• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पार्थिव पटेल ने कहा- सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का फर्क

Desk by Desk
20/07/2020
in खेल, राष्ट्रीय
0
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के दो सबसे सफल कप्तान रहे हैं। गांगुली 2000 के दशक की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट टीम में नई क्रांति लाए। उन्होंने बहुत आत्मविश्वास के साथ एक टीम का निर्माण किया, जो दुनिया के कुछ बेहतरीन विरोधियों को चुनौती दे सकती थी। गांगुली के कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी ने टीम इंडिया की कमान संभाली। धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी (2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी) जीतीं। धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट जीते हों। ऐसे में हमेशा यह सवाल उठता है कि किस कप्तान का भारतीय क्रिकेट पर अधिक प्रभाव पड़ा है? इस पर अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने अपनी राय दी है।

ऑस्ट्रेलिया में स्टंपिंग मिस करने के बाद भी गांगुली ने किया था सपोर्ट

पार्थिव पटेल का मानना है कि सौरव गांगुली ने धोनी की तुलना में भारतीय क्रिकेट में अधिक योगदान दिया। स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टड’ में जब पार्थिव पूछा गया तो उन्होंने धोनी नहीं, सौरव गांगुली को सबसे प्रभावी भारतीय कप्तान चुना। पटेल ने गांगुली की कप्तानी में अपना डेब्यू बतौर टीनेजर किया था।

उन्होंने कहा, ”इन दोनों कप्तानों के बीच कंपीटिशन सही है। एक कप्तान ने बहुत सारी ट्रॉफियां जीती हैं, जबकि दूसरे कप्तान ने टीम निर्माण किया है। जब सौरव गांगुली कप्तान बने, उसके बाद 2000 में भारतीय क्रिकेट टीम काफी मुश्किल समय से गुजर रही थी।” उन्होंने कहा कि वह गांगुली ही थे, जिन्होंने मैच फिक्सिंग स्कैंडल के बाद टीम को बाहर निकाला और नई ऊर्जा भरी।

विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आगे कहा, ”सौरव गांगुली एक ऐसी टीम का निर्माण किया, जिसने विदेशों में सफलता हासिल की। ऐसा नहीं है कि हम पहले नहीं जीत रहे थे, लेकिन हमने ऑस्ट्रेलिया में हेडिंग्ले में जीत हासिल की। फिर  हम पाकिस्तान गए और वहां टेस्ट सीरीज जीती। हमने विदेशों में बड़े टेस्ट मैच जीते।” उन्होंने कहा, ”अगर दक्षिण अफ्रीका में 2003 के विश्व कप की बात करें तो कोई भी यह नहीं सोच रहा था कि भारतीय टीम फाइनल में पहुंचेगी।”

भारत की कोनेरू हम्पी फाइनल में हारीं

पार्थिव 2003 विश्व कप में अफ्रीकी महाद्वीप में भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला था। गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन जोहानिसबर्ग के वांडर्स  में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

पार्थिव ने कहा, ”अगर आप धोनी की बात करते हैं। उनके पास कई सारी ट्रॉफियां हैं। वह इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने इतनी सारी ट्रॉफियां जीती हैं। मेरी राय में अगर मैं इस मुद्दे पर अपना वोट दादा के पक्ष में डालूंगा, क्योंकि उन्होंने जीरो से शुरू किया और एकदम नई टीम बनाई।”

बता दें कि धोनी ने 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमान संभाली। 2014 में उन्होंने टेस्ट कप्तानी छोड़ी और इसके बाद 2017 में लिमिटेड ओवर्स की कप्तानी भी छोड़ दी। धोनी के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है।

Tags: cricketcricket news hindi cricket newseffective Indian captainFormer Indian Captainlatest cricket newsmahendra singh dhonims dhoniParthiv Patelsourav gangulyएमएस धोनीपार्थिव पटेलपूर्व भारतीय कप्तानप्रभावी भारतीय कप्तानमहेंद्र सिंह धोनीसौरव गांगुली
Previous Post

मोहम्मद कैफ ने कहा- नेटवेस्ट 2002 के फाइनल में हरभजन की सलाह ने की उनकी मदद

Next Post

सिब्ली ने गेंद पर किया लार का इस्तेमाल

Desk

Desk

Related Posts

Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Sharad Pawar
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी संकेत! NCP के दोनों गुटों से BJP बोली- पहले विलय, फिर NDA

18/07/2026
Next Post
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

सिब्ली ने गेंद पर किया लार का इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

पश्चिमी तुर्की में भूकंप का जोरदार झटका Strong earthquake in western Turkey

पश्चिमी तुर्की में भूकंप का जोरदार झटका, चार की मौत और 120 घायल, देखें तबाही का वीडियो

30/10/2020
Dhanteras

धनतेरस पर करें ये उपाय, सालभर नहीं होगी धन की कमी

17/10/2022
Star batsman AB de Villiers will be eyeing this big record today

स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स की आज इस बड़े रिकॉर्ड पर होगी नज़र

27/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version