• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘सांसों’ की डोर को थामने पहुंच रही है ऑक्सीज़न एक्सप्रेस, सुबह लखनऊ पहुंचेंगे 4 टैंकर

Writer D by Writer D
26/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
oxygen express

oxygen express

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऑक्सीजन की किल्लत के चलते थम रही सांसों की डोर को ऑक्सीजन एक्सप्रेस नई जिंदगी देगी। बोकारो से सोमवार सुबह चार टैंकर के साथ दूसरी खेप भी लखनऊ पहुंच रही है। ऑक्सीजन मिलने से कोरोना से उखड़ती सांसों को नया जीवन मिलेगा। इससे पहले बोकारो से दो ऑक्सीजन टैंकर लखनऊ आ चुके हैं।

लखनऊ के अस्पतालों के साथ ही होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों को ऑक्सीजन की कोई दिक्कत न होने पाए इसे लेकर सरकार ने सक्रियता दिखाई है। झारखंड के बोकारो से लगातार ऑक्सीजन टैंकरों की सप्लाई ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन चलाकर शुरू की गई है। शुक्रवार को लखनऊ से बोकारो रवाना हुई ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार सुबह दो ऑक्सीजन टैंकर लेकर लखनऊ पहुंची। जिसके बाद विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई की गई।

केंद्र सरकार का अहम फैसला, अब सिर्फ हेल्थ सेक्टर के लिए होगा ऑक्सीजन का उपयोग

इसके बाद शनिवार सुबह ही लखनऊ से बोकारो के लिए फिर से खाली चार टैंकर ऑक्सीजन लेने के लिए बोकारो भेजे गए। रविवार दोपहर को बोकारो से 4 टैंकरों को ऑक्सीजन एक्सप्रेस पर लोड किया गया। यहां से यह ट्रेन दोपहर 2 बजे के बाद लखनऊ की तरफ निकल पड़ी। तकरीबन 800 किलोमीटर से ऊपर की दूरी के लिए 16 से 17 घंटे का समय लगेगा। सोमवार सुबह 4 टैंकर के साथ ऑक्सीजन टैंकर की दूसरी खेप लखनऊ पहुंच जाएगी और इसके बाद कोरोना को हराने में काफी मदद मिलेगी।

रेलवे ने लखनऊ से बोकारो के लिए 5 और टैंकर भेजे हैं। इन टैंकरों में लिक्विड ऑक्सीजन रिफिल की जाएगी और यह लखनऊ आएगी। ऑक्सीजन एक्सप्रेस से यह सभी टैंकर लखनऊ पहुंचेंगे और कोरोना वायरस से पीड़ितों को नया जीवन प्रदान करेंगे। रेल मंत्री पीयूष गोयल लगातार ऑक्सीजन सप्लाई पर नजर बनाए हुए हैं। वह पल-पल की खबर ले रहे हैं कि कब ट्रेन लखनऊ से बोकारो के लिए रवाना हुई और कब ऑक्सीजन टैंकर लोड करके वापस लखनऊ के लिए निकली। लगातार ट्विटर के जरिए रेल मंत्री इसकी सूचना दे रहे हैं।

ऑक्सीज़न लेवल को रखना है मेंटेन, तो इन चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल

सुरक्षा की दृष्टि से ऑक्सीजन एक्सप्रेस में रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। रास्ते में सभी आरपीएफ और जीआरपी अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। उन्हें अपने यहां से सुरक्षित ऑक्सीजन एक्सप्रेस को आगे रवाना करना है। लखनऊ पहुंचने पर आरपीएफ ही इन ऑक्सीजन सिलेंडर को अपने अंडर में रखकर सप्लाई कर रही है।

Tags: Lucknow Newsoxygen express
Previous Post

DM की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर कांग्रेस नेता से 20 हजार रुपये की मांग

Next Post

तीन शातिर लुटरे चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी की बाइक व जेवरात बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी रविवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को देंगे सौगात

12/09/2026
Next Post
robbers arrested

तीन शातिर लुटरे चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी की बाइक व जेवरात बरामद

यह भी पढ़ें

Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर भद्रा का साया, जानें कब किया जाएगा भोलेनाथ का जलाभिषेक?

11/02/2026
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

नमाज के दौरान मस्जिद में हुआ धमाका, 30 लोगों की मौत

04/03/2022
FIR lodge

विवादित प्लाट बेच कर हड़पे 29 लाख, पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा

16/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version