• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

70 साल के हुए प्रखर राष्ट्रवादी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पीएम मोदी ने दी बधाई

Writer D by Writer D
08/09/2022
in नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Giriraj Singh

Giriraj Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेगूसराय। भाजपा के फायर ब्रांड नेता, प्रखर राष्ट्रवादी, केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) गुरुवार को 70 वर्ष के हो गए। जिसको लेकर सुबह से ही गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) को बधाई देने का तांता लगा हुआ है। देशभर के लोग बधाई देते हुए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ जीवन की कामना किया है। उन्होंने कहा है कि ऊर्जावान कैबिनेट सहयोगी गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) भारत के गांवों को बदलने के लिए लगन से काम कर रहे हैं। वह लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकता है। जिस पर गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी (PM Modi) का आशीर्वचन ही देशसेवा के लिए ऊर्जावान और समर्पित बने रहने का स्रोत है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, एस. जयशंकर सहित तमाम केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा, भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, विधानसभा परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी, मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक कुंदन कुमार सहित तमाम लोग बधाई दे रहे हैं। उनके संसदीय क्षेत्र बेगूसराय से हर ओर से बधाई दी जा रही है।

अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, आस-पास घूम रहा आंध्र प्रदेश सांसद का PA

उल्लेखनीय है कि गिरिराज सिंह का जन्म भले ही आठ सितम्बर 1952 को तत्कालीन मुंगेर जिला (अब लखीसराय) के बड़हिया में हुआ, लेकिन शिक्षा-दीक्षा के साथ राजनीति का पाठ भी बेगूसराय में ही पढ़ा। उनका ननिहाल बेगूसराय के मंझौल अनुमंडल स्थित सिउरी एवं फुआ का घर बलिया अनुमंडल के सदानंदपुर गांव में है। उस समय जब बड़हिया में अपराध चरम पर था तो उनके पिता ने गलत संगति से बचाए रखने के लिए गांव में प्राथमिक शिक्षा की शुरुआत के बाद ही उन्हें फुआ के घर सदानंदपुर भेज दिया।

कैलाशपति मिश्र से प्रेरित होकर भाजपा का झंडा उठा लिया और 1985 में पटना चले गए। संगठन ने युवा मोर्चा का दायित्व दिया तथा बेगूसराय, समस्तीपुर एवं खगडिय़ा का संगठन प्रभारी रहने के साथ 1990 में बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महासचिव बने। गिरिराज सिंह अपनी राजनीतिक यात्रा में सबसे पहले 2002 में बिहार विधान परिषद के सदस्य बने तथा 2014 तक विधान पार्षद रहे। इस दौरान बिहार सरकार में 2008 से 2010 तक सहकारिता मंत्री तथा 2010 से 2013 तक पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रहे।

2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार नवादा के सांसद चुने गए तथा पहली बार केन्द्र में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने। 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दिवंगत सांसद डॉ. भोला सिंह के उत्तराधिकारी के रूप गिरिराज सिंह को बेगूसराय लोकसभा चुनाव में उतरा। गिरिराज सिंह को हराने के लिए देश ही नहीं, विदेशी ताकतों ने भी काफी कोशिश की, इसके बावजूद हुए कन्हैया कुमार को चार लाख से अधिक वोट से हराकर सांसद बने तो पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग का मंत्रालय दिया गया। वहां बेहतर काम करने के बाद अब मोदी सरकार-2 में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय को ऊंचाई पर पहुंचा रहे हैं।

भाजयुमो में उनके साथ काम करने वाले भाजपा नेता और सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर कहते हैं कि गिरिराज सिंह की सेवा और संघर्ष का सरोकार बेगूसराय से ही रहा है, इसलिए बेगूसराय उनकी सिर्फ कर्मभूमि नहीं, बल्कि राजनीतिक जन्मभूमि भी है।

Tags: bihar newsdelhi newsGiriraj SinghNational newspm modi
Previous Post

स्पेन में पाकिस्तान राजनयिक ने की शर्मनाक हरकत, बुलाना पड़ा वापस

Next Post

भिखारी ठाकुर के नाच मंडली के आखिरी ‘लौंडा’ पद्मश्री रामचंद्र मांझी का निधन

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड@2047 की विकास रणनीति पर मुख्य सचिव से विश्व बैंक एमडी की चर्चा

27/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में चंपावत को 62.97 करोड़ की 50 विकास योजनाओं की सौगात

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

युवा शक्ति उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, उनके सपनों को देंगे उड़ान: धामी

27/08/2026
Next Post
Ramchandra Manjhi

भिखारी ठाकुर के नाच मंडली के आखिरी 'लौंडा' पद्मश्री रामचंद्र मांझी का निधन

यह भी पढ़ें

Night Operation

वायु सेना ने ‘नाइट ऑपरेशन’ में 121 सूडानी नागरिकों की बचाई जान

29/04/2023
Masala Hara Kebab

चाय के साथ परोसें हरा मसाला कबाब

23/11/2020
gyanvapi masjid

क्या है ज्ञानवापी मस्जिद और मुख्तार अंसारी का कनैक्शन, लाखों की फंडिंग भी आई सामने

22/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version