• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब MiG-21 बन जाएगा इतिहास, इस दिन भरेगा अंतिम उड़ान

Writer D by Writer D
06/09/2025
in Main Slider, पंजाब
0
MiG-21

MiG-21

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चडीगढ़। भारतीय वायुसेना का सबसे पुराना और गौरवशाली लड़ाकू विमान MiG-21 बाइसन अब इतिहास बन जाएगा। 26 सितंबर को चंडीगढ़ एयरबेस से यह विमान अपनी आखिरी उड़ान भरेगा। इस मौके को यादगार बनाने के लिए एयरफोर्स ने खास तैयारी की है। सूत्रों के मुताबिक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और वायुसेना के कई रिटायर्ड पायलट इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

MiG-21 की विदाई को खास बनाने के लिए इसे 1960 के दशक की शैली में उड़ाया जाएगा। पायलट बेस एयर डिफेंस सेंटर (BADC) की कॉम्बेट ड्रिल दोबारा करेंगे। इसमें MiG-21 आसमान में गश्त करेगा और ग्राउंड कंट्रोल से मिल रहे रेडियो संदेशों के आधार पर दुश्मन विमान को रोकने की झलक पेश करेगा। यह ड्रिल मिग-21 के सुनहरे दौर की यादें ताजा करेगी।

तेजस देगा सम्मान

फ्लाइपास्ट के दौरान MiG-21 को एस्कॉर्ट करने के लिए स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान भी शामिल होगा। दोनों विमान विंग फॉर्मेशन में उड़ान भरते हुए मुख्य अतिथियों के सामने पहुंचेंगे। इसके बाद MiG-21 हवा में ऊंचाई पर जाते हुए अंतिम बार आसमान से विदाई लेगा। इसी मौके पर पायलट अपने स्क्वॉड्रन की चाबी रक्षामंत्री को सौंप देंगे।

वायुसेना की घटती स्क्वॉड्रन स्ट्रेंथ

फिलहाल भारतीय वायुसेना 42 स्क्वॉड्रन की जरूरत के मुकाबले सिर्फ 31 स्क्वॉड्रन पर काम कर रही है। MiG-21 की दो स्क्वॉड्रन हटने के बाद यह संख्या घटकर 29 हो जाएगी, जो अब तक की सबसे कम होगी। यही कमी पूरा करने के लिए स्वदेशी एलसीए तेजस मार्क-1ए को शामिल किया जा रहा है।

MiG की विरासत तेजस से जुड़ जाएगी

MiG-21 बाइसन की नंबर 3 स्क्वॉड्रन कोबरा और नंबर 23 स्क्वॉड्रन पैंथर्स की नंबर प्लेटिंग होने जा रही है। इन स्क्वॉड्रन की परंपरा अब तेजस से जुड़ जाएगी। गौरतलब है कि MiG-21 बिज को बाइसन में अपग्रेड करने की शुरुआत भी नंबर 3 स्क्वॉड्रन से हुई थी और अब सबसे पहले तेजस मार्क-1ए भी इसी स्क्वॉड्रन में शामिल होगा।

Tags: chandigarh airbaseMiG-21National newsTejas
Previous Post

रात में SDM बंगले के सामने बांध दिए 150 आवारा पशु, देख अधिकारी के उड़े होश

Next Post

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया पूरा परिवार, मासूम की मौत; चार हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
Next Post
High Tension Line

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया पूरा परिवार, मासूम की मौत; चार हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

reliance industries limited

रिलायंस ने कहा- बिना देरी के फ्यूचर ग्रुप के साथ पूरा होगा ट्रांजैक्शन

26/10/2020
Ikramuddin Kamil

तालिबान ने की भारत में पहली नियुक्ति, इकरामुद्दीन कामिल बने कार्यवाहक वाणिज्यदूत

13/11/2024
चुनाव आयोग

नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हमले के कोई सबूत नहीं ,यह था हादसा : चुनाव आयोग

14/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version