• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना की चेन तोड़ने में लगी निगरानी समितियां, परिवार के एक-एक सदस्य की हो रही जांच

यूपी के ग्रामीण इलाकों में कोरोना को रोकने में 'ढाल' बनीं निगरानी समितियां

Writer D by Writer D
14/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
corona test

corona test

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी के ग्रामीण इलाकों में निगरानी समितियां बीमारी को रोकने के लिये ढाल बन गई हैं। गांव-गांव में कोरोना वायरस के खात्मे के लिये तिगुनी ताकत से आर-पार की लड़ाई में जुटी हैं। इसके लिये योगी सरकार के निर्देशों पर 60 हजार निगरानी समितियां दिन-रात मेहनत कर रही हैं।

‘टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट’ के मूलमंत्र पर समितियों के 4 लाख सदस्य प्रतिदिन एक-एक व्यक्ति के घर तक पहुंच रहे हैं। कोरोना की चेन तोड़ने में लगी निगरानी समितियों के सदस्यों ने पिछले तीन (09 से 12 मई) दिनों में जनपदों में 31937797 मकानों का भ्रमण किया है। जिनमें लक्षित मकानों की संख्या 33069010 पाई गई है।

निगरानी समितियों ने कुल 374685 रोगियों तक मेडकिल किट पहुंचाने का काम किया है। जनपदों में ब्लाक तक क्रियाशील सचल कोविड टेस्ट टीमों ने 6081 पाजिटिव केसों की पुष्टि की है। टीमों ने कुल 257845 लोगों की कोविड जांच कराई गई। क्रीयाशील सचल कोविड टेस्ट टीम दिवसों की कुल संख्या 12976 रही।

योगी सरकार के भगीरथ प्रयास से, काशी में 2021 में ही मां गंगा होगी प्रदूषण मुक्त

कोरोना की चेन तोड़ने में लगी निगरानी समितियों के सदस्यों की ओर से परिवार के एक-एक सदस्य की जांच की जा रही है। बीमारी के लक्षण वाले लोगों को तत्काल इलाज दिलाया जा रहा है। मेडिकल किट से लेकर होमआईसोलेशन में रहने की गाईडलाइनों से परिचित कराया जा रहा है। जो घरों में आईसोलेट नहीं रह सकते हैं उनको गांव के ही विद्यालयों, सामुदायिक केन्द्रों व स्वास्थ्य केन्द्रों पर इलाज की मुफ्त सुविधाएं दी जा रही है।

गौरतलब है कि इतनी तेज रफ्तार से बीमारी की रोकथाम करने में जुटी योगी सरकार के शानदार कोविड प्रबंधन को दुनिया भर में प्रशंसा मिली है। सरकार के ग्रामीण इलाकों में कोरोना के माइक्रो मैनेजमेंट का डब्ल्यूएचओ भी कायल हो चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी अपनी वेबसाइट पर यूपी सरकार के कोविड प्रबंधन की खुल कर तारीफ की है।

होम आईसोलेट मरीजों का रोज लिया जा रहा टेलीकन्सल्टेशन से हालचाल

निगरानी समिति में लेखपाल, रोजगार सेवक, एनजीओ, एसएचजी, कोटेदार से लेकर सफाई कर्मचारी तक अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। निगरानी समितियां होम आइसोलेट मरीजों का हालचाल ले रही हैं। रोजाना टेलीकन्सल्टेशन के माध्यम से डॉक्टर इनकी स्वास्थ्य की जानकारी हासिल कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्टम को लागू करने वाला देश का पहला राज्य

सरकार के निर्देश पर दिक्कत होने पर गंभीर रोगियों को हायर मेडिकल फैसिलिटी भी उपलब्ध कराई जा रही है। कोरोना पर लगाम लगाने के लिये निगरानी समितियां बढ़ा हथियार बन कर सामने आई है। प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में  60589 निगरानी समितयों के चार लाख से अधिक कोरोना के आगे दीवार बन कर खड़े हो गए है। ग्रामीण इलाकों में कोविड समेत अन्‍य संक्रामक बीमारियों की  रोकथाम के लिए योगी सरकार ने बड़े स्‍तर पर स्‍वच्‍छता अभियान चला रखा है।

राज्‍य में इस तरह का अभियान चलाने वाला यूपी देश का पहला राज्‍य है।  गौरतलब है कि कोरोना की पहली लहर के दौरान भी योगी सरकार के शानदार कोविड मैनेजमेंट की डब्‍ल्‍यूएचओ समेत देश और दुनिया में जम कर तारीफ हुई थी।

Tags: corona test in upup news
Previous Post

नदियों में प्रवाहित हो रहे शवों के मामले की न्यायिक जांच हो : लल्लू

Next Post

सौतेले पिता की निर्दयता पूर्ण पिटाई से मासूम की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
PM Surya Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजनाः सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा यूपी

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
Next Post
Dead body

सौतेले पिता की निर्दयता पूर्ण पिटाई से मासूम की मौत

यह भी पढ़ें

Asim Munir

आसिम मुनीर होंगे पाकिस्तान के नए चीफ आर्मी, जनरल बाजवा की लेंगे जगह

24/11/2022
Seed Park

बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा यूपी, योगी सरकार ने सीड पार्क स्थापना को दी मंजूरी

15/05/2025
Rahul Gandhi

कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झड़प, सीएम हिमंत ने राहुल गांधी पर FIR का निर्देश दिया

23/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version