• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रूनैट मशीन के माध्यम से भी अधिक से अधिक टेस्ट किए जाएं : योगी

Desk by Desk
26/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के मेडिकल टेस्टिंग कार्य को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य में प्रतिदिन 85 हजार से अधिक रैपिड एन्टीजन टेस्ट तथा 45 हजार से अधिक आर0टी0पी0सी0आर0 टेस्ट अवश्य किए जाएं।

श्री योगी मंगलवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मेडिकल टेस्टिंग कार्य को पूरी क्षमता से संचालित किया। राज्य में प्रतिदिन सवा लाख से अधिक टेस्ट किये जाने की व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, ट्रूनैट मशीन के माध्यम से भी अधिक से अधिक टेस्ट किए जाएं।

संसद का मॉनसून सत्र 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक, कोरोना के चलते दिखेंगे कई बदलाव

उन्होंने कहा कि कानपुर नगर, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी तथा बलिया में विशेष सतर्कता बरतने तथा अधिक से अधिक टेस्ट किये जाय ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस सम्बन्ध में कारगर रणनीति तैयार करते हुए उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

श्री योगी ने कहा कि कोविड-19 के नियंत्रण व उपचार सम्बन्धी विभिन्न गतिविधियों को सुचारु ढंग से संचालित करने में इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। बेहतर सर्विलांस ही मृत्यदर को नियंत्रित कर सकता है। इसलिए सभी जिलों में इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर के कार्यों की नियमित माॅनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि कोविड चिकित्सालयों में बेड्स की संख्या में वृद्धि की जाय। कोविड अस्पतालों की चिकित्सा सुविधाओं को गुणवत्तापरक बनाए रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ नियमित राउण्ड लें। चिकित्सा के तकनीकी स्टाफ में आवश्यकतानुसार वृद्धि की जाए।

उन्होंने चिकित्सा कर्मियों को मेडिकल संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए इनके प्रशिक्षण कार्य को निरन्तर जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय, केन्द्र सरकार की ऑनलाइन ओ0पी0डी0 सेवा ‘ई-संजीवनी’ अत्यन्त उपयोगी सिद्ध हो रही है। बड़ी संख्या में मरीज इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘ई-संजीवनी’ सेवा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऑनलाइन ओ0पी0डी0 सेवा का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने डोर-टू-डोर सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त टीमें लगाई जाएं।

NIOS को अपनी परीक्षा प्रकिया में सुधार करने की जरूरत : केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक

श्री योगी ने कहा कि राज्य सरकार ने पर्याप्त मात्रा में खाद की व्यवस्था की है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को समय से खाद मिलती रहे तथा खाद की कालाबाजारी न होने पाए। यदि कहीं भी खाद की कालाबाजारी हो तो इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ एन0एस0ए0 के तहत कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि गोवंश की नस्ल सुधार का अभियान संचालित किया जाय। इससे उच्च दुग्ध उत्पादन क्षमता वाली मादा संतति (बछिया) होंगी, जिससे दुग्ध की उपलब्धता में वृद्धि होगी। इससे जनता एवं पशुपालक लाभान्वित होंगे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश भी दिए।

Tags: 24ghante online.comantizon testingcm yogicorona samplingCorona testingcorona virus updates in hindiCOVID-19
Previous Post

26 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

Next Post

माता सीता और भगवान राम के वैवाहिक जीवन से ले सकते हैं सीख

Desk

Desk

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

14/10/2026
अमेठी

सपा की नीतियों से नाराज होकर तीन विधायकों ने छोड़ा साथ: पंकज चौधरी

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान, आदेश के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की दिशा : ओम प्रकाश राजभर

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव

14/10/2026
Next Post
ram sita ka vivah

माता सीता और भगवान राम के वैवाहिक जीवन से ले सकते हैं सीख

यह भी पढ़ें

सड़क पर बाइक सवार का मोबाइल छीन कर भागे जॉन अब्राहम, वीडियो वायरल

19/11/2021
herbal shampoo

ऑइली स्कैल्प पर इस्तेमाल करें इस तरह के शैम्पू

31/01/2026
CM Yogi

Year Ender 2023: 40 लाख करोड़ का निवेश, 1 करोड़ से ज्यादा रोजगार अवसरों का सृजन

26/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version