• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माइकल आथर्टन: आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग को लेकर नहीं हूँ खुश, जरूरत से ज्यादा जटिल

Desk by Desk
28/07/2020
in खेल, राष्ट्रीय
0
माइक आथर्टन

माइक आथर्टन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनचेस्टर । इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन का मानना है कि इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की वनडे इंटरनैशनल सुपर लीग बहुत जटिल है और आईसीसी को भारत में होने वाले 2023 वर्ल्ड कप के लिए सरल क्वॉलिफिकेशन प्रणाली बनानी चाहिए थी। आईसीसी ने सोमवार को वनडे इंटरनैशनल सुपर लीग शुरू की, जिससे 2023 में होने वाले मेंस वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली टीमों का फैसला होगा। मेजबान भारत और सात टॉप टीमों को वर्ल्ड कप के लिए सीधे एंट्री मिलेगी। सुपर लीग की शुरुआत विश्व चैंपियन इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच 30 जुलाई से शुरू हो रही सीरीज के साथ होगी।

KKR के सीईओ ने की आंद्रे रसेल ऑलराउंडर की तारीफ

आथर्टन ने स्काय स्पोर्ट्स क्रिकेट से कहा, ‘जो भी होता है, उसके पीछे कोई तर्क होता है, लेकिन यह काफी जटिल हो जाता है, क्योंकि आप दो प्रणालियों को एक साथ जोड़ने की कोशिश करते हो।’ उन्होंने कहा, ‘आपके पास आईसीसी वैश्विक टूर्नामेंट्स हैं- वर्ल्ड कप, वर्ल्ड टी20 और चैंपियन्स ट्रॉफी थी- और आप इसे सामान्य द्विपक्षीय सीरीज से जोड़ने का प्रयास कर रहे हो, जो भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) का हिस्सा है जहां हर टीम एक-दूसरे के खिलाफ खेलती है।’

आथर्टन ने कहा, ‘इन दो चीजों को आपस में जोड़ना बेहद मुश्किल है और अंत में ऐसा हो जाता है।’ सुपर लीग में 13 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें आईसीसी के 12 पूर्ण सदस्य और नीदरलैंड शामिल हैं। नीदरलैंड ने वर्ल्ड क्रिकेट सुपर लीग 2015-17 जीतकर सुपर लीग में जगह बनाई है। सुपर लीग में हर टीम तीन मैचों की चार सीरीज स्वदेश और चार विदेशी सरजमीं पर खेलेंगी।

जानिए क्या हैं नए नियम

जो पांच टीमें सुपर लीग से सीधे क्वॉलिफाई करने में फेल होंगी वे क्वालिफायर 2023 में पांच एसोसिएट टीमों के साथ चुनौती पेश करेंगी और इनमें से दो टीमें भारत में होने वाले 10 टीमों के वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी। प्रत्येक टीम को जीत के लिए 10 अंक मिलेंगे जबकि टाई, बेनतीजा और रद्द होने वाले मैचों के लिए पांच अंक दिए जाएंगे। हार के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा। टीमों की रैंकिंग आठ सीरीज से मिले अंकों के आधार पर की जाएगी। दो या अधिक टीमों के समान अंक होने पर स्थान तय करने के लिए नियम बनाए गए हैं।

देश में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों की वजह से भारत की जीडीपी 6% सिकुड़ने का अनुमान

इंग्लैंड की ओर से 115 टेस्ट में 7728 रन बनाने वाले 52 साल के पूर्व बल्लेबाज आर्थटन ने कहा कि थोड़ी कम जटिल प्रणाली से लोगों को समझने में आसानी होती। आईसीसी की क्रिकेट समिति का हिस्सा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने कहा कि इससे सहज प्रणाली लागू कर पाना असंभव है और आईसीसी जो भी करे उसे आलोचना का सामना करना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘किसी भी सहज प्रक्रिया को खोजने की कोशिश करना समझ आता है लेकिन यह संभव नहीं है।’ स्ट्रॉस ने कहा, ‘हम सभी बेमतलब द्विपक्षीय क्रिकेट की बात करते हैं, जिसकी कोई प्रासंगिकता नहीं है और फिर जब आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियन के साथ सभी चीजों को समेटने की कोशिश करता है तो सभी कहते हैं कि अंक प्रणाली बेहद जटिल है और फिर वे (आईसीसी) सुपर लीग को आजमाते हैं और वे (लोग) कहते हैं कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं।’

आईसीसी न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन जैसे खिलाड़ियों की आलोचना का सामना कर चुकी है, जिनका कहना है कि अंक प्रणाली उचित नहीं है जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली का कहना है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में विदेशी सरजमीं पर मिली जीत पर अधिक अंक मिलने चाहिए।

Tags: cricketcricket newsHindi Cricket Newsicc world cupICC World Cup 2023ICC World Cup LeagueMike Athertonआईसीसी वर्ल्ड कपआईसीसी वर्ल्ड कप 2023आईसीसी वर्ल्ड कप लीगक्रिकेटमाइक आथर्टन
Previous Post

देश में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों की वजह से भारत की जीडीपी 6% सिकुड़ने का अनुमान

Next Post

राम मंदिर भूमि पूजन पर ISI ने रची बड़े हमले की साजिश, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
खेल

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

23/10/2026
Next Post
खुफिया एजेंसियां अलर्ट

राम मंदिर भूमि पूजन पर ISI ने रची बड़े हमले की साजिश, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

यह भी पढ़ें

Axel

सेना के कुत्ते ‘एक्सल’ को मिलेगा मरणोपरांत वीरता पुरस्कार, आतंकी मुठभेड़ में हुआ था ‘शहीद’

14/08/2022
Saif Ali Khan

सैफ अली खान : ‘मुझे भी अपनी फिल्मों ने निकाला गया, मैंने भी पॉलिटिक्स देखी है’

28/08/2020
Mosque

रैपिड रेल परियोजना में बाधा बन रही थी मस्जिद, फिर हुआ ये…

22/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version