• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी जी! अब इस देश में चुनाव भी नहीं कराएंगे? : केजरीवाल

Writer D by Writer D
09/03/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद एमसीडी चुनाव (MCD Election) कार्यक्रम टलने पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी भाग गई। एमसीडी चुनाव टाल दिया। बीजेपी ने हार मान ली है। दिल्लीवाले गुस्से में हैं। वे कह रहे हैं कि इनकी हिम्मत कि चुनाव ना कराएं? अब इनकी जमानत जब्त कराएंगे। उन्होंने दावा करते हुए आगे लिखा कि हमारे सर्वे में अभी 272 में 250 सीटें आ रही थीं, लेकिन अब 260 से ज्यादा सीटें आ जाएंगी।

केजरीवाल ने अपने एक और ट्वीट में सवाल किया कि क्या चुनाव आयोग को चुनाव टालने या न कराने के लिए केंद्र सरकार निर्देश दे सकती है? यह किस प्रावधान के तहत है? क्या ये दिशानिर्देश चुनाव आयोग के लिए बाध्यकारी हैं? चुनाव आयोग दबाव में क्यों झुक रहा है? वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदीजी! अब इस देश में चुनाव भी नहीं कराएंगे?

बीजेपी के कुकर्मों को जानती है जनता: सिसोदिया

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान टालने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यहां उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र की हत्या का दिन है। केंद्र की भाजपा सरकार से राज्य चुनाव आयोग डर गया है। भाजपा के कुकर्म जनता जानती है। दिल्ली में भाजपा ने 15 साल भ्रष्टाचार किया है।

मनीष सिसोदिया ने सवाल पूछा कि आखिर चुनाव आयोग भाजपा सरकार से सामने क्यों झुक गया? चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार और भाजपा के समाने घुटने टेक दिए हैं। ऐसे संविधान कैसे बचेगा? उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग पर दवाब डाला और चुनाव आयोग ने चुनाव का ऐलान रोक दिया।

एमसीडी उप चुनाव में आप की बल्ले-बल्ले, केजरीवाल ने मतदाताओं को दी बधाई

मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा में चुनाव का सामना करने की हिम्मत नहीं हैं। मोदीजी कल को हारने के डर से देश कें चुनाव टाल देंगे? भाजपा अगर हार रही है तो अच्छे काम करें, चुनाव से डर कर न भागें।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार को केंद्र सरकार से निगम के एकीकरण को लेकर कोई प्रस्ताव या जानकारी नहीं मिली है।

एमसीडी को बर्खास्त कर और दोबारा चुनाव कराया जाए : आप

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आप सरकार के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी कभी चुनाव से नहीं बचती। हमारा संगठन हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहता है। दिल्ली की जनता जानती है कि तीनों नगर निगमों की समस्याओं को बढ़ाने में अरविंद केजरीवाल सरकार की बड़ी भूमिका है। 7 साल में लगातार निगम के फंड को रोककर अरविंद केजरीवाल ने निगमों को आर्थिक रूप से कमजोर किया है।

विवाद पर राज्य चुनाव आयोग ने दी सफाई

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी चुनाव कार्यक्रम के ऐलान में देरी पर सफाई दी है। राज्य चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि केंद्र की ओर से तीनों एमसीडी को एक करने को लेकर प्रस्ताव मिला है। हम इसे लेकर कानूनी राय ले रहे हैं। राज्य चुनाव आयोग ने साफ किया है कि एमसीडी के चुनाव कराने के लिए अभी पर्याप्त समय है इसलिए ये कहना गलत होगा कि चुनाव टाल दिए गए हैं या फिर चुनाव कैंसिल कर दिए गए हैं।

‘हम घोषित करना चाहते थे चुनाव कार्यक्रम’

दिल्ली के चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने चुनाव तारीखों का ऐलान न करते हुए बताया था कि केंद्र सरकार दिल्ली के तीनों निगमों के एकीकरण की योजना पर काम कर रही है, इसीलिए एमसीडी चुनाव कार्यक्रम के ऐलान में देरी हो रही है। आज हम एमसीडी चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान करना चाहते थे लेकिन उपराज्यपाल की ओर से आए संदेश के बाद इसे रोकना पड़ा।

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsmcd electionNational news
Previous Post

इस बूथ पर नहीं होगी मतों की गिनती, ये है बड़ी वजह

Next Post

बाबा विश्वनाथ के गौने की तैयारियां शुरू, महंत आवास पर रंगभरी एकादशी उत्सव

Writer D

Writer D

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

चमोली को CM धामी की सौगात , ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

‘जनता की सेवा ही सरकार का धर्म’, चमोली से मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, कहा— लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान

15/07/2026
Next Post
Baba Vishwanath

बाबा विश्वनाथ के गौने की तैयारियां शुरू, महंत आवास पर रंगभरी एकादशी उत्सव

यह भी पढ़ें

The trailer of the upcoming film Jaan is rocking YouTube

यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है अपकमिंग फिल्म ‘जान’ का ट्रेलर

15/05/2021
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

झगड़ा रोकने को पहुंची पुलिस के साथ मारपीट

26/10/2022
Covid vaccines

नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही, महिला के दोनों बाजू में लगा दी वैक्सीन, बिगड़ी तबीयत

26/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version