• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मायके वाले, मेरी लाश देखने भी न आएं… वीडियो शूट कर फांसी पर झूल गई ‘मोनी’

Writer D by Writer D
14/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उन्नाव, क्राइम
0
Suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चार साल पुरानी प्रेम कहानी जाति की सूली पर लटक खुदकुशी को विवश हो गई। उन्नाव के कोरारी कला गांव में एक युवती ने फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हैंगिग से मौत की पुष्टि की है।

अचलगंज क्षेत्र के कोरारी कला गांव में पांच साल पहले एक प्रेम कहानी शुरू हुई। मोनी और निर्मल की। मोनी साहू परिवार की थी और निर्मल दलित है। दोनों शादी करना चाहते थे पर युवती के परिजन तैयार नहीं थे। 2016 में मोनी और निर्मल घर से चले गए। मोनी के घरवालों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। कुछ दिन बाद दोनों शादी कर गांव लौट आए। दो बालिग थे, इसलिए पुलिस ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। इस शादी से मायके वाले संतुष्ट नहीं थे। मोनी का मायके आना जाना बंद हो गया था। मायके ने मोनी से रिश्ता तोड़ दिया।

महाकुंभ में कोरोना ने किया हमला, 100 तीर्थ यात्री और 20 संत संक्रमित

निर्मल और मोनी चार साल से साथ ही रहे थे। सोमवार रात मोनी ने फंसी लगा कर जान दे दी। इससे पहले उसने दो वीडियो, 1:58 मिनट और 20 सेकेंड के बनाए। वीडियो संदेश में उसने बताया कि उसके ससुराल वाले बहुत अच्छे हैं। उन्होंने उसका बहुत ख्याल रखा। मायके वालों पर नाराजगी जाहिर की। मायके में बुआ और भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई पर उसे किसी ने देखने तक नहीं बुलाया। वीडियो में उसने कहा- ससुराल में बेपनाह प्यार मिला। मायके से कोई मेरी लाश भी देखने न आए। खुदकुशी की जानकारी पर पुलिस ने छानबीन की तो मोनी का मोबाइल मिला। उसमें आत्महत्या से पहले बनाया गया वीडियो संदेश मिला।

हाय, अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं

हाय मैं सुसाइड अपनी मर्जी से करने जा रही हूं। इसमें किसी का कोई हाथ नहीं है। मेरे मायके में सब बहुत दुखी हैं मुझसे, मेरी शादी से। इसलिए मुझसे सभी दुश्मनी निभा रहे हैं। चलिए ठीक है, कोई बात नहीं। आप सभी खुशी से रहिए और मैं एक बात कहना चाहती हूं कि मेरे ससुराल वालों को कुछ मत कहना। क्योंकि वह बहुत अच्छे हैं। उन्होंने मेरा बहुत ख्याल रखा है। मुझे समझाया ही है। क्या करूं? मैं जानती हूं मैं गलत कर रहीं हूं। मैं थक चुकी हूं। मैं चाहतीं हूं कि मेरे मायके वालों को न कुछ हो न ससुराल वालों को कुछ हो।

नवरात्रि में कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से 50 लोग बीमार, 10 की हालत गंभीर

मेरे ससुराल वालों को कुछ होना नहीं चाहिए। आप लोगों ने रिश्ता मुझसे तोड़ ही लिया है। मैं आप लोगों के लिए मर ही चुकी हूं। तो आप लोगों का कोई हक नहीं बनता है कि मेरे ससुराल वालों को कुछ करें। मैं तो यही कहूंगी कि आप लोग मुझे देखने तक मत आइएगा। क्योंकि घर में चार लोग एक्सपायर हो चुके हैं। जैसे मैं तड़पी हूं देखने के लिए, सभी को आप लोगों ने मुझसे बात तक नहीं की। मुझे देखने का हक आपको नहीं है।

मैं जैसी भी हूं ठीक हूं अपनी खुशी से जा रहीं हूं। आप लोग खुश रहिए और मेरे ससुराल वालों को भी खुश रहने दीजिएगा। मेरा बच्चा, बहुत तकलीफ होगी आपको, आप शायद यह सह भी न पाओ। बाय, मम्मी लोग इनका ख्याल रखना संभालना। मैं जानती हूं गलत कर रहीं हूं। सब लोग अच्छे से रहना। आई लव यू सब लोग अच्छे से रहना। बाय.. बाय..

Tags: crime newsup news
Previous Post

नवरात्रि में बादाम के हलवे से लगाए माँ को भोग, देंखे विधि

Next Post

जो बाइडेन ने नवरात्री, बैसाखी और अन्य त्योहारों की दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

GATE 2027
Main Slider

GATE 2027 का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की तारीख

21/07/2026
Abhijeet Deepke
Main Slider

‘बातचीत के लिए बुलाया, फिर नजरबंद कर दिया’— CJP का सरकार पर बड़ा आरोप

21/07/2026
Monsoon
उत्तर प्रदेश

बारिश और आकाशीय बिजली का डबल अलर्ट, कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

21/07/2026
PM Modi
Main Slider

पेपर लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, पीएम मोदी ने छात्रों को दिया बड़ा भरोसा

21/07/2026
16 proposals approved in Yogi cabinet meeting
Main Slider

कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्ताव मंजूर; प्रयागराज-सोनभद्र एक्सप्रेसवे को मिली स्वीकृति

21/07/2026
Next Post
joe biden

जो बाइडेन ने नवरात्री, बैसाखी और अन्य त्योहारों की दी बधाई

यह भी पढ़ें

नारायण पटेल

मप्र : भाजपा नेता की फिसली जुबान, कांग्रेस के लिए मांगा वोट

04/10/2020
Ram Mandir

राम मंदिर गबन केस: ‘विभीषणों’ पर चला हंटर, अनुकल्प-लवकुश जेल में

25/06/2026
shrikant sharma

उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं : श्रीकांत

12/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version