• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानलेवा मिठाई! रसमलाई खाने से एक की मौत, परिवार के 8 लोग अस्पताल में भर्ती

Writer D by Writer D
15/08/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Rasmalai

Rasmalai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी में मिलावटी मिठाई का कहर एक परिवार पर बरपा है। रसमलाई (Rasmalai) खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के 8 लोग अस्पताल में भर्ती हो गए है। इसमें 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

आलमबाग के एक दुकान से खरीदी गई मिठाई उस समय काल बन गई जब अयोध्या में ब्याही बेटी रक्षाबंधन में राखी बांधने लखनऊ स्थिति अपने मायके पहुंची। यहां भाई-भतीजे को राखी बांधने के दौरान जो रसमलाई (Rasmalai) खिलाई वह जानलेवा साबित हुई। मिठाई खाने के बाद एक की मौत और परिवार के 8 लोग मरणासन्न हो गए।

जहरीली मिठाई खाने के बाद मौत होने की खबर मिलने के बाद विभागीय जिम्मेदार जगे। आलमबाग की दुकान पर जाकर मिठाई और खाद्य पदार्थ के सैंपल कलेक्ट किए गए।

पति की मौत और गंभीर हालत में पत्नी हुई भर्ती

मृतक (56) साल के राकेश कुमार गौड़ की मौत बलरामपुर अस्पताल में हुई। इसके अलावा 8 अन्य लोग अस्पताल में भर्ती किए गए। इस बीच रविवार देर रात मृतक की पत्नी राजरानी रानी की हालत भी बिगड़ी और उसे भी परिजन आलमबाग के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। निजी अस्पताल ने मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

अयोध्या की रहने वाली रीता गौड़ रक्षाबंधन के मौके पर अपने मायके पारा थाना के चंद्रोदय नगर निवासी 50 वर्षीय चाचा राकेश कुमार गौड़ के घर आई थी।रीता ने रक्षाबंधन के लिए आलमबाग चौराहे के संजय द मिठाई शॉप से रसमलाई खरीदी। इसके बाद वह राखी बांधने के लिए चाचा के घर गई।

वहां चाचा राकेश, चाचा राजरानी, चचेरे भाई अमित और सुमित को राखी बांधकर व रसमलाई देकर कृष्णानगर अपने पिता राजकुमार गौड़ के घर गई। वहां भाई और पिता को राखी बांधकर लालकुंआ में मामा छोटेलाल के घर रसमलाई लेकर गई।

वही, दूसरी तरफ मिठाई खाने के बाद पिता राजकुमार गौड़, मां ज्ञानवती और मामा छोटेलाल की हालत भी बिगड़ी। सभी को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सेना का जेसीओ निकला प्रेमिका की मां का हत्यारा, गिरफ्तार

रसमलाई खाते ही चाचा, चाची और भाइयों की तबियत बिगड़ गई। हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से तीनों को लेकर तड़के ही निजी अस्पताल पहुंचे। जहां पर एक को अस्पताल में इमरजेंसी से ही रेफर कर दिया। 35 वर्षीय सुमित को भर्ती कर इलाज करना शुरू किया।

इस बीच 108 एम्बुलेंस के जरिए गंभीर हालत में राकेश कुमार गौड़ को परिजन बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। देर शाम उनकी पत्नी राजरानी की भी तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर आलमबाग के उसी निजी अस्पताल पहुंचे। तब तक पहले से भर्ती मरीज को।अस्पताल ने रेफर करते हुए गंभीर हालत में आई महिला को भी रेफर कर दिया।

Tags: crime news up newsLucknow NewsRasmalai
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी ने किया ध्वजारोहण, हेलीकाप्टर से हुई पुष्प वर्षा

Next Post

1 मिनट के लिए थम गई राजधानी, फिजा में गूंजा राष्ट्रगान

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
National Anthem

1 मिनट के लिए थम गई राजधानी, फिजा में गूंजा राष्ट्रगान

यह भी पढ़ें

Dead Body

फांसी पर लटका मिला सिपाही का शव

23/12/2022
Guava Pudding

मीठे में बनाएं ये स्पेशल हलवा, सब हो जाएंगे खुश

11/02/2026
Supreme Court

यूपी चुनाव पंचायत मतगणना को SC ने दी इजाजत, जीत के जश्न पर लगाई रोक

01/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version