• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, पेट्रोल पंप पर चलेगा योगी सरकार का बुलडोजर

Writer D by Writer D
22/10/2021
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Afsha Ansari

Afsha Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा जेल में बंद गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। राजधानी लखनऊ में माफिया मुख्तार के बेटों के नाम डालीबाग में बने मकान गिराने के बाद योगी सरकार अब उनकी पत्नी आयशा अंसारी की जमीन पर बने पेट्रोल पंप पर कार्यवाही की तैयारी है।

एलडीए सचिव पवन गंगवार की रिपोर्ट पर आजमगढ़ पुलिस ने कार्यवाही की तैयारी कर ली है। आजमगढ़ पुलिस की स्वाट टीम के प्रभारी शुक्रवार को डीएम लखनऊ से मुलाकात कर कुर्की की कवायद शुरू कर देंगे। जानकार बता रहै है कि ध्वस्तीकरण से पहले इस जमीन पर दक्षिणी भाग में स्थित 2078 वर्ग फ़ीट के हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप को सील भी किया जा सकता है।

एलडीए सचिव पवन गंगवार की रिपोर्ट के मुताबिक हुसैनगंज में 21 विधानसभा मार्ग स्थित प्लॉट नंबर 1 पर करीब 8900 वर्गफीट में पेट्रोल पंप बना है। इस जमीन का 1/4 हिस्सा मुख्तार अंसारी की पत्नी आयशा अंसारी के नाम पर है। आयशा अंसारी द्वारा 25 अगस्त 2007 को खरीदी गई जमीन के दक्षिणी भाग के हिस्से में भी पेट्रोल पंप चल रहा है, लेकिन उसका कोई एग्रीमेंट हिंदुस्तान पेट्रोलियम के साथ नहीं है। आजमगढ़ पुलिस की तरफ से एलडीए सचिव को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक यह जमीन गलत तरीके से नियमों को ताक पर रख कर खरीदी गई थी।

बांग्लादेश हिंसा: दुर्गा पूजा पंडाल में कुरान रखने वाला मुख्यारोपी गिरफ्तार

एलडीए रिपोर्ट के मुताबिक इस पूरी जमीन के बड़े हिस्से की लीज भी खत्म हो चुकी है, साथ ही इसका मानचित्र भी प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत नहीं है। सूत्रों की मानें तो आजमगढ़ से आ रही पुलिस की स्वाट टीम पहले डीएम से मिलकर उन्हें एलडीए सचिव की रिपोर्ट सौंपेगी और उसके बाद जिला प्रशासन की मदद से इस जमीन की कुर्की की कवायद शुरू करेगी।

मामले पर लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया है कि मामला संज्ञान में है ,लखनऊ विकास प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार नियमों की अनदेखी कर पेट्रोल पंप संचालित किया जा रहा, कठोरतम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags: azamgarh newsbanda newscrime newsLucknow NewsMukhtar Ansariup news
Previous Post

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IPS अधिकारियों का तबादला

Next Post

रांची में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, कैबिनेट की मिली मंजूर

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post

रांची में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, कैबिनेट की मिली मंजूर

यह भी पढ़ें

Bus

रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

24/10/2022
Periods

Periods में ये काम होता है सेहत के लिए नुकसानदायक

23/08/2026
AK Sharma

अपनी भव्य सांस्कृतिक विरासत, ज्ञान-विज्ञान व आध्यत्म की बदौलत विश्व गुरू कहलाता था भारत: एके शर्मा

26/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version