• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

JDU के अध्यक्ष बने नीतीश कुमार, ललन सिंह ने दिया इस्तीफा

Writer D by Writer D
29/12/2023
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Nitish Cabinet

Nitish Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह को आज उनके पद से हटा दिया गया। नए अध्यक्ष बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) खुद बन गए हैं। ललन सिंह को हटाए जाने की खबरें पिछले एक हफ्ते से चल रही थीं। इस खबर के साथ साथ ही यह खबर भी चल रही है कि नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ जाएंगे। धुआं उठा है तो निश्चित ही आग भी लगी होगी। क्योंकि यह आग दोनों तरफ से लगी है।

ललन पर आरोप रहा है कि वो जेडीयू की बजाय आरजेडी के लिए काम कर रहे थे। कहा जा रहा है कि जेडीयू को तोड़ने की भी प्लानिंग हो रही थी। निश्चित है कि महागठबंधन अब ज्यादा दिन का मेहमान नहीं है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा था कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जब भी कोई दरवाजा बंद करते हैं तो खिड़की खुला रखते हैं। मतलब साफ है कि नीतीश को भी कोई सहारा चाहिए। दूसरी ओर केंद्र में फिर से सत्ता में आने के लिए बेचैन बीजेपी को बिहार में क्लीन स्वीप चाहिए जिसमें नीतीश कुमार उनके मददगार बन सकते हैं।

गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, खतरे में नीतीश की कुर्सी

वहीं, सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि सीएम नीतीश की कुर्सी खतरे में है। उनकी जगह मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बनेंगे। जेडीयू का RJD में विलय तय है।

बिहार में कड़ाके के सर्दी के बीच बढ़ा हुआ सियासी पारा गर्मी बढ़ा रहा है। सरकार में शक्ति का संतुलन आरजेडी के पक्ष में झुका हुआ है। उसके पास 79 विधायक हैं और जेडीयू के पास 45 हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि गठबंधन में प्रमुख भागीदार के रूप में आरजेडी जल्द ही अपने नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाने के लिए दबाव डाल सकती है। इसके अलावा सीट बंटवारे पर आरजेडी अपने विधायकों की संख्या का हवाला देकर जेडीयू से अधिक सीटें लेने की मांग उठा सकती है।

लोकसभा की 17 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है जेडीयू

जेडीयू बिहार में लोकसभा की 40 सीटों में से कम से कम 17 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है और बाकी 23 सीटें आरजेडी, कांग्रेस और सीपीएम (एमएल) के लिए छोड़ना चाहती है। नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति में खुद का कद बढ़ाने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि उन्होंने इंडिया गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद की दावेदारी से बिल्कुल इनकार किया है और उनका कहना है कि उनकी पद को लेकर कोई इच्छा नहीं है।

‘डंकी’ की धमाकेदार कमाई बरकरार, शाहरुख खान का जलवा कायम

इंडिया गठबंधन को खड़ा करने में नीतीश कुमार की भूमिका अहम मानी जाती है। उन्होंने सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की पहल की थी। नीतीश ने इस साल की शुरुआत में पटना में पहली बैठक आयोजित की थी। इसके बाद उन्होंने जाति जनगणना पर जोर दिया।

Tags: bihar newsLalan SinghNational newsNitish Kumarpatna news
Previous Post

‘डंकी’ की धमाकेदार कमाई बरकरार, शाहरुख खान का जलवा कायम

Next Post

देश के इन बैंकों में सबसे ज़्यादा सुरक्षित है आपका पैसा, देखें पूरी लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
Banks

देश के इन बैंकों में सबसे ज़्यादा सुरक्षित है आपका पैसा, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें

Janmashtami

इस शुभ मुहूर्त में होगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा, ऐसे अर्पित करें कान्हा भोग

30/08/2021
Akhilesh Yadav

भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान-नौजवान बेहाल: अखिलेश यादव

15/06/2024
government doctor in custody

DM ने सरकारी डॉक्टर को लिया हिरासत में, डॉक्टरों के साथ थाने पहुचे CMO

27/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version