• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गरीब की थाली को भरने का काम मोदी सरकार ने किया है : नड्डा

Writer D by Writer D
05/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, भदोही
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भदोही। भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि चांदी की चम्मच के साथ पैदा हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव अथवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को गरीबों की समस्याओं से कोई वास्ता नहीं है जबकि गरीबी और गरीब के दर्द को नजदीक से देखने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गांव, गरीब, वंचित, दलित समेत समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा में लाने का काम कर रही है।

भदोही के सीतामढ़ी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुये श्री नड्डा ने शनिवार को कहा “गरीब की थाली को भरने का काम मोदी सरकार (Modi Government) ने किया है। जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के लिए जनधन खाते खोले तब विपक्षी मजाक बना रहे थे। चांदी की चम्मच के साथ पैदा हुए अखिलेश जी, राहुल जी ने कहा कि गरीब को बैंक खाते से क्या होगा। ”

भाजपा ने जो कहा वो किया और जो कहेंगे वो डंके की चोट पर करेंगे : जेपी नड्डा

उन्होने कहा “ सभी राजनीतिक दल और राजनेता अपने-अपने तरीके से चुनाव की बात करते हैं लेकिन भाजपा को छोड़कर सभी लोग आपके सामने भाषण देते हुए ये कहते हैं कि हम ऐसा करेंगे-वैसा करेंगे। भाजपा के कार्यकर्ता जब भी मंच से बोलते हैं, तो कहते हैं कि हमने जो कहा था, वो किया है, जो कहेंगे, वो करेंगे। ”

श्री नड्डा ने कहा “ हम अखिलेश जी से पूछ रहे हैं कि आपने उत्तर प्रदेश की जनता के लिए क्या किया, लेकिन उनका कोई उत्तर नहीं आ रहा है। जब अवैध हथियारों की फैक्ट्री खुलवाना, गुंडों को संरक्षण देना ही इनका काम है तो जनता के लिए ये क्या करेंगे।”

चांदी की चम्मच संग पैदा हुए अखिलेश को नहीं भाता गरीबों का जनधन अकाउंट : जेपी नड्डा

उन्होने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है और विचारों के साथ जुड़ी पार्टी है। भाजपा को दिए आपके वोट के कारण ही अनुच्छेद 370 जम्मू कश्मीर से समाप्त हो सका। आपके वोट के कारण ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करोड़ों मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के दंश से आजादी दी।

सपा शासन में माफिया-बाहुबली दन-दनाते थे, योगी सरकार में जेल में बंद है : जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित, दलित, समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति, माताएं-बहनें, किसान, नौजवान को मुख्य धारा में लाने का काम अगर कोई पार्टी करती है तो वो भारतीय जनता पार्टी है। समाजवादी पार्टी ने निषाद पार्टी को धोखा दिया था। निषाद पार्टी को मुख्यधारा में शामिल करते हुए, निषाद राज की बातों को सम्मान देने का काम भाजपा सरकार कर रही है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ ने पहले दिन मारी बाजी कमाए इतने करोड़

Next Post

सैफ अली खान से की तरह दिखते 21 साल के इब्राहिम

Writer D

Writer D

Related Posts

Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
School Closed
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा का असर, इस जिले में 12वीं तक के स्कूल हर शनिवार- सोमवार रहेंगे बंद

01/08/2026
UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Next Post
सैफ अली खान

सैफ अली खान से की तरह दिखते 21 साल के इब्राहिम

यह भी पढ़ें

सोमनाथ मंदिर के भक्तों को PM मोदी की सौगात, समुद्र-दर्शन पथ का करेंगे शिलान्यास

20/08/2021
school open

यूपी में बंद हुए स्कूल, 14 जनवरी तक रहेगा विंटर वेकेशन

30/12/2021
Jitan Ram Manjhi

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को झटका, मांझी ने तोड़ा नाता

20/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version