• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर जिले में बनेगी औषधीय वाटिका, एक सप्‍ताह में लगाए जाएंगे 30 करोड़ पौधे

Writer D by Writer D
30/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्‍यमंत्री के निर्देश पर वन विभाग गुरूवार (एक जुलाई) से प्रदेश में पौधरोपण की मेगा ड्राइव शुरू करने जा रहा है। इस साल 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्‍य है। जबकि पिछले साल 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्‍य तय किया गया था। कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार इम्‍युनिटी बढ़ाने वाले पौध लगाए जाने पर भी जोर है। 4 जुलाई को  अभियान चला कर एक दिन में 25 करोड़ पौधे रोपित किए जाएंगे।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में छायादार व लम्‍बी उम्र वाले पौधों को रोपित किया जाए। इसके अलावा कोरोना काल के दौरान शरीर की इम्‍युनिटी बढ़ाने वाले पौधे भी रोपित किए जाने के निर्देश दिए हैं। खासतौर पर पीपल, बरगद, पाकड़, नीम, जामुन, सागौन, देसी आम के अलावा सहजन के पेड़ लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वन महोत्‍सव के तहत पौधारोपण की शुरूआत मुख्‍यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा सभी विभाग मिल कर 30 करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्‍य को पूरा करेंगे।

मुख्‍यमंत्री ने वन महोत्‍सव पर आयोजित होने वाले पौधरोपण अभियान के दौरान कोविड प्रोटोकाल व सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन किए जाने के निर्देश दिए हैं। पौधरोपण महा अभियान को लेकर विभागों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

हाइवे व सड़क के किनारे लगाए जाएंगे पौधे

वन महोत्‍सव के तहत सबसे अधिक पौधरोपण एक्सप्रेस-वे, हाई-वे, सड़क, नहर आदि के किनारे किए जाएंगे। साथ ही औद्योगिक परिसर, राजकीय भूमि सहित अन्य उपयुक्त स्थलों पर पौधरोपण होगा। हर जनपद में औषधीय वाटिका बनाएं जाने के निर्देश भी मुख्‍यमंत्री ने दिए हैं। पौधरोपण अभियान के तहत अनिवार्य रूप से उनकी जियो टैगिंग भी की जाएगी। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए जाएंगे। वहीं, प्रदेश में 100 वर्षों से अधिक आयु के वृक्षों को चिन्हित कर उन्हें ‘हेरिटेज ट्री’ के रूप में संरक्षित किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विभाग निभाएंगे अहम जिम्‍मेदारी

वन महोत्‍सव पर  30 करोड़ पौधों को रोपित करने के लक्ष्य में वन विभाग10.80 करोड़, ग्राम्य विकास विभाग 10.56 करोड़, कृषि विभाग 2.01 करोड़, उद्यान विभाग 1.33 करोड़, पंचायतीराज विभाग 1.20 करोड़, राजस्व विभाग 1.20 करोड़, पर्यावरण विभाग 1.20 करोड़ पौधे लगाएंगे।

Tags: Lucknow Newssanjivni vatikaup news
Previous Post

यूपी के सभी विकासखंडों में जुलाई में खुलेंगे 5000 नए सब हेल्थ सेंटर

Next Post

मुख्यमंत्री योगी ने नेशनल डाॅक्टर्स डे पर चिकित्सकों को दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
Next Post

मुख्यमंत्री योगी ने नेशनल डाॅक्टर्स डे पर चिकित्सकों को दी बधाई

यह भी पढ़ें

बाढ़ का कहर: जर्मनी में 68 लोगों की मौत, करीब 100 लापता, राहत-बचाव में लगे 200 सैनिक    

16/07/2021
black marketing of Remdesivir

रेमडेसिविर की तस्करी करते 3 गिरफ्तार, 10,500 रुपये में बेच रहे थे

18/04/2021
sunny deol

बीजेपी सांसद सनी देओल को मिली Y कैटिगरी सुरक्षा

16/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version