• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली में रद्द हुआ मुनव्वर फारूकी का शो, पुलिस ने इजाजत देने से किया इंकार

Writer D by Writer D
27/08/2022
in मनोरंजन
0
Munawwar Farooqui

Munawwar Farooqui

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawwar Farooqui) का दिल्ली में होने वाला शो रद्द कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने फारूकी को शो करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। दिल्ली पुलिस की लाइसेंसिंग इकाई ने स्थानीय केंद्रीय जिला पुलिस द्वारा एक रिपोर्ट लिखने के बाद अनुमति से इनकार कर दिया, जिसमें कहा गया था कि शो क्षेत्र में सांप्रदायिक सद्भाव को प्रभावित करेगा।

इस मामले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने 25 अगस्त को दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को पत्र लिख कर फारूकी (Munawwar Farooqui) के शो को रद्द करने की मांग की थी। विहिप ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि “भाग्यनगर में हिंदू देवताओं पर मुनव्वर के मजाक के कारण सांप्रदायिक तनाव पैदा हुआ।” विहिप ने पत्र में आगे कहा कि “अगर शो रद्द नहीं किया गया तो वीएचपी और बजरंग दल के सदस्य विरोध-प्रदर्शन करेंगे।”

मुनव्वर फारूकी (Munawwar Farooqui) का विवादों से पुराना नाता रहा है। पिछले शनिवार को मुनव्वर फारूकी ने कड़ी सुरक्षा के बीच हैदराबाद में एक स्टैंडअप कॉमेडी शो किया था। जिसे लेकर तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय कुमार ने शो का बहिष्कार करने का आह्वान करते हुए आरोप लगाया था कि फारूकी (Munawwar Farooqui) ने हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाया था।

अर्जेंटीना ने दिखाई भारत से लड़ाकू तेजस खरीदने में दिलचस्पी

इस हफ्ते की शुरुआत में, तेलंगाना के निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह को राज्य पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में पैगंबर पर उनकी टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया था। सिंह ने कहा कि उनका वीडियो फारूकी द्वारा हैदराबाद में आयोजित शो के जवाब में था। पैगंबर पर सिंह की कथित टिप्पणी के बाद तेलंगाना में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। उसे पहले मंगलवार को गिरफ्तार किया गया और अदालत के आदेश के बाद रिहा कर दिया गया।

इससे पहले बेंगलुरु में भी फारूकी (Munawwar Farooqui) के शो को यह कहकर कैंसिल कर दिया गया था कि आयोजकों ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पूर्व अनुमति नहीं ली थी।

Tags: bollywood gossipsMunawwar FarooquiMunawwar Farooqui show
Previous Post

अर्जेंटीना ने दिखाई भारत से लड़ाकू तेजस खरीदने में दिलचस्पी

Next Post

UKSSSC Paper Leak: लखनऊ से RIMS कंपनी का मालिक राजेश चौहान गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

मनोरंजन

मुंबई में IT का बड़ा एक्शन, रकुल प्रीत-वाशु भगनानी से जुड़े ठिकानों पर सर्च

28/09/2026
Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’
मनोरंजन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Next Post
UKSSSC

UKSSSC Paper Leak: लखनऊ से RIMS कंपनी का मालिक राजेश चौहान गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Ahoi Ashtami

जानिए कब है अहोई अष्टमी व्रत, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि

14/10/2021
Akhilesh Yadav

ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं किये भाजपा सरकार ने: अखिलेश यादव

04/01/2023
Azam Khan

आजम खान के अगल-बगल घूमेंगे ब्लैक कमांडो, जेल से बाहर आते ही फिर मिली Y कैटेगरी सुरक्षा

12/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version