• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

T20: कॉनवे, मिचेल के अर्द्धशतकों से न्यूजीलैंड ने भारत को दी मात

Writer D by Writer D
27/01/2023
in Main Slider, खेल
0
New Zealand beat India by 21 runs in first T20

New Zealand beat India by 21 runs in first T20

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। न्यूजीलैंड (New Zealand) ने डेवन कॉनवे (52) और डैरिल मिचेल (59 नाबाद) के विस्फोटक अर्द्धशतकों की बदौलत शुक्रवार को पहले T20 मैच में भारत (India) को 21 रन से मात दी।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाये। इसके जवाब में भारत 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 155 रन तक ही पहुंच सका।

सलामी बल्लेबाज कॉनवे ने 35 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के के साथ 52 रन बनाकर न्यूजीलैंड की पारी को ठोस शुरुआत दी। मध्य ओवरों में न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाने के बाद मिचेल ने 30 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों के साथ 59 रन बनाकर भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तीन विकेट जल्दी गंवा दिये। उपकप्तान सूर्यकुमार यादव (47) और कप्तान हार्दिक पांड्या (21) ने 68 रन की साझेदारी करके मेजबान टीम की ओर से संघर्ष किया लेकिन 12वें और 13वें ओवर में दोनों के आउट होने से भारत की उम्मीदें समाप्त हो गयीं। वाशिंगटन सुंदर (50) ने अंत में कुछ अच्छे शॉट खेलते हुए अर्द्धशतक जमाया लेकिन किसी का साथ न मिलने के कारण वह सिर्फ हार के अंतर को ही कम कर सके।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने मैच जिताऊ प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में सिर्फ 11 रन देकर दो विकेट लिये। जेकब डफी, माइकल ब्रेसवेल, लोकी फर्ग्यूसन और ईश सोढ़ी को भी एक-एक सफलता हासिल हुई।

तीन मैच की सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद भारत अब रविवार को लखनऊ में मेहमान टीम का सामना करेगा।

शाहरुख खान का बजा डंका, पठान ने दो दिन में बनाएं 20 रिकॉर्ड

जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर भारत के कप्तान हार्दिक पांडया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिये आमंत्रित किया। फिन एलेन ने पारी की शुरूआत धुआंधार तरीके से की। पांड्या ने बल्लेबाज की नब्ज भांपते हुए जल्द ही गेंद फिरकी गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर को पकड़ायी जिन्होंने अपने दूसरे ओवर में ही एलेन और मार्क चैपमैन को चलता कर कीवियों के रनों की रफ्तार को हल्का विराम दिया।

एलेन ने 23 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाकर धुआंधार 35 रन ठोके, जबकि चैपमैन शून्य रन ही बना सके।

कॉनवे और ग्लेन फिलिप (17) ने 12वें ओवर तक टीम के स्कोर को 100 रन पर पहुंचा दिया। इस बीच फिलिप कुलदीप की गेंद को स्वीप करने के प्रयास में डीप मिड विकेट पर खड़े सूर्यकुमार को कैच थमा बैठे जिसके बाद गेंदबाजों ने कीवी बल्लेबाजों को खुल कर खेलने का मौका नहीं दिया।

कॉनवे ने पारी के 16वें ओवर की आखिरी गेंद को मिड विकेट की ओर धकेल कर अपने टी20 करियर का नौंवा अर्धशतक पूरा किया। कॉनवे की पारी का अंत 18वें ओवर में हुआ जब वह अर्शदीप सिंह की गेंद को उड़ाने के प्रयास में लांग ऑफ मे दीपक हुड्डा को कैच थमा बैठे।

इस बीच ब्रेसवेल और सैंटनर भी पवेलियन लौट गये, लेकिन मिचेल ने एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद भारत पर प्रहार करना जारी रखा। उन्होंने 20वें ओवर में अर्शदीप सिंह के खिलाफ 27 रन बटोरते हुए न्यूजीलैंड को 176 रन तक पहुंचा दिया।

भारत को लक्ष्य का पीछा हुए दूसरे ओवर से ही स्पिनरों का सामना करना पड़ा, जिसने पांड्या की टीम के लिये मुश्किलें बढ़ाईं। ब्रेसवेल ने पारी की नौंवी गेंद पर ही ईशान किशन को शानदार स्पिन की भेंट चढ़ा दिया। रांची में अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे किशन सिर्फ चार रन ही बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल त्रिपाठी भी पांच गेंदें डॉट खेलने के बाद छठी गेंद पर विकेटकीपर को कैच देकर पवेलियन चले गये।

सात रन बनाने वाले गिल ने चौका लगाकर विकेट पर टिकने के आसार दिखाये लेकिन वह भी सैंटनर की गेंद को ठीक से न पढ़ पाने के कारण एलेन को कैच थमा बैठे।

भारत ने स्पिनरों के लिये मददगार पिच पर सिर्फ 15 रन बनाकर तीन विकेट गंवा दिये। सैंटनर ने छठा ओवर मेडेन फेंककर भारत को चुनौतीपूर्ण स्थिति में डाला लेकिन सूर्यकुमार और पांड्या ने इसके बाद साझेदारी बुनते हुए रनगति बढ़ाई। दोनों ने 10 ओवर में भारत का स्कोर 74 रन तक पहुंचा दिया जिसके बाद कप्तान सैंटनर ने स्पिनरों को दोबारा तलब किया। ईश सोढ़ी ने सैंटनर के फैसले को सही ठहराते हुए 12वें ओवर में सूर्यकुमार का विकेट लेकर यह साझेदारी तोड़ी। अगले ही ओवर में ब्रेसवेल ने पांड्या को आउट कर दिया।

सूर्यकुमार ने अपनी जुझारू पारी में 34 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की बदौलत 47 रन बनाये जबकि पांड्या ने 20 गेंदों पर 21 रन का योगदान दिया।

दीपक हु्ड्डा (10), शिवम मावी (दो) और कुलदीप यादव (शून्य) भी एक-एक बाद एक पवेलियन लौटते गये, हालांकि सुंदर ने अंत तक विकेट पर रहकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया।

सुंदर ने 28 गेंदों पर 50 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने पहले अर्द्धशतक की बदौलत सुंदर ने भारत को 20 ओवर में 155 रन के स्कोर तक पहुंचाया, हालांकि यह टीम को जीत दिलाने के लिये काफी नहीं था।

Tags: cricket newsINDvsNZsports newsT20
Previous Post

सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म: सीएम योगी

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शख्स का शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Lal Krishna Advani
Main Slider

98 साल के आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, जेपी नड्डा ने जाना हाल

17/10/2026
Main Slider

अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधारः मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

कब रखा जाएगा करवा चौथ व्रत? जानें मुहूर्त, अर्घ्य देने का समय और पारण

17/10/2026
Next Post
Dead Body

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शख्स का शव

यह भी पढ़ें

vaccine

जायडस कैडिला की वैक्सीन का ट्रायल लगभग पूरा, जल्द शुरू हो सकता है वैक्सीनेशन

27/06/2021
CM Yogi

कांग्रेस न आप, भाजपा देगी साथः सीएम योगी

23/11/2022

PM मोदी के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने लोधा पहुंचे सीएम योगी

08/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version