• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डेंगू के बढ़ते प्रकोप से लोगों में दहशत, नगर निगम लापरवाह: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
13/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की लापरवाही और अकर्मण्यता से पूरा प्रदेश मच्छर जनित और संक्रामक बीमारियों की चपेट में है।

श्री यादव ने कहा कि राजधानी लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर समेत अन्य जिलों में डेंगू, मलेरिया, टाईफाइड बुखार के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इन शहरी इलाकों में सैकड़ों मरीज मिल चुके हैं। राजधानी लखनऊ में सरकरी आंकड़ों के अनुसार एक ही दिन में 23 डेंगू के मरीज मिले हैं। लखनऊ में अब तक सिर्फ डेंगू के ही सैकड़ों मरीज मिल चुके हैं। डेंगू के बढ़ते प्रकोप से लोगों में दहशत है।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इसी तरह से अन्य नगरों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नगरों में साफ-सफाई नहीं है। मच्छरों से बचाव का कोई उपाय नहीं है। नगर निगम लापरवाह बने हुए हैं। बरसात के मौसम, जलभराव और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भी सरकार की कोई तैयारी नहीं है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में डेंगू, मलेरिया के मरीज सरकारी आंकड़ों से कई गुना ज्यादा है। बड़ी संख्या में मरीज निजी अस्पतालों में लक्षणों के आधार पर इलाज कराने पर मजबूर हैं।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सरकार का नगर विकास और स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ रखे बैठा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग को निष्क्रिय बना दिया है।

जनता एक तरफ बारिश और जलभराव से बेहाल है, वहीं दूसरी तरफ बीमारियों और बुखार से संकट का सामना कर रही है। अस्पतालों में इलाज के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। सरकारी आदेश बेअसर है। कई जिलों में अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं। बेड नहीं मिल पा रहे हैं और अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Next Post

पुलिस मुठभेड में चार बदमाश गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
Encounter

पुलिस मुठभेड में चार बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Suicide

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलता मिला एसआई रश्मि का शव

23/04/2022
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्रों से की फोन पर बात, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई

25/04/2026
corona in china

बुजुर्ग दंपत्ति ने मचाया हाहाकार, जहां-जहां गए… वहां फैला संक्रमण

23/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version