• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लुक्स, प्लेटफॉर्म और डिज़ाइन में सबसे बड़े अपग्रेड के साथ लॉंच होगी New Honda City

Desk by Desk
21/11/2025
in Tech/Gadgets
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सेडान सेगमेंट की बिक्री हर महीने लगातार गिर रही है, लेकिन होंडा सिटी (New Honda City) जैसे कुछ मॉडल अब भी अपनी पहचान बनाए हुए हैं. कभी भारतीय बाजार में धमाल मचाने वाली सिटी की बिक्री को दोबारा रफ़्तार देने के लिए होंडा कार्स इंडिया 2028 में इसकी छठी जनरेशन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

बिल्कुल नया प्लेटफॉर्म

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगली-जेनरेशन होंडा सिटी (New Honda City) PF2 मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसे हाल ही में होंडा ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी वर्कशॉप में पेश किया गया था। ‘नेक्स्ट-जेन मिडसाइज़ हाइब्रिड प्लेटफॉर्म’ के रूप में विकसित यह PF2 आर्किटेक्चर पहले की तुलना में ज्यादा मज़बूत, लगभग 90 किलोग्राम हल्का और पूरी तरह मॉड्यूलर बताया जा रहा है। नई तकनीकों से लैस यह प्लेटफॉर्म न सिर्फ डेवलपमेंट और प्रोडक्शन को बेहतर बनाएगा बल्कि मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट भी कम करेगा।

होंडा 0 सीरीज़ से प्रेरित डिज़ाइन

नई 2028 होंडा सिटी (New Honda City) का डिज़ाइन हाल ही में जापान मोबिलिटी शो में दिखाए गए Honda 0 Series Sedan Concept से प्रेरित होने की उम्मीद है। इससे संकेत मिलता है कि अगली सिटी में पूरी तरह नया और आधुनिक डिज़ाइन देखने को मिलेगा।

समान पेट्रोल और हाइब्रिड पावरट्रेन

मैकेनिकल सेटअप में बड़े बदलाव की संभावना कम है। कार में मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन जारी रह सकते हैं। पेट्रोल वर्ज़न में 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे, जबकि हाइब्रिड वर्ज़न में eCVT सेटअप जारी रहेगा।

होंडा सिटी: एक प्रतिष्ठित मिडसाइज़ सेडान

1998 में लॉन्च हुई होंडा सिटी (New Honda City) भारतीय बाजार में ब्रांड की सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक चलने वाली कारों में से एक है। 2003 में आए इसके दूसरे-जेनरेशन मॉडल में भारत में पहली बार CVT का विकल्प दिया गया था। तीसरी और चौथी जनरेशन क्रमशः 2008 और 2014 में बड़े बदलावों के साथ पेश की गईं।

मिड-लाइफ अपडेट

वर्तमान में होंडा सिटी अपनी पांचवीं जनरेशन में उपलब्ध है और 1.5-लीटर पेट्रोल तथा हाइब्रिड (e:HEV) पावरट्रेन के साथ आती है। पिछले कुछ वर्षों में इसे कई मिड-लाइफ अपडेट मिले हैं। डीज़ल इंजन बंद हो चुका है और 2023 में आए बड़े फेसलिफ्ट में Honda Sensing (ADAS) फीचर भी शामिल किया गया है।

Tags: New Honda City
Previous Post

टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी हैं ये लड्डू, सर्दियों में इसे बनाएं डाइट का हिस्सा

Next Post

Nothing Phone 3 हुआ ₹35,000 से ज्यादा सस्ता! दमदार हैं 50MP×4 कैमरा और शक्तिशाली फीचर्स

Desk

Desk

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post

Nothing Phone 3 हुआ ₹35,000 से ज्यादा सस्ता! दमदार हैं 50MP×4 कैमरा और शक्तिशाली फीचर्स

यह भी पढ़ें

सलमान खान यूलिया वंतूर

सलमान खान-यूलिया वंतूर ने की चावल की खेती

21/07/2020
राम नगरी में 2.30 घंटे रहेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी का 3 घंटे का अयोध्या शेड्यूल, जानें हनुमानगढ़ी में पूजा के बाद कब-कब क्या करेंगे

03/08/2020
hartalika teej

इस दिन है हरतालिका तीज, अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं रखती हैं निर्जला व्रत

31/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version