• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डॉ. बंसल हत्याकांड मामले में लिप्त इनामी बदमाश को STF ने किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
14/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, प्रयागराज
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज लखनऊ एसटीएफ की टीम ने मंगलवार शाम डॉ. ए.के. बंसल हत्याकाण्ड मामले में फरार चल रहे पचास हजार के इनामी अपराधी को रामबाग रेलवे क्रासिंग के समीप से गिरफ्तार किया। टीम ने उसके कब्जे से दो हजार रूपये, दो चादर और दो लोवर एक टी शर्ट बरामद किया है। इस सम्बन्ध में कीडगंज थाने में विधिक कार्रवाई कर रही है।

उक्त जानकारी देते हुए एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि लखनऊ टीम के पुलिस उपाधीक्षक दीपक सिंह की टीम ने प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी मो. अबरार खान पुत्र मो.अब्दुल रफीक को गिरफ्तार किया। उक्त अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पचास हजार रूपये का इनाम घोषित है। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ के पर्यवेक्षणाधीन अधिकारी हेमन्तभूषण के नेतृत्व में टीम काम कर रही थी।

गौरतलब है कि 12 जनवरी 2017 को शहर के मानेजाने चिकित्सक डॉ.अश्वनी कुमार बंसल निदेशक जीवन ज्योति अस्पताल की शाम के समय ओपीडी मरीज देखते समय दो अपराधियाें ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सम्बन्ध में डॉ.बंसल के भाई प्रवीण कुमार बंसल की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही थी।

अब ऑस्ट्रेलियाई मंत्री ने भी की मुख्यमंत्री योगी की तारीफ

एसटीएफ की टीम से पूछताछ के दौरान मो.अबरार खान ने बताया कि प्रतापगढ़ के केपी इंटर कालेज से शिक्षा ग्रहण करने के दौरान क्रिकेट मैच खेलने एवं जमात के दौरान उसकी दोस्ती शोएब व भुलियापुर निवासी यासिर व जावेद उर्फ जब्बा और घरौरा लालगंज निवासी मकसूद उर्फ जैद से हुई। जहां हम लोगों का एक ग्रुप बन गया। वर्ष 2017 में यासिर की हुई हत्या के सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि जीवन ज्योति हस्पिटल के डॉ. बंसल ने अपने बेटे के एडमीशन के लिए 55लाख रूपया आलोक सिन्हा को दिये थे। जिसे वह पैसा हड़प लिया। जिसके बाद डा. बंसल ने उसके खिलाफ धोखधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

जिसमें आलोक सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार करके नैनी जेल भेज दिया। जहां नैनी जेल में मौजूद दिलीप मिश्रा, अशरफ उर्फ अख्तर कटरा, जुल्फिकार उर्फ तोता, गुलाम रसूल मौजूद थे। जेल के एक नम्बर सर्किल के बी क्लास बैरक में निरूद्ध थे। जहां उसकी उक्त सभी लोगों से मुलाकात हुई और हत्या के लिए 15 लाख रूपये नगद और 55 लाख रूपय बाद में दिये जाने की बात तय हो गया। 15 लाख रूपया, दो पिस्टल और एक मोटर साइकिल उपलब्ध करायी गई। 12 जनवरी 2017 की शाम 7 बजे शोएब तथा यासिर व मकसूद मोटर साइकिल से जीवन ज्योति अस्पताल पहुंचे और हत्या करके फरार हो गए। हालांकि बाद में पैसो के बटवारे को लेकर मकसूद और यासिर के बीच विवाद हो गया। घटना के डेढ़ महीने बाद यासिर की हत्या कर दी। जिसमें मकसूद पकड़ा गया लेकिन शोएब का नाम नहीं आया। इस सम्बन्ध में कीडगंज थाने में कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newsdr.bansal murder casePrayagraj Newsup news
Previous Post

अब ऑस्ट्रेलियाई मंत्री ने भी की मुख्यमंत्री योगी की तारीफ

Next Post

डॉ कफ़ील को बड़ी राहत, निलंबन आदेश पर रोक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
Champat Rai
अयोध्या

टिन्नू से ऐसी उम्मीद नहीं थी… राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से घिरे चंपत राय बोले

01/07/2026
Next Post
dr. kafeel khan

डॉ कफ़ील को बड़ी राहत, निलंबन आदेश पर रोक

यह भी पढ़ें

cm tirath singh rawat

उत्तराखंड: आइसोलेशन में रहकर CM तीरथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग से निपटा रहे है काम

23/03/2021
bomb found in noida

कैलाश हॉस्पिटल के बाद सड़क पर बम मिलने की सूचना, जांच में जुटी पुलिस

22/01/2021
Mrs. World 2022

21 साल बाद भारत को मिला ये ताज, सरगम कौशल बनी मिसेज वर्ल्ड 2022

18/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version