• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस मोदी की देन: योगी

Writer D by Writer D
23/04/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पहली बार देश के अंदर ‘पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण आया है जिसका सर्वाधिक लाभ गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को मिला है।

उन्होने कहा कि कांग्रेस, सपा व अन्य कई दलों का इंडी गठबंधन श्री मोदी की जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की उपलब्धियों से बौखलाहट में है। इसी बौखलाहट के चलते कांग्रेस, सपा और उसके सहयोगी दल चुनाव में सामाजिक वैमनस्यता फैलाने की विभाजनकारी राजनीति पर आमादा हैं। जनता इनके मंसूबे को जानती है। इन्हें डकैती डालने की छूट नहीं देगी।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने मंगलवार सुबह मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 1970 के दशक में गरीबी हटाओ का नारा दिया था लेकिन छह दशक से अधिक शासन करने के बावजूद वह कभी गरीबी हटा नहीं पाई। छह दशक से अधिक समय तक ‘दादी से लेकर पोते तक’ इसी नारे से देश की जनता की आंखों में धूल झोंकने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सही मायने में अगर देखा जाए तो गरीबी हटाने और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ईमानदारी से, बिना भेदभाव हर व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में चार करोड़ गरीब परिवारों को मकान मिला और अगले पांच साल में तीन करोड़ और लोगों को मकान देने का लक्ष्य भाजपा के संकल्प पत्र में दर्शित है। मोदी जी के शासन में गरीब कल्याण के कार्यों की एक लंबी श्रृंखला है। इसमें बारह करोड़ घरों में शौचालय बने, 50 करोड़ लोगों के जनधन एकाउंट खोले गए, 80 करोड़ लोगों को चार साल से मुफ्त राशन की सुविधा मिल रही है, 60 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा का कवर मिला, 10 करोड़ गरीबों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन मिले, 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिला।

उन्होने (CM Yogi) कहा कि आजादी के 70 वर्षों तक देश के अंदर सबसे अधिक समय तक कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने राज किया लेकिन उसके कुसाशन के चलते करोडों लोग मकान, बिजली, नल, इलाज की सुविधा, शौचालय, रसोई गैस जैसी बुनियादी जरूरतों से वंचित रहे। गरीबों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखने की दोषी कोई और नहीं, कांग्रेस और उसके पार्टनर हैं। जबकि इन करोडों वंचितों के जीवन में खुशहाली लाने वाले पीएम मोदी हैं।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि वास्तव में गरीब कल्याण की उपलब्धियां भाजपा सरकार के मूलमंत्र बिना भेदभाव, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का साकार रूप हैं। कभी मोदी जी ने यह नहीं कहा कि ये मैंने किया। उन्होंने हमेशा कहा कि यह सबका विश्वास है, सबका प्रयास है। आज भी मोदी जी अपने भाषण में इस बात को कहते हैं की जनता को जो सबकुछ मिला है इसका श्रेय मुझे नहीं, जनता जनार्दन को है। क्योंकि, जनता जनार्दन ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार की कीमत को समझा है। अपने वोट को सही जगह दिया तो उसका लाभ सही तरीके से मिल रहा है।

मुख्यमंत्री(CM Yogi) ने कांग्रेस, सपा और समूचे इंडी गठबंधन पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की राजनीति करके इंडी गठबंधन देश के साथ धोखा और गद्दारी कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस का परिवार सुपर पीएम बना होता था तो उस समय के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने किसके इशारे पर कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमान का है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस आज देश को मुसलमान और गैर मुसलमान के नाम पर, अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक के नाम पर बांटना चाहती है। यह देश 1947 में विभाजन की त्रासदी को देख चुका है और कांग्रेस की मंशा कभी पूरी नहीं होगी।

कांग्रेस के घोषणा पत्र पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह लोग गरीबी तो नहीं हटा पाए लेकिन जिन्होंने अपनी मेहनत से मकान बनाए हैं, जमीन का प्लॉट लिया है, माताओं- बहनों ने अपने लिए जेवर बनाए हैं, कांग्रेस की कुदृष्टि उस पर पड़ी हुई है। कांग्रेस धार्मिक स्थलों की संपत्ति पर, बहन-बेटियों, माताओं की स्वयं की संपत्ति पर, लोगों द्वारा परिश्रम से अर्जित संपत्ति पर डकैती डालने की कुचेष्ठा करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के लिए अजगर करे न चाकरी, पंछी करे न काज की उक्ति को सटीक बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह पार्टी खुद कुछ परिश्रम करने की बजाय चुनाव में जाति, मत, मजहब के नाम पर विभाजन कर सामाजिक वैमनस्यता फैलाने ओर उतारू है। देश इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस खुद तो कुछ कर नहीं पाई और आज जब कार्य हो रहा है तो देश की जनता को गुमराह कर रही है। देश की जनता लोकतंत्र में जनार्दन का स्वरूप है। वह कांग्रेस के विभाजनकारी मानसिकता को समझती है और उन्हें देश के नागरिकों की संपत्ति पर डकैती डालने की छूट नहीं देगी

सीएम योगी ने बच्चों पर लुटाया प्यार, दिया आशिर्वाद

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि कुछ लोग परिवार के नाम पर भारत की राजनीति को अपने बपौती मानकर चलते थे। जब भी अवसर मिला इन्होंने राष्ट्रीय हितों की अपूरणीय क्षति की। गरीब कल्याणकारी योजना में डकैती डालने कार्य किया। उन्होंने कहा कि कौन नहीं जानता है कि समाजवादी पार्टी के सरकार के अंदर खाद्यान्न घोटाले हुए थे। दर्जन भर जिलों में आज भी सीबीआई इंक्वारी चल रही है। इनसे जुड़े लोग गरीबों के राशन अब जाते थे। जब 2017 में मुझे मुख्यमंत्री का दायित्व मिला तो इस बात की जांच कराई थी। तब 30 लाख फेक राशन कार्ड पाए गए थे। इस फेक राशन कार्ड के नाम पर राशन निकलता था। राशन की सुविधा गरीब को नहीं मिलती थी, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी को मिलती थी या उनके द्वारा प्रश्रय प्राप्त माफिया राशन हड़प जाते थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ई-पॉश मशीन से राशन वितरण होता है। भ्रष्टाचार मुक्त और पूर्णतः पारदर्शी व्यवस्था से।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस और उसकी सहयोगी समाजवादी पार्टी व अन्य सहयोगी दलों मंशा को स्वीकार नहीं करेगी। लोकसभा के वर्तमान अभियान के दौरान जो चुनाव प्रचार की प्रक्रिया चल रही है और पहले चरण के चुनाव संपन्न हुए हैं, मेरा अनुमान है कि अगले 6 चरणों में भी जो परिणाम आने वाले हैं वहां पीएम मोदी के नाम और उनके काम से भारतीय जनता पार्टी को भरपूर आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। हम पूर्ण विश्वास के साथ जनता जनार्दन के आशीर्वाद से फिर एक बार मोदी सरकार तथा अबकी बार 400 के लक्ष्य को प्राप्त करने को सफल होंगे।

Tags: cm yogigorakhpur newslok sabha elections 2024up newsYogi News
Previous Post

युवाओं और महिलाओं को मिलेगा एक लाख रूपयों की वार्षिक सहायता: डॉ अरविन्द शुक्ला

Next Post

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post
Rain

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

यह भी पढ़ें

Arvind Kejriwal

चुनाव से पहले केजरीवाल को मिल सकती है राहत, जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात

03/05/2024
kashmir covered with white snow

कश्मीर बर्फ की सफेद चादर से ढकी : स्थानियों पर सितम, पर्यटकों के खिले चेहरे

03/01/2021
Monk

यह साधू खुद खोद रहा अपनी ही कब्र, हैरान कर देगी वजह

19/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version