• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन शातिर लुटरे चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी की बाइक व जेवरात बरामद

Writer D by Writer D
26/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
robbers arrested

robbers arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपराध की दुनिया में पुलिस और आम जनता के लिए सिरदर्द बने तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में लूट की वारदातों को अंजाम दिया करता था।

जिनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के कई थाना क्षेत्रों में लूट की तमाम वारदातों को लेकर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हैं। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी। अपराधियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गयी मोटरसाइकिल सोने चांदी के आभूषण मोबाइल फोन व तमंचा कारतूस भी बरामद किए हैं।

विगत 16 मार्च को थाना प्रेम नगर में नईम खान द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 15 मार्च को वह ललितपुर हाईवे पर बने ढाबे के पास किसी काम से गया था तभी वहां से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। 20 अप्रैल को किशन लाल द्वारा थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि बिजौली हाईवे के रास्ते पर उसकी बहू सविता के गले से मंगलसूत्र बीजासेन व लॉकेट अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट लिया गया। 30 मार्च को थाना सीपरी बाजार में अपाचे मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और 18 अप्रैल को भी सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्वालियर रोड राधा स्वामी सत्संग भवन के पास एक दंपत्ति के साथ लूट की घटना को बदमाशों द्वारा अंजाम दिया गया। इसी तरह मध्य प्रदेश के दतिया कोतवाली में भी मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में लगातार अपराधियों के विरुद्ध दर्ज कराए गए मुकदमों से पुलिस के लिए सिरदर्द बन गए थे ये लुटेरे। और फिर पुलिस ने सभी घटनाओं को संज्ञान में लिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की। जिसमें थाना प्रेम नगर पुलिस, थाना सीपरी बाजार पुलिस, एसओजी टीम संयुक्त रूप से शामिल रही।

पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध रणनीति तैयार कर थाना प्रेम नगर क्षेत्र के गोकुलपुर कॉलोनी के रास्ते जाने वाली नहर पुलिया के किनारे से उक्त घटनाओं में सम्मिलित तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से तलाशी लेने पर विभिन्न थानों के क्षेत्रों में की गई लूटपाट का सामान बरामद किया, जिसमें तीन मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, सोने चांदी के आभूषण, एटीएम कार्ड तथा एक तमंचा व कारतूस अपराधियों के पास से बरामद हुए।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर पूर्व में लिखे गए मुकदमों के आधार पर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और तमाम धाराओं में वृद्धि करते हुए अपराधियों को जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की है। तीनों ने अपने नाम नकुल पाल पुत्र रामबाबू पाल निवासी हस्तिनापुर थाना सीपरी बाजार, जगमोहन पाल पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम गोपालपुरा थाना सीपरी बाजार तथा विनोद राजपूत पुत्र लखन राजपूत निवासी ग्राम हस्तिनापुर सिपरी बाजार झांसी बताया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम

थाना प्रेम नगर के प्रभारी रणविजय सिंह, थाना सीपरी बाजार के प्रभारी देवेंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी राजेश पाल सिंह, बिजौली चौकी प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह, भोजला मंडी चौकी प्रभारी शशांक मिश्रा, इसके साथ ही थाना प्रेम नगर के हेड कांस्टेबल शैलेंद्र शुक्ला, एसओजी टीम से योगेंद्र चौहान, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह,पदमचंद तथा प्रदीप सेंगर और चंद्रशेखर रहे। सीपरी बाजार थाना से कांस्टेबल शैलेंद्र भदौरिया भी शामिल रहे।

Tags: crime newsrobbers arrestedthree robbers arrested
Previous Post

‘सांसों’ की डोर को थामने पहुंच रही है ऑक्सीज़न एक्सप्रेस, सुबह लखनऊ पहुंचेंगे 4 टैंकर

Next Post

तीसरे चरण का पंचायत चुनाव आज, 3.52 लाख से अधिक उम्मीदवार मैदान में

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित, बोले मानदेय काटने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

15/10/2026
Main Slider

मां से मिलने के लिए बेटी बेचैन, मुस्कान से जेल में मुलाकात की तैयारी

15/10/2026
Main Slider

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता, ADG ने बताया पूरा अपडेट

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

सैफई सिंडिकेट ने अयोग्य व्यक्ति को आयोग का अध्यक्ष बनवाकर युवाओं के साथ किया अन्याय : मुख्यमंत्री

15/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी नोट कर लें, सिर्फ नेहरू ही नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेलः मुख्यमंत्री

15/10/2026
Next Post
panchayat chunav

तीसरे चरण का पंचायत चुनाव आज, 3.52 लाख से अधिक उम्मीदवार मैदान में

यह भी पढ़ें

Jubin Nautiyal created panic on social media with his melodious voice

सुरीली आवाज से जुबिन नौटियाल ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

03/06/2021
Life Imprisonment

हत्या के चार दोषियों को उम्रकैद

27/07/2023
Sameer Oraon

भाजपा सांसद की गाड़ी पर हमला, बाल-बाल बचे नेता

13/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version