• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब लखनऊ के वीमेन पॉवर लाइन 1090 मुख्यालय में बम की सूचना, मचा हड़कंप

Desk by Desk
04/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
वीमेन पॉवर लाइन 1090 मुख्यालय में बम की सूचना

वीमेन पॉवर लाइन 1090 मुख्यालय में बम की सूचना

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के आगरा जिले में स्थित ताजमहल के बाद अब लखनऊ के वीमन पॉवर लाइन 1090 मुख्यालय में बम की सूचना से हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पूरे मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। इस सर्च ऑपरेशन में डॉग और बम स्क्वायड की भी मदद ली गई है। घंटों की चेकिंग के बाद सूचना फर्जी निकली है। अब सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है।

लखनऊ पुलिस का कहना है कि सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर एक कॉल आई, जिसमें सूचना दी गई कि 1090 मुख्यालय में बम है। इसके बाद 1090 मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। डॉग स्क्वायड की मदद से बम खोजने की कोशिश की गई, लेकिन पूरे परिसर में कहीं भी बम नहीं मिला।

यूपी विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिये स्थगित

1090 मुख्यालय में चलाया गया सर्च ऑपरेशन

ठीक इसी तरह आज आगरा के ताजमहल में बम होने की सूचना दी गई थी। इस सूचना के आधार पर ताजमहल को फौरन खाली कराया गया और पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। हालांकि, जब पर्यटकों को अचानक ताजमहल से निकाला गया था, तब उनके और सीआईएसएफ के बीच नोंकझोंक भी हुई थी।

ताजमहल के अंदर सीआईएसएफ और बाहर आगरा पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान कोई बम नहीं मिला था। सर्च ऑपरेशन के बाद ताजमहल को फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था, लेकिन सीआईएसएफ ने चौकसी बढ़ा दी। साथ ही आगरा पुलिस ने भी ताजमहल के बाहर सख्ती कर दी।

इस बीच ताजमहल में बम की गलत सूचना देने वाले शख्स को फिरोजाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार शख्स का नाम विमल कुमार सिंह है। वह मानसिक रोगी बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है।

Tags: LucknowWomen's Power Line 1090 Headquartersमचा हड़कंपलखनऊवीमेन पॉवर लाइन 1090वीमेन पॉवर लाइन 1090 मुख्यालय में बम की सूचना
Previous Post

GATE 2021 की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का आज आखिरी दिन

Next Post

हरियाणा पटवारी व ग्राम सचिव की 2385 वैकेंसी, यहां करें आवेदन

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने पर जिला मंत्री ने पीएम का जताया आभार

16/04/2026
CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
Next Post
HSSC recruitment

हरियाणा पटवारी व ग्राम सचिव की 2385 वैकेंसी, यहां करें आवेदन

यह भी पढ़ें

हेलीकाप्टर क्रैश हादसे में आगरा का लाल भी हुआ

08/12/2021
cm yogi

सीएम योगी ने बाला साहब ठाकरे की पुण्यतिथि पर किया नमन

17/11/2022
बिहार चुनाव Bihar election

बिहार चुनाव परिणामों से लालू मायूस, लोगों से मिलने से किया इनकार

11/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version