January 23, 2022

मायावती ने प्रियंका के इसी बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। मायावती ने कहा, यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हालत इतनी ज्यादा खस्ताहाल बनी हुई है कि इनकी सीएम की उम्मीदवार ने कुछ घंटों के भीतर ही अपना स्टैंड बदल डाला। ऐसे में बेहतर होगा कि लोग कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट खराब न करें, बल्कि एकतरफा तौर पर बीएसपी को ही वोट दें।

वोट काटने वाली पार्टी है कांग्रेस

मायावती ने कहा, यूपी में कांग्रेस जैसी पार्टियां लोगों की नजर में वोट काटने वाली पार्टियां हैं। ऐसे में भाजपा को यूपी की सत्ता से बाहर करके यहां सर्वसमाज के हित में व इनके जाने-परखे नेतृत्व वाली सरकार की जरूरत है, जिसमें बीएसपी का स्थान वास्तव में नम्बर-1 पर है।

2. यूपी में कांग्रेस जैसी पार्टियाँ लोगों की नज़र में वोट काटने वाली पार्टियाँ हैं। ऐसे में भाजपा को यूपी की सत्ता से बाहर करके यहाँ सर्वसमाज के हित में व इनके जाने-परखे नेतृत्व वाली सरकार की ज़रूरत है, जिसमें बीएसपी का स्थान वास्तव में नम्बर-1 पर है।

— Mayawati (@Mayawati) January 23, 2022

उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी काफी सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र का एक हिस्सा जारी किया था। इस दौरान उनसे पूछा गया कि कांग्रेस में सीएम चेहरा कौन होगा, इस पर उन्होंने कहा था कि क्या आपको कोई और चेहरा नजर आ रहा है?” हालांकि, जब उनसे बाद में इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझसे बार बार यही सवाल पूछा जा रहा था, ऐसे में मैंने ये जवाब दे दिया।

प्रतिरोध दिवस पर नक्सलियों का उत्पात, रेल पटरी के बाद पुल को किया क्षतिग्रस्त

बसपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी

बसपा ने पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

इस लिस्ट में मायावती, उनके भतीजे आनंद कुमार, बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा, मुनकाद अली, गोरेलाल जाटव, सूरज जाटव जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022up news
Previous Post

प्रतिरोध दिवस पर नक्सलियों का उत्पात, रेल पटरी के बाद पुल को किया क्षतिग्रस्त

Next Post

देश में कोरोना के तीन लाख से अधिक नए मरीज, 525 कालकवलित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित, बोले मानदेय काटने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

15/10/2026
Main Slider

मां से मिलने के लिए बेटी बेचैन, मुस्कान से जेल में मुलाकात की तैयारी

15/10/2026
Main Slider

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता, ADG ने बताया पूरा अपडेट

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

सैफई सिंडिकेट ने अयोग्य व्यक्ति को आयोग का अध्यक्ष बनवाकर युवाओं के साथ किया अन्याय : मुख्यमंत्री

15/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी नोट कर लें, सिर्फ नेहरू ही नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेलः मुख्यमंत्री

15/10/2026
Next Post
Corona

देश में कोरोना के तीन लाख से अधिक नए मरीज, 525 कालकवलित

यह भी पढ़ें

PM Modi

गहलोत जी मैं गारंटी देता हूं कांग्रेस की कोई योजना नहीं रुकेगी: पीएम मोदी

02/10/2023
mole

फेस से तिल गायब कर देंगे ये दादी मां के नुस्खे

13/02/2025
Dead Body

आंगनवाड़ी केंद्र गया आठ वर्षीय बालक हुआ लापता, तालाब में मिली लाश

05/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version