• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुरक्षा और रोजगार की साझा शक्ति से यूपी की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
26/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
PM Modi addressed the mission employment in UP

PM Modi addressed the mission employment in UP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश में मिशन रोजगार (Mission Rojgar) के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि सुरक्षा और रोजगार की साझा शक्ति से यूपी की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। मुद्रा योजना के माध्यम से यूपी के लाखों लोगों के सपनों को नई उड़ान मिल रही है। यूपी में लाखो रजिस्टर्ड एमएसएमई हैं जो भारत में लघु उद्योगों का सबसे बड़ा बेस है। नए इंटरप्रेन्योर के लिए स्टार्ट अप ईको सिस्टम बनाने में उत्तर प्रदेश लीडर की भूमिका निभा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने रविवार इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 9,055 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमाण्डर पीएसी और अग्निशमन द्वितीय अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अयोजित यह कार्यक्रम 9 हजार से ज्यादा परिवारों के लिए नई सौगात लेकर आया है। साथ यूपी में सुरक्षा की भावना को और ज्यादा मजबूत कर रहा है। नई भर्तियों से उत्तर प्रदेश पुलिस बल सशक्त होने के साथ ही और बेहतर होगा। आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं उन्हें नई शुरुआत और नई जिम्मेदारियों की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि 2017 के बाद से यूपी पुलिस में डेढ़ लाख से ज्यादा भर्तियां हुई हैं। यानी भाजपा के शासन में रोजगार और सुरक्षा में बढ़ोतरी हुई है। एक समय था जब यूपी की पहचान माफिया और ध्वस्त कानून व्यवस्था की वजह से होती थी। आज यूपी की पहचान बेहतर कानून व्यवस्था और तेज गति से हो रहे विकास के लिए हो रही है। भाजपा सरकार ने लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है। हम सब जानते हैं कि जहां भी कानून व्यवस्था मजबूत होती है वहां रोजगार की संभावनाएं अनेक गुना बढ़ जाती है। जहां भी बिजनेस के लिए सुरक्षित माहौल बनता है वहां इन्वेटमेंट बढ़ने लगता है।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से भारत के नागरिकों के लिए सबसे बड़ा श्रद्धा का केंद्र है। अनेक तीर्थ क्षेत्र हैं। किसी भी परंपरा को मानने वाले लोगों के लिए उत्तर प्रदेश में सब कुछ है। जब कानून व्यवस्था के मजबूत होने की खबर देश के कोने कोने में फैलती है तो यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो जाती है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास को प्राथमिकता दे रही है उससे हर सेक्टर में रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। एक से बढ़कर एक आधुनिक एक्सप्रेस वे, नए एयरपोर्ट, डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, डिफेंस कॉरिडोर, नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंगयूनिट, आधुनिक होते वेट वेज और यूपी का आधुनिक होता इन्फ्रास्ट्रक्चर अनेक नए रोजगार ला रहा है। यूपी सरकार ने जिस तरह पर्यटन उद्योग को बढ़ावा दिया है, उससे रोजगार की संख्या में बढ़ी है। लोग क्रिसमस के समय गोवा जाते हैं लेकिन इस बार जो आंकड़े आए हैं उसमें गोवा से ज्यादा लोग काशी में आए हैं।

‘पीएम श्री’ से लाभान्वित होंगे यूपी के 1753 स्कूल, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि इन दिनों रोजगार मेला मेरे लिए विशेष कार्यक्रम बन गया है। पिछले कई महीनों से हर सप्ताह भाजपा शासित किसी न किसी राज्य में रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है। हजारों नौजवानों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। मेरा सौभाग है मुझे उसका साक्षी बनने का अवसर मिल रहा है। ये प्रतिभाशाली युवा सरकार सिस्टम में नए विचार लेकर आ रहे हैं। एफिशिएंसी बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार पुलिस बल की ट्रेनिंग में कई बदलाव कर तेजी से सुधारने का कार्य कर रही है। स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को साइबर क्राइम, फॉरेंसिक साइंस और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। उन्होंने नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि आप लोगों के लिए सेवा शक्ति दोनों का प्रतिबिंब हो सकते हैं।

Tags: cm yogiLucknow Newsmission rojgarpm modi
Previous Post

‘पीएम श्री’ से लाभान्वित होंगे यूपी के 1753 स्कूल, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Next Post

गर्मियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति में जुटा UPPCL

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

देश में अराजकता-अव्यवस्था का पर्याय बनी कांग्रेस: सीएम योगी

12/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Next Post
UPPCL

गर्मियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति में जुटा UPPCL

यह भी पढ़ें

Lightning

बिजली गिरने से एक महिला की मौत, दो बच्चियां सहित दो महिलाएं घायल

20/07/2021
cm dhami

उत्तराखण्ड एक सैनिक बाहुल्य राज्य: सीएम धामी

14/03/2023

हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट का रोक लगाने से इंकार, अगली सुनवाई 27 जुलाई को

23/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version