• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी की पहल पर कोरोना संक्रमण में मेडिकल व आयुष किट बन रही रामबाण

Writer D by Writer D
10/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना की वैश्विक महामारी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर संक्रमितों के उपचार में मेडिकल और आयुष किट रामबाण साबित हो रही है। एलोपैथ से लेकर आयुर्वेद, होम्योपैथ और यूनानी औषधियां होम आइसोलेट संक्रमितों को निशुल्क दी जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से होम आइसोलेट और क्वारंटीन 90 फीसदी से अधिक संक्रमितों को मेडिकल किट दिया जा रहा है। जबकि आयुष विभाग की ओर से 13 अप्रैल से छह मई तक 25 दिनों में नौ लाख 18 हजार 577 लोगों को निशुल्क आयुष किट दी गई है।

90 फीसदी से ज्यादा लोगों को दी गई मेडिकल किट 

सीएम योगी ने हाल ही में आयुष विभाग को निर्देशित किया था कि कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए निशुल्क मेडिकल किट के अलावा आयुष किट भी दी जाए। सीएम के निर्देश पर होम आइसोलेशन में रह रहे 90 फीसदी से ज्यादा लोगों को अभियान चलाकर निशुल्क मेडिकल किट दी गई है। ऐसे ही आयुष विभाग ने भी अभियान चलाकर होम आइसोलेट और क्वारंटीन संक्रमितों को निशुल्क किट दिया है।

लोगों को दी गई मुफ्त में किट

13 अप्रैल से सात मई तक नौ लाख 18 हजार 577 लोगों को निशुल्क किट दी गई है। इसमें 75572 लोगों को आयुष किट, 58,339 लोगों को आयुष काढ़ा, सात लाख 82 हजार 793 लोगों को होम्योपैथी औषधि, 5450 लोगों को यूनानी किट और 6565 लोगों को यूनानी जोशांदा दी गई है। अपर मुख्य सचिव आयुष प्रशांत त्रिवेदी ने बताया कि सीएम योगी के निर्देश पर विभाग की ओर से लगातार होम आइसोलेशन में रहे रहे लोगों को किट का वितरण निशुल्क किया जा रहा है, इन दवाओं के सेवन से बड़ी संख्या में लोग घर पर ही उपचार कर स्वस्थ हो रहे हैं। इसके अलावा लोगों को इम्यूनिटी बूस्ट करने के योग आदि के टिप्स भी दिए जा रहे हैं।

प्रदेश में कहीं भी टीके की कमी नहीं होने दी जाएगी : सीएम योगी

आयुष विभाग की ओर से पिछले तीन दिनों में 1,52,159 होम आइसोलेटेड और क्वारंटीन लोगों को निशुल्क किट दिया गया है। सात मई को 9526 लोगों को आयुर्वेदिक, 39,985 लोगों को होम्योपैथिक और 597 लोगों को यूनानी औषधियां दी गई हैं, यानि एक दिन में कुल 50,108 लोगों को निशुल्क औषधियां दी गई हैं। ऐसे ही छह मई को 47,359 और आठ मई को 54692 लोगों को औषधियां दी गई हैं।

अप्रैल में सात लाख 23 हजार 190 लोगों को औषधियां दीं

अगर सिर्फ पिछले माह अप्रैल की बात करें, तो आयुष विभाग की ओर से सात लाख 23 हजार 190 लोगों को औषधियां दी गई हैं। इसमें 91,692 संक्रमितों को आयुर्वेदिक, 6,28,300 संक्रमितों को होम्योपैथिक और 3198 संक्रमितों को यूनानी दवाइयां दी गई हैं। महज दो दिनों तीन और चार मई को 55,579 संक्रमितों को दवाइयां दी गई हैं. इसमें 6848 आयुष किट, 7644 आयुष काढ़ा, 45904 होम्योपैथी औषधि, 959 यूनानी किट और 1820 यूनानी जोशांदा दी गई है।

जानिए कौन है डॉ. अनिल मिश्र, जिन्होंने बनाई कोरोना की 2-डीजी दवा

मिल रहा है आराम

आयुर्वेद सेवाएं के निदेशक प्रो. एसएन सिंह कहते हैं कि आयुष विभाग की ओर से दिए जा रहे किट संक्रमण को रोकने में सौ फीसदी कारगर हैं। ऐसा अभी तक कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है, जिन्हें दवाएं खाने के बाद भी गंभीर स्थिति हुई हो। होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को 10 से 15 दिनों में आराम मिल जा रहा है। इसके अलावा लोगों को योग में अनुलोम, विलोम और प्राणायम के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। किट में आयुष काढ़ा, संशमनी वटी, आयुष 64, अगस्तहरितकी और अणुतैल दिया जा रहा है।

Tags: aayush mantralaycm yogimedical kitup newsYogi News
Previous Post

प्रदेश में कहीं भी टीके की कमी नहीं होने दी जाएगी : सीएम योगी

Next Post

कोरोना काल में मदद कर रहे फरहान अख्तर, रोज़ 1000 थाली कर रहे डोनेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
Farhan Akhtar helping the Corona era, Donate doing 1000 Thali everyday

कोरोना काल में मदद कर रहे फरहान अख्तर, रोज़ 1000 थाली कर रहे डोनेट

यह भी पढ़ें

CM Yogi interacted with sugarcane farmers.

गोपाष्टमी पर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे गन्ना किसान, गन्ना मूल्य बढ़ाने पर किया सीएम योगी का अभिनंदन

30/10/2025
Police Encounter

पुलिस अभिरक्षा से भागा बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

16/01/2022
Kanpur-Lucknow Expressway

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के वर्तमान व पूर्व परियोजना निदेशक पर NHAI की बड़ी कार्रवाई

05/08/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version