• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आया मानसून झूम कर, लखनऊ समेत कई जिलों में हो रही बारिश

Writer D by Writer D
30/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
monsoon

monsoon

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत पूरे यूपी में आज से मानसून (Monsoon) पूरी तरीके से सक्रिय हो गया। बीती देर रात से राजधानी लखनऊ में बूंदाबांदी हो रही है। बीते 24 घंटे में 6.4 मिलीमीटर बारिश यूपी में हुई। 48 घंटे में हुई प्रदेश में 23.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। राजधानी में बारिश होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, ऐसी ही बारिश जुलाई के पहले हफ्ते तक होती रहेगी। तापमान भी सामान्य यानी 27 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने बदलते मौसम का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आज से ही तेज आंधी के साथ बरसात हो सकती है। विभाग ने कल से प्रदेश के करीब 29 जिलों में हैवी रेन अलर्ट जारी किया था। मौसम विज्ञानियों ने बारिश को लेकर पूर्वानुमान लगाया जिसमें अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। बुधवार को दोपहर बाद से ही बादल छाए रहे कहीं-कहीं छिटपुट बूंदें भी पड़ीं। इससे पहले मंगलवार को दोपहर तक तेज धूप के बाद अचानक बादल गरजने लगे, फिर बादलों ने डेरा डाला और शहर के अधिकतर इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। इसने काफी दिनों से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत दी।

येलो के 36 और रेड अलर्ट के नौ जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के द्वारा पश्चिमी यूपी में येलो अलर्ट जारी करते हुए 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का संभावना जताई है। मौसम विभाग ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत शामली, बुलंदशहर, हापुड़, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, संभल , मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, अमेठी, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, औरैया, इटावा कन्नौज, फतेहपुर, बलिया, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा रेड अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि 87 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इन जिलों में हवाएं चलेंगी। प्रदेश की राजधानी लखनऊ, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, सीतापुर, उन्नाव, कानपुर नगर और देहात के साथ ही रायबरेली में अलर्ट जारी किया गया है।

Tags: lucknow monsoonMonsoon Alertmonsoon newsmonsoon updatesweather forercastWeather NewsWeather updates
Previous Post

उदयपुर हत्याकांड: आरोपियों ने फैक्ट्री में बनाया था हथियार, वीडियो भी किया था शूट

Next Post

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार समेत 17 कर्मियों पर FIR

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post
Sampurnanand Sanskrit University

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार समेत 17 कर्मियों पर FIR

यह भी पढ़ें

Road Accident

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

24/02/2023

अमित शाह से मिलने उनके घर पहुंचे कैप्टन अमरिंदर

27/12/2021
ब्वॉयफ्रेंड को पति बताकर क्वारटाइंन सेंटर में साथ रखा

ब्वॉयफ्रेंड को पति बताकर क्वारटाइंन सेंटर में साथ रखा, महिला कांस्टेबल की खुली पोल तो विभाग हैरान

17/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version