• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मिलेगा दोगुना फायदा, घर में लगाए ये चमत्कारी पौधे

Writer D by Writer D
19/02/2026
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
tulsi

Tulsi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में तुलसी (Tulsi) का बहुत महत्व है, तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है, अगर घर में आप तुलसी का पौधा रखते हैं तो मां लक्ष्मी के साथ विष्णु जी का भी आशीर्वाद मिलता है और घर धन-धान्य से भरा रहता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही तुलसी में कई तरह के औषधीय गुण भी पाए जाते हैं जो सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। वास्तु कहता है कि सिर्फ तुलसी (Tulsi) का पौधा घर में सुख-समृद्धि ला सकता है लेकिन अगर आप इसके साथ कुछ और पौधे भी लगाते हैं तो इससे मिलने वाले फायदे दोगुने हो जाते हैं। आइए इस विषय में विस्तार से जानते है।

शमी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है। शमी के पौधे का संबंध शनिदेव से होता है। शनिदेव की विशेष कृपा करने के लिए शनिवार के दिन शमी के पौधे की पूजा करनी चाहिए। ऐसे में तुलसी के पौधे के साथ अगर शमी का पौधा लगाया जाए तो मिलने वाला फायदा दौगुना हो जाता हैं।

काला धतूरा

काला धतूरा हम भगवान शिव को अर्पित करते है। माना जाता है कि काले धतूरे के पौधे में शिवजी का वास होता है। ऐसे में इस पौधे को घर पर लगाना काफी शुभ माना जाता है। तुलसी के साथ काले धतूरे का पौधा लगाने से भगवान शिव की खास कृपा मिलती है। आप इस पौधे को मंगलवार के दिन लगा सकते हैं। घर में काले धतूरे का पौधा लगाने और इसकी नियमित रूप से पूजा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इसके लिए रोज सुबह स्नान करके दोनों पौधों में जल मिश्रित दूध अर्पित करें।

केले का पेड़

केले का पेड़ घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर करता है साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है और धन संबंधी दिक्कतें भी दूर होती है। तुलसी के पौधे के पास केले का पौधा लगाने से तरक्की होती है। जरुरी बात इन दोनों पौधों को एक साथ नहीं लगाना है बल्कि केले को पौधे को घर के मुख्य द्वार पर दाईं ओर लगाना है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा पूर्व दिशा में लगाएं, आप उत्तर-पूर्व दिशा में भी तुलसी का पौधा रख सकते हैं। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।

तुलसी (Tulsi) में जल देने के नियम

– बिना स्नान किए कभी जल नहीं चढ़ाना चाहिए।
– तुलसी में जल चढ़ाने से पहले कुछ खाना नहीं चाहिए।
– मान्यता है कि तुलसी में जल चढ़ाते वक्त बिना सिलाई का एक कपड़ा पहनना चाहिए।
– तुलसी पर रविवार को जल नहीं चढ़ाना चाहिए, क्योंकि इस दिन मां तुलसी विश्राम करती हैं।
– तुलसी पर एकादशी पर जल नहीं अर्पित करना चाहिए, क्योंकि इस दिन तुलसी महारानी विष्णु जी के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
– तुलसी में बहुत अधिक पानी नहीं डालना चाहिए।
– तुलसी में सूर्योदय के वक्त जल देना शुभ होता है।

Tags: simple vastu tipstulsi planttulsi plant vastu tipsVastu Tipsvastu tips for lucky plant
Previous Post

कब खेली जएगी लड्डू मार होली, जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत

Next Post

नाखून बनाते है हाथों को खूबसूरत, ऐसे दें शेप

Writer D

Writer D

Related Posts

Nitin Naveen and CM Dhami had a direct dialogue with the youth
Main Slider

युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

10/09/2026
Main Slider

सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है : मुख्यमंत्री

10/09/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को जनसंकल्प बनाएगा अभियान: मुख्यमंत्री योगी

10/09/2026
Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Sumit Roy
Main Slider

अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय हिरासत में, CID ने घर से उठाया

10/09/2026
Next Post
Nails

नाखून बनाते है हाथों को खूबसूरत, ऐसे दें शेप

यह भी पढ़ें

CM Yogi

अधिशासी अधिकारियों को तैनाती स्थल पर ही करना होगा निवास, योगी सरकार का निर्देश

06/08/2024
Sarva pitru Amavasya

कब है सर्वपितृ अमावस्या? जानें श्राद्ध का शुभ समय

18/09/2025
cauliflower

सर्दियों में इन 7 कारणों से करें फूलगोभी का इस्तेमाल

04/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version