• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन होगा नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार, लगी अंतिम मुहर

Desk by Desk
08/01/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Nitish Cabinet

Nitish Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार में नीतीश कुमार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर चर्चा का बाजार गर्म है। समझा जाता है कि गुरुवार को भाजपा और जनता दल (युनाइटेड) के वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात के दौरान इस मामले को लेकर अंतिम मुहर लग गई है। सूत्रों ने बताया कि खरमास यानी 14 जनवरी के बाद नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।

हिन्दू धर्म में मान्यता है कि खरमास के महीने में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है। पटना मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवार शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल और दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद तथा रेणु देवी ने मुलाकात की है।

पहले पीएम मोदी लगवाएं कोरोना वैक्सीन , उसके बाद हम भी लगवा लेंगे : तेज प्रताप

मुलाकात के दौरान हालांकि क्या बात हुई इसपर भाजपा नेताओं ने पूरी तरह से चुप्पी साध ली, वहीं जदयू नेताओं ने इसे औपचारिक मुलाकात बताया है। इधर, सूत्रों का कहना है कि चाय की चुस्की के बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई है। समझा जाता है कि अरूणाचल प्रदेश में छह विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा और जदयू के रिश्ते में जो बर्फ जमी थी वह भी भाजपा और जदयू के नेताओं के मुलाकत बाद पिघली है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह कहते हैं कि बड़े नेता मिल रहे हैं, तो मंत्रिमंडल का विस्तार कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। बड़े नेता आपसी बातचीत से यह तय कर लेंगे। उन्होंने अरूणाचल प्रदेश की घटना को भूलने का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा और जदयू का गठबंधन काफी दिनों से चल रहा है। बीच में ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिसका कोई मायने नहीं है।

भूपेंद्र यादव ने जदयू के अध्यक्ष आर.सी.पी. सिंह से भी मुलाकात की थी। इस दौरान उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। इधर, भाजपा के नेता और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी कहते हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार समय पर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कहीं कोई समस्या नहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजग को बहुमत मिलने के बाद 16 दिसंबर को 14 मंत्रियों के साथ नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसमें से एक मेवालाल चैधरी का इस्तीफा हो चुका है। सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा और जदयू कोटे से 18 से 20 नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है।

मंत्रिमंडल विस्तार में राजग में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी के कोटे से मंत्री बनाए जाने की उम्मीद नहीं है। मंत्रिमंडल में इन दोनों दलों के एक-एक मंत्री पहले से ही हैं। बता दें कि विपक्ष लगातार मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने को लेकर भाजपा और जदयू पर निशाना साधते रहा है। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार पर राज्य के सभी लोगों की नजर है।

Tags: Nitish Kumarनीतीश कुमार
Previous Post

तीसरे टेस्ट मैच में जडेजा ने दिखाया दम-खम, ऑस्ट्रेलिया चित्त

Next Post

उत्तर प्रदेश में अधर में लटकी बाणसागर सिंचाई परियोजना को किया गया लागू

Desk

Desk

Related Posts

Dahi Paratha
Main Slider

टिफिन में पैक करें ये टेस्टी डिश, बच्चों के फेस पर आएगी मुस्कान

16/06/2026
Coffee Ice Cream
Main Slider

इस डिश से गर्मियों को बनाएं Cool-Cool, नोट करें टेस्टी रेसिपी

16/06/2026
hands
फैशन/शैली

हाथों का कालापन करता है शर्मिंदा, इन उपायों से दूर करें समस्या

16/06/2026
Mother and daughter attempted self-immolation near Vidhan Bhavan
Main Slider

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

15/06/2026
Javed Ali
उत्तर प्रदेश

बीजेपी के फैलाए जहर से बहुसंख्यक जहरीला हो गया…सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान

15/06/2026
Next Post
kisan credit card

उत्तर प्रदेश में अधर में लटकी बाणसागर सिंचाई परियोजना को किया गया लागू

यह भी पढ़ें

fire brokeout

भट्ठी की चिंगारी से लगी भीषण आग, पांच दुकानें तीन बाइक जलकर खाक

05/09/2021
Abdullah Azam

अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका, इस मामले में  SC ने खारिज की याचिका

07/11/2022
जेनिफर लोपेज का बोल्ड अवतार Jennifer Lopez's bold avatar,

जेनिफर लोपेज का बोल्ड अवतार, शेयर किया न्यूड डांस वीडियो

17/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version