• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नितीश बोले – 2.63 लाख बाढ़ प्रभावित परिवारों के खाते में दिये जाएंगे 6-6 हजार रुपये

Desk by Desk
03/08/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के जनसंख्या घनत्व को कोरोना संक्रमण के प्रसार के लिए बड़ा खतरा बताया और कहा कि इस महामारी और बाढ़ से उत्पन्न विषम परिस्थिति राजनीति करने के लिए नहीं है बल्कि राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में सबको एकजुट होकर राज्य के लोगों की रक्षा करने का समय है और इसके लिए वह सर्वदलीय समिति बनाने को तैयार हैं।

श्री कुमार ने सोमवार को सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र के ज्ञान भवन में आहूत सोलहवें विधानसभा के एकदिवसीय अंतिम सत्र (मॉनसून सत्र) में कोरोना और बाढ़ पर हुई विशेष चर्चा पर जवाब देते हुए कहा कि कोविड महामारी और बाढ़ को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह सजग है। एक-एक चीज पर सरकार की नजर है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया के वकील ने अब पुलिस के इन आरोपों का किया खंडन

उन्होंने कहा कि 2.63 लाख बाढ़ प्रभावित परिवारों के खाते में छह-छह हजार रुपये दे दिए गए हैं। दस दिन के अंदर सभी पीड़ितों को राशि मिल जाएगी। लोगों को सहायता करने में जितनी भी जरूरत होगी, सरकार खर्च करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का जनसंख्या घनत्व राष्ट्रीय औसत से अधिक है। ऐसे में कोरोना संक्रमण का तेजी से प्रसार होने का खतरा है। इस परिस्थिति में सभी लोगों के सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी से कहा कि आप चाहें तो कोरोना के खिलाफ जंग में साथ मिलकर काम करने के लिए सदन में एक सर्वदलीय समिति बनायें, वह इसके लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वैसे, इस दौर में बयानबाजी करने की आजादी सबको है। जिनको यह करना है करें सरकार अपना काम कर रही है।

श्री कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी और बाढ़ से उत्पन्न विषम परिस्थिति राजनीति करने के लिए नहीं बल्कि राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में सबको एकजुट होकर राज्य के लोगों की रक्षा करने का समय है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी कोई राजनीतिक या धार्मिक मुद्दा नहीं है। कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में आ सकता है।

शुरुआत में किसी ने सोचा भी नहीं था कि तमाम कोशिशों के बावजूद संक्रमण का इतना अधिक प्रसार हो जाएगा। शुरुआत में संक्रमण के काफी कम मामले थे लेकिन जून और जुलाई में इसमें काफी तेजी आई, कोई नहीं जानता कि यह कितना और बढ़ेगा।

Tags: 24 ghante online24ghanteonline24ghanteonline.comBihar CM Nitishlatest newsnarendra modinews in hindiUttar Pradeshउत्तर प्रदेशनीतीश कुमारपीएम मोदी
Previous Post

सुशांत सिंह राजपूत केस : रिया के वकील ने अब पुलिस के इन आरोपों का किया खंडन

Next Post

रिया चक्रवर्ती हमारी आरोपी है, सबूत मिलते ही होगी गिरफ्तारी : डीजीपी बिहार

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post
रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती हमारी आरोपी है, सबूत मिलते ही होगी गिरफ्तारी : डीजीपी बिहार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

जाति का जहर ही था देश की गुलामी का कारण: योगी

10/12/2023
Swachhata Rath Yatra

योगी सरकार के दिव्य, भव्य और स्वच्छ महाकुम्भ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली गई स्वच्छता रथ यात्रा

07/01/2025
मोटेरा स्टेडियम

मोटेरा स्टेडियम पर फिर लगा कोरोना का सुपर स्प्रेडर बनने का कलंक, अहमदाबाद बना हाट स्पॉट

27/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version