• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व IAS नवनीत सहगल बने प्रसार भारती के चेयरमैन

Writer D by Writer D
16/03/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Navneet Sehgal

Navneet Sehgal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। वरिष्ठ आईएएस नवनीत सहगल (Navneet Sehgal) को भारत सरकार ने प्रसार भारती का चेयरमैन बनाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक पत्र साझा करते हुए इसकी जानकारी दी है। आज यानि शनिवार (16 मार्च) को वह पदभार ग्रहण करेंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल (Navneet Sehgal) 31 जुलाई 2023 को 35 सालों की सेवा के बाद रिटायर हो गए थे। 1988 बैच के अधिकारी नवनीत सहगल, मायावती अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कोर ग्रुप में काम कर चुके हैं। सरकार किसी की भी रही हो, लेकिन सहगल हर सरकार में प्रभावशाली रहे हैं।

साल 1963 में पंजाब के फरीदकोट में जन्में नवनीत सहगल (Navneet Sehgal) की शुरुआती शिक्षा हरियाणा में हुई क्योंकि इनके पिता यहीं नौकरी करते थे। अंबाला से दसवीं कक्षा पास करने के बाद सहगल ने भिवानी में रहकर इंटरमीडियट परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 1982 में 19 साल की उम्र में सहगल ने बीकॉम पास किया। वह सिविल सर्विस में जाना चाहते थे लेकिन उम्र नहीं हुई थी। इसके बाद सहगल ने चार्टेड एकाउंटेंटशिप (सीए) कोर्स में दाखिला लिया।

साल 1986 में नवनीत सहगल ने सीए कोर्स पूरा कर लिया। इसके अगले साल इन्होंने कंपनी सेकेटरीशिप का कोर्स भी पूरा कर लिया।सीए करने के बाद वर्ष 1986 में सहगल ने प्रैक्टिस और साथ में सिविल सर्विसेज की तैयारी भी शुरू कर दी। बड़ी कंपनियों के कंसल्टेंट के तौर पर सहगल ने देश में कई नई फैक्ट्रियों की शुरुआत कराई।

Tags: Navneet Sehgal
Previous Post

होली पर इन स्पेशल गुजियों से गेस्ट का कराएं मुंह मीठा, देखें टेस्टी रेसिपी

Next Post

अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, इस मामले में मिली जमानत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Main Slider

जनशिकायतों का 24 घंटे में मिले संतोषजनक जवाब, निर्विवाद राजस्व मामलों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्यमंत्री

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में ब्याज और अर्थदंड माफी योजना-2026 लागू, पुराने बकायेदारों को राहत

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: 31 दिसंबर तक होगी मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद

09/10/2026
Next Post
Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, इस मामले में मिली जमानत

यह भी पढ़ें

arrested

जेल से फरार 50 हजार का इनामी सजायाफ्ता कैदी गिरफ्तार

03/02/2021
Lal Krishna Advani

लालकृष्ण आडवाणी ICU में शिफ्ट, डॉक्टर ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

15/12/2024

संतकबीरनगर में 20 नए कोरोना पॉजिटिव मिले , संक्रमितों की संख्या 463 पहुंची

15/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version