• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मथुरा सड़क हादसे में पीएम मोदी एवं सीएम योगी ने जताया शोक

Writer D by Writer D
07/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा, लखनऊ
0
Mathura Road Accident

Mathura Road Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। हरदोई के गांव बहादुर से शादी समारोह में शामिल होकर कार से वापस नोएडा जा रहे एक ही परिवार के सात लोगों की सड़क हादसे (Mathura Road Accident) में मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी होना बताया जा रहा है।

थाना नौहझील क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 68 पर अज्ञात वाहन से बेकाबू कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम समेत दो लोग घायल हैं। पुलिस ने राहत बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पीएम मोदी (PM Modi) ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुए सड़क हादसे (Mathura Road Accident) पर गहरा शोक प्रकट किया है। हादसे में मारे गए लोगों के परिजन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने शनिवार को ट्वीट कर शोक संदेश में कहा, “ उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई सड़क दुर्घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

खून से लाल हुआ यमुना एक्सप्रेसवे, सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित सात की मौत

सीएम योगी (CM Yogi) ने प्रकट किया गहरा शोक

वहीं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने इस हादसे (Mathura Road Accident) पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है।

अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने तथा घायलों के उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं।

प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 7, 2022

पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर ली है। इनमें हरदोई के संडीला निवासी लल्लू गौतम, उनकी पत्नी छुटकी,बेटे राजेश और उसकी पत्नी नंदनी, दूसरा बेटा संजय व उसकी पत्नी निशा और बेटा धीरज की मौत हो गई। जबकि श्रीगोपाल और हर्ष घायल हुए हैं।

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, दो महिला सिपाही सहित तीन पुलिसकर्मियों की मौत

 

Tags: accident newsmathura newsMathura Road Accidentroad accidentup news
Previous Post

PNB ने भी रेपो ब्याज दर 0.40 फीसदी बढ़ाई

Next Post

बेन स्टोक्स ने एक पारी में 17 छक्के लगाकर रचा इतिहास

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
cm bhagwant mann met the governor
Main Slider

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री मान

12/08/2026
Yashwant Varma
उत्तर प्रदेश

कैश कांड में फंसे जस्टिस वर्मा, जांच में तीनों आरोप सही

12/08/2026
Uproar in Parliament over FCRA Bill
Main Slider

FCRA बिल पर संसद में हंगामा, JPC के पास भेजा गया विधेयक

12/08/2026
Kanwariyas left behind 7,000 metric tonnes of garbage in Haridwar.
Main Slider

लौटे कांवड़िए, हरिद्वार में छोड़ गए 7 हजार मीट्रिक टन कचरा

12/08/2026
Next Post

बेन स्टोक्स ने एक पारी में 17 छक्के लगाकर रचा इतिहास

यह भी पढ़ें

cm yogi

अगले 25 साल के यूपी के विजन का गवाह बनेगा मानसून सत्र, होगी लगातार 24 घंटे चर्चा : मुख्यमंत्री

11/08/2025
Team India

काली पट्टी बांधकर उतरे टीम इंडिया के खिलाड़ी, जानें पूरा मामला

17/02/2024
Atiq Ahmed

आज होगा अतीक के गुनाहों का हिसाब, 17 साल पुराने केस में आज आएगा फैसला

28/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version