• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के हर ग्राम पंचायत को मिलेगा अब दो जन सेवा केन्द्रों का तोहफा

Writer D by Writer D
05/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के गांवों में रहने वाले लोगों को आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिये अब अपनी ग्राम पंचायत में स्थापित जन सेवा केन्द्रों तक ही पहुंचना होगा। वहां आसानी से आवेदन के बाद उनके प्रमाणपत्र बन जाएंगे। साथ में डिजिटल पेंमेंट के माध्यम से इन सुविधाओं की फीस जमा हो सकेगी। सरकारी योजनाओं का लाभ भी इन जन सेवा केन्द्रों पर तत्काल मिलेगा।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां बताया कि पहली बार प्रदेश सरकार यूपी में हर ग्राम पंचायत में दो जन सेवा केन्द्र स्थापित करने जा रही है। इसकी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। 16 नवम्बर 2020 से शुरू की गई सीएससी 3.0 योजना से आज तक प्रदेश में 1,52,830 जन सेवा केन्द्र स्थापित करा दिये गये हैं। इन जन सेवा केन्द्रों में डिजिटल पेमेन्ट को बढ़ावा देने के लिये भीम एप से एकीकृत किया गया है। साथ में आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र आदि का शुल्क प्रति आवेदन 30 रुपये निर्धारित कर दिया है।

प्रवक्ता ने बताया कि जन सेवा केन्द्र संचालकों को पहले की तुलना में अब प्रति आवेदन मिलने वाले शुल्क में भी वृद्धि हुई है। कोविड-19 के दौरान सरकार की ओर से की गई शुरुआत का लाभ गांव के लोगों को अधिक मिला है। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से जुड़े केन्द्रों पर 59, 639 लोग आज तक कोविड टीकाकरण के लिये रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से 24.50 करोड़ लोगों को मिला लाभ

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से 36 विभागों की 267 शासकीय सेवाओं को जन सुविधा केन्द्रों और सीधे इंटरनेट से जोड़ा है। इस सुविधा से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का 24.50 करोड़ लोग लाभ उठा चुके हैं।

लेटे हुए हनुमान जी का मां गंगा ने अपनी लहरों से जलाभिषेक कर पांव पखारे

डिजीलॉकर पर 10 करोड़ से अधिक प्रमाण-पत्र कराए जा चुके उपलब्ध

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार डिजिटल लॉकर योजना के तहत प्रदेश में 30.84 लाख से अधिक डिजिटल लॉकर खोले जा चुके हैं। प्रदेश में व्यवसायिक शिक्षा (आईटीआई), माध्यमिक शिक्षा (यूपी बोर्ड), प्राविधिक शिक्षा (डिप्लोमा) द्वारा जारी मार्कशीट एवं प्रमाण-पत्रों का डिजीलॉकर से इन्टीग्रेशन भी पूरा कर लिया गया है।

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

>> राजस्व विभाग की ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं 66477511

>> उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 32732021

>> उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग 405328

>> संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद 450021

>> डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रविधिक विश्वविद्यालय 103983

>> प्राविधिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ 50000

>> कुल योग 100218864

Tags: e-districtGram Panchayatjan seva kendraLucknow
Previous Post

तिहाड़ में TV के सामने बैठा रहा हत्यारोपी सुशील कुमार, रवि की हार पर हुआ भावुक

Next Post

सड़क हादसे में हुई भाई-बहन की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Next Post
Road Accident

सड़क हादसे में हुई भाई-बहन की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम

यह भी पढ़ें

Devuthani Ekadashi

मोहिनी एकादशी: इस व्रत से मिलता है सहस्‍त्र गोदान का फल, जानें पूजा विधि

22/05/2021
modi-shaikh haseena

पीएम मोदी और बंगलादेश की प्रधानमंत्री  शेख हसीना के बीच वर्चुअल बैठक  17 को

11/12/2020
IAS Anil Kumar

IAS अनिल कुमार का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

26/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version