• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प० दीनदयाल उपाध्याय एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे : डॉ. दिनेश शर्मा

Writer D by Writer D
25/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा आज यहां अटल बिहारी बाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर केजीएमयू में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 105वे जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर कोरोना योद्धाओं एवं कोरोना शहीदों के परिजनों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।

उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर पंडित जी को शत्-शत् नमन करते हुए कहा कि प० दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता थे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे वे एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। प० जी का लखनऊ से घनिष्ठ संबंध था। लखनऊ उनकी कर्मस्थली रही है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन कठिन परिस्थितियों में व्यतीत हुआ था उन्होंने सतत अध्ययन से जीवन की उपलब्धियों को प्राप्त किया। उनका सपना था की एक भेदभाव एवं जातिवाद रहित समाज की स्थापना हेतु अथक प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए।  वे राष्ट्र के सजग प्रहरी व सच्चे राष्ट्र भक्त के रूप में भारतवासियों के प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले दीनदयालजी का यही उद्देश्य था कि वे अपने राष्ट्र भारत को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक क्षेत्रों में बुलंदियों तक पहुंचा देख सकें।

 

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 105वे जन्मदिवस के अवसर पर कहा कि प० दीनदयाल उपाध्याय के उद्देश्यों को गांव गांव तक तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया और यह भी बताया गया की माननीय प्रधानमंत्री तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंडित जी के सपनो को साकार करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 105वे जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के विधायी एवं न्याय मंत्री श्री बृजेश पाठक, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, महापौर लखनऊ संयुक्ता भाटिया, कुलपति केजीएमयू डा विपिन पुरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वॉन्ग वी कुएन ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने इसके उपरांत ममता मॉर्डन स्कूल राजाजीपुरम में बने अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि विद्यालयों में कोरोना गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करते हुए भौतिक रूप से पठन-पाठन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित संभ्रांत नागरिकों पार्षदों शिक्षकों एवं संगठन के पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया और कराएं जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी भी ली।

इस अवसर पर पार्षद गण नागेंद्र सिंह, संतोष राय, विजय गुप्ता, शिवपाल सावरिया, राजीव त्रिपाठी, संतोष राय, अरविंद मिश्रा, अनुराग मिश्रा, योगेश शुक्ला, पूर्व पार्षद जितेन्द्र उपाध्याय तथा ममता मॉर्डन स्कूल के प्रबंधक ईशान शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Tags: Dr. Dinesh SharmaLucknow Newsup news
Previous Post

सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वॉन्ग वी कुएन ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

Next Post

19 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हिजबुल मिजाहिदीन का पूर्व आतंकी

Writer D

Writer D

Related Posts

Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
Gyanesh Kumar
उत्तर प्रदेश

आगरा में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने किए महादेव के दर्शन, बोले- शुद्ध मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की नींव

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

फाजिलनगर का नाम होगा पावागढ़, कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी का ऐलान

02/06/2026
Next Post
terrorist arrested

19 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हिजबुल मिजाहिदीन का पूर्व आतंकी

यह भी पढ़ें

Lord Shiv

दुश्मनों से रहते हैं हरदम परेशान, तो सोमवार के दिन करें ये खास उपाय

01/10/2025
vaccination

वैक्सीन लगवाने की मची होड, टीकाकरण केन्द्रों पर उमड़ी भीड़

05/07/2021

राजस्थान में चल रहे भ्रष्टाचार में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक

04/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version