• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब ऑस्ट्रेलियाई मंत्री ने भी की मुख्यमंत्री योगी की तारीफ

Writer D by Writer D
14/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चौबीस करोड़ आबादी वाले उत्तर प्रदेश में बेहतर कोविड प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ विदेशों में भी हो रही है। अब ऑस्ट्रेलियाई मंत्री जेसन वुड ने भी मुख्यमंत्री योगी की प्रशंसा की है। इससे पहले वहां के सांसद क्रेग केली ने कोविड-19 के प्रकोप को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए योगी की तारीफ की थी।

ऑस्ट्रेलिया के मंत्री जेसन वुड ने उप्र में कोरोना के संक्रमण को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी की न केवल प्रशंसा की है, बल्कि यूपी सरकार के साथ उन्होंने काम करने की इच्छा भी व्यक्त की है।

जेसन वुड ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा है कि हम उत्तर प्रदेश के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। संस्कृति और विकास के संवर्धन के लिए हम लोग उप्र सरकार के साथ काम करेंगे।

कोविड 19 प्रबंधन के लिए योगी के यूपी मॉडल से प्रेरित होकर उन्होंने आगे लिखा कि सीएम योगी को धन्यवाद। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुझे अपना संदेश दिया। इस कठिन समय में यूपी सरकार के कोविड नियंत्रण प्रयासों की सराहना करें।

योगी के यूपी मॉडल की चर्चा चारों ओर

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि ट्रिपल-टी की रणनीति पर काम करने वाले योगी के यूपी मॉडल ने कम समय में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाई है। इसलिए योगी के यूपी मॉडल की चर्चा चारों ओर है।

प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार की नीतियों को मुम्बई हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, डब्ल्यूएचओ ने भी सराहा है।

शेर अली बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर के महामंत्री

योगी सरकार ने ट्रिपल-टी नीति के चलते कम समय में केसों पर लगाम लगाई है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मेडिकल किट वितरण, सैनिटाइजेशन, टेस्टिंग, टीकाकरण के साथ ही चिकित्सीय सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया गया। सर्वाधिक टेस्टिंग और टीकाकरण कर यूपी ने दूसरे देशों और प्रदेशों के समक्ष नजीर पेश की है।

पहले भी हुई ऑस्ट्रेलिया में योगी की तारीफ

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के संसद सदस्य क्रेग केली ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के कोरोना प्रबंधन की तारीफ कुछ दिन पहले ही की थी। उन्होंने आइवरमेक्टिन के प्रयोग साथ प्रदेश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट डेल्टा को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार की नीतियों को सराहा था।

सांसद क्रेग केली ने भी ट्वीट करते हुए लिखा था कि 24 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश ने आइवरमेक्टिन टैबलेट का प्रयोग कर दूसरी लहर पर अंकुश लगाया है। वहीं, कनाडा के एक निवेशक पैट्रिक ब्रुकमैन ने ‘क्रशिंग द कर्व’ में योगी आदित्यनाथ के प्रभावी नेतृत्व का जिक्र करते हुए यूपी मॉडल ऑफ कोविड प्रबंधन की सराहना की थी।

बीते 24 घंटों में नहीं मिला 59 जिलों में संक्रमण का कोई भी नया केस

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के 32 जनपदों अलीगढ़, अमरोहा, अयोध्या, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, एटा, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, सहारनपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, सुल्तानपुर और सोनभद्र में पिछले 24 घंटों में कोविड के एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटों में 59 जिलों में संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिला।

टेस्टिंग व वेक्सीनेशन में यूपी अव्वल

प्रदेश में अब तक 07 करोड़ 53 लाख 18 हजार 532 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। वहीं, आठ करोड़ 88 लाख से अधिक टीकाकरण किया जा चुका है। बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 91 हजार से अधिक टेस्टिंग में 33 नए मरीज मिले। अब तक 16 लाख 86 हजार 522 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं।

Tags: cm yogiup newsYogi News
Previous Post

पाक की ‘नापाक’ साजिश का हुआ खुलासा, 2 आतंकी और गिरफ्तार

Next Post

डॉ. बंसल हत्याकांड मामले में लिप्त इनामी बदमाश को STF ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
Next Post
arrested

डॉ. बंसल हत्याकांड मामले में लिप्त इनामी बदमाश को STF ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Ram

राम मंदिर निर्माण का कार्य जोरों पर, परिसर में बनाए जाएंगे 6 मंदिर

11/09/2021
Home

गृह-क्लेश से मुक्ति दिलाएंगी ये टिप्स, घर आएगी खुशियों की बहार

18/08/2024
Aamir Khan

आमिर खान ने कांग्रेस वीडियो के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जानें पूरा मामला

16/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version