• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नेतन्याहू का ऐलान, बोले-गठबंधन सरकार को हटाए बिना चैन से नहीं बैठूंगा

Writer D by Writer D
14/06/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति
0
Benjamin Netanyahu

Benjamin Netanyahu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इजराइल में लंबे समय से बेंजामिन नेतन्याहू के उत्तराधिकारी के नाम पर चल रही कयासबाजी का दौर आखिरकार रविवार को खत्म हो गया। संयुक्त गठबंधन के नेता नाफ्ताली बेनेट ने ‘नेसेट’ (संसद) में विश्वास मत हासिल कर प्रधानमंत्री का पद ग्रहण कर लिया।

उधर, देश में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे  नेतन्याहू जाते-जाते फिर वापसी का ऐलान कर गए। संसद में अपने भाषण में नेतन्याहू ने नई सरकार को खतरनाक करार देते हुए कहा कि वह पूरी क्षमता से विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

नेतन्याहू ने कहा कि वह लिकुड पार्टी का नेतृत्व करेंगे और गठबंधन सरकार को सत्ता से हटाए बिना चैन से नहीं बैठेंगे। इजराइल की सुरक्षा उनके जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है। ट्विटर पर देशवासियों के लिए नेतन्याहू ने प्यार और आभार जताया।

नेतन्याहू राज खत्म, नफ्ताली बेनेट ने ली इजरायल के नये प्रधानमंत्री की शपथ

इससे पहले रविवार को ही अपराह्न गठबंधन सरकार के विश्वास मत के लिए ‘नेसेट’ का विशेष सत्र आहूत किया गया। इजराइल की संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार प्रधानमंत्री पद के लिए दावा करने वाले नेता को पहले विश्वास मत हासिल करना होता है। इसके बाद ही वह प्रधानमंत्री पद की शपथ लेता है।

करीब चार घंटे के विशेष सत्र की शुरुआत में बेनेट ने नेतन्याहू को प्रधानमंत्री के रूप में किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। बेनेट के पहले ही भाषण से लग गया कि वह फिलीस्तीन के मामले में पूर्व सरकार की तरह आक्रामक नहीं रहेंगे। अरब पार्टी की सरकार में भागीदारी के चलते उन्हें देश के 21 प्रतिशत अरब आबादी के हितों का भी ध्यान रखना होगा। इसलिए नई सरकार का फोकस घरेलू मसले और शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने की ओर होगा।

बेनेट ने साफ कर दिया है कि वह प्रशासनिक व्यवस्था में कोई बड़ा बदलाव करने नहीं जा रहे। मतलब यह है कि शासन नेतन्याहू के दक्षिणपंथी नजरिये से ही चलेगा। बेनेट ने कहा, वह अमेरिका के 2015 में ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते में वापस लौटने का पुरजोर विरोध करेंगे लेकिन अन्य मामलों में राष्ट्रपति जो बाइडन का समर्थन करेंगे।

मौत के एक साल बाद भी फैंस नहीं भुला पाए उनको, जानिए सुशांत से जुड़े कुछ किस्से

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी बेनेट को बधाई दी और कहा है कि वह उनके साथ काम करने को उत्सुक हैं। बाइडन ने कहा, ‘‘अमेरिका के लोगों की ओर से मैं प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और विदेश मंत्री याइर लापिड तथा नए मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को बधाई देता हूं। दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर हम काम करेंगे।’’

Tags: # world newsBenjamin Netanyahuinternational Newsisrael news
Previous Post

अभिनेता और राजनेता किरण खेर आज अपना 69वां जन्मदिन मना रही

Next Post

आवाज से ही लोगों के दिलों तक पहुंचने वाले जुबिन आज अपना जन्मदिन मना रहे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Zubin, who reached people's hearts through voice, is celebrating his birthday today.

आवाज से ही लोगों के दिलों तक पहुंचने वाले जुबिन आज अपना जन्मदिन मना रहे

यह भी पढ़ें

MahaKumbh 2025

Mahakumbh-2025: नए पावर स्टेशन, नई लाइनें से जगमग होगी कुम्भनगरी

05/04/2024
Uttarakhand Board

उत्‍तराखंड बोर्ड रिजल्‍ट घोषित, 10वीं में सुशांत तो12वीं में तन्‍नू ने किया टॉप

25/05/2023
Ram Mandir

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ‘सुप्रीम’ एक्शन! कोर्ट ने केंद्र और यूपी सरकार को भेजा नोटिस

13/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version