• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनादेश के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी जनता: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
27/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जनादेश के साथ खिलवाड़ अब जनता बर्दाश्त करने वाली नहीं है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने जारी बयान में कहा कि भाजपा जबसे सत्ता में आई है देश की अर्थव्यवस्था, सामाजिक सद्भाव तथा लोकतंत्र को तहस-नहस करने पर तुली है। भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 की पवित्रता भी नष्ट करने की रणनीति बनाने में लगी है जबकि सपा आगामी लोकसभा चुनाव को पूरी गंभीरता से ले रही है। बूथस्तर तक संगठन को मजबूती दी जा रही है। प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा की साजिशों और चुनावी हथकंड़ो से परिचित कराया जा रहा है। भाजपा ने विकास के नाम पर जनता को जो धोखा दिया है उसको घर-घर, जन-जन तक पहुंचाने का सपा का संकल्प है।

उन्होने कहा कि समाजवादी सरकार में जो उल्लेखनीय विकास कार्य बिजली, सड़क, नदियों की सफाई और प्रमुख स्थलों के सौंदर्यीकरण के साथ वृहद वृक्षारोपण आदि हुए थे, भाजपा सरकार उन विकास कार्यो को बर्बाद करने पर तुली हैं। भाजपा ने जनता को परेशान करने के सिवाय और कुछ नहीं किया है। किसान, नौजवान, व्यापारी, शिक्षक सभी परेशान है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।

बिजली मित्र की मदद से पकड़े गए 2800 बिजली चोरी के मामले

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा राज में सरकारी और प्रशासनिक उत्पीड़न से जनता क्षुब्ध और आक्रोशित है। बेलगाम भाजपाईयों और पुलिस के द्वारा गरीबों के घर उजाडे़ जा रहे हैं। कभी भी किसी का बुलडोजर से घर गिरा दिया जाता है। पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव पूर्ण कार्यवाही भाजपा सरकार की पहचान बन गयी है।

भाजपा सरकार का चाल, चरित्र और चेहरा अब जनता के सामने उजागर है। संवैधानिक संस्थाओं को योजनानुसार कमजोर किया जा रहा है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। नागरिक अधिकार छीने जा रहे हैं। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा को शिकस्त देने के लिए हर स्तर पर तैयार रहना है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

बिजली मित्र की मदद से पकड़े गए 2800 बिजली चोरी के मामले

Next Post

लखनऊ में खेले जाएंगे World Cup के पांच मुकाबले, टीम इंडिया के होंगे इतने मैच

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
World Cup

लखनऊ में खेले जाएंगे World Cup के पांच मुकाबले, टीम इंडिया के होंगे इतने मैच

यह भी पढ़ें

Food

इस दिशा में भोजन करने से हो सकते है कंगाल

12/04/2025
villages

यूपी के 96 हजार राजस्व ग्रामों का योगी सरकार कर रही कायाकल्प

05/06/2023
Comedian Bharti Singh

कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष भी गिरफ्तार, गांजा सेवन की बात मानी

22/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version