• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब मलिन बस्तियों को भी मिलेंगी शहरी सुविधाएं, नगर विकास विभाग तैयार कर रहा ये पॉलिसी

Writer D by Writer D
25/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Slum Redevlopment Policy

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सरकारी जमीन पर बसी मलिन बस्तियों (Slums Colonies) में भी अब सारी शहरी सुविधाएं मिलेंगी। सरकार नई पॉलिसी तैयार करा रही है। इसमें विभिन्न विभागों की उन सरकारी भूमि को निशुल्क लेने का प्रावधान किया जा रहा है, जिस पर मलिन बस्तियां बसी हैं। इसके साथ ही 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में मकान बनाने व अवस्थापना विकास से संबंधित प्रावधान भी किए गए हैं। मुख्यमंत्री के सामने जल्द ही प्रस्तावित पॉलिसी का प्रजेंटेशन होगा।

गौरतलब है कि राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) ने करीब दो साल पहले ”स्लम रिडेवलपमेंट पॉलिसी” (Slum Redevlopment Policy)  का ड्रॉफ्ट तैयार किया गया था लेकिन उसमें कई संशोधन किए जाने थे, जो अभी तक नहीं हो पाए हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री की बैठक में इस पॉलिसी की चर्चा हुई तो उन्होंने पॉलिसी (Slum Redevlopment Policy) में कुछ जरूरी संशोधन के साथ इसे जल्द तैयार कर लागू करने का निर्देश दिया था। इसी कड़ी में नगर विकास विभाग के अधिकारी फिर से पॉलिसी का ड्रॉफ्ट तैयार कर रहे हैं।

प्रस्तावित पॉलिसी के तहत मलिन बस्तियों के विकास के लिए दो तरह के विकल्प रखे गए हैं। एक तो नगर निकायों द्वारा और दूसरा विकास प्राधिकरणों के जरिये भी विकास किया जाएगा। पॉलिसी में मलिन बस्तियों का विकास ”इन-सीटू स्लम रिडवलपमेंट” (आईएसएसआर) के आधार पर किया जाएगा। यानी जो बस्ती जिस भूमि पर बसी है, उसका विकास वहीं पर किया जाएगा। इस पॉलिसी के लागू होने के बाद मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को जहां हवादार मकान मिल सकेंगे। साथ ही सड़क, सीवर, शुद्ध पेयजल, बिजली, स्ट्रीट लाइट जैसी शहरी सुविधाएं भी मुहैया हो सकेंगी।

आजीविका व प्रशिक्षण केंद्र का भी प्रावधान

पॉलिसी (Slum Redevlopment Policy) का ड्रॉफ्ट सभी स्टेकहोल्डर आवास बंधु, आरसीयूइएस, डेवलपर्स, विकास प्राधिकरणों, उप्र आवास विकास परिषद, नगर नियोजन आदि से सुझाव लेकर तैयार किया जा रहा है। इसमें मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए आजीविका केंद्र, प्रशिक्षण केंद्र, पार्क आदि बनाने का भी प्रावधान किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक ड्रॉफ्ट तैयार होने के बाद मुख्यमंत्री के सामने इसका प्रजेंटेशन किया जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसे कैबिनेट से मंजूरी दिलाई जाएगी।

Tags: ak sharmaLucknow NewsNagar Vikas VibhagSlum Redevlopment Policyup newsurban development department
Previous Post

सावन के महीने में इन शिव मंदिरों का करें दर्शन, भोलेनाथ के विभिन्न रूपों को देख मन होगा प्रसन्न

Next Post

मीडिया जगत के ध्रुव तारा हैं रामनाथ गोयनका: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
CM Yogi

मीडिया जगत के ध्रुव तारा हैं रामनाथ गोयनका: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

guleria

दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर गुलेरिया ने खुद लगवाई वैक्सीन

16/01/2021
Parineeti Chopra-Raghav Chaddha

बधाई हो! मम्मी बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा संग दी गुड न्यूज

25/08/2025
CM Dhami

युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

16/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version