• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचे, सरकार पूरे समर्पण भाव से काम कर रही है: पीएम मोदी

Writer D by Writer D
12/10/2023
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) उत्तराखंड के पिथौरागढत्र में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान वहां पर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, यहां मानसखंड में बागेश्वर, बैजनाथ, नंदा देवी, गोलू देवता, पूर्णागिरी, कसार देवी, कैंची धाम, कटारमल, नैनादेवी, नानकमत्ता, रीठासाहिब जैसे अनेकों देव स्थलों की श्रृखंला का वैभव विद्यमान हैं। राष्ट्र रक्षा और आस्था की इस तीर्थभूमि पर आकर मैं धन्य हो जाता हूं।

उन्होंने (PM Modi) कहा कि, यहां आने से पहले मुझे पार्वती कुंड और जोगेश्वर धाम में पूजा अर्चना करने का सौभाग्य मिला। मैंने हर देशवासी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए, विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए और उत्तराखंड के सारे सपने व संकल्प पूरे हो, इसलिए आशीर्वाद मांगा है। उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचे, आप लोगों का जीवन आसान हो इसके लिए हमारी सरकार पूरी ईमानदारी से, पूरे समर्पण भाव से और एक ही लक्ष्य लेकर काम कर रही है।

पीएम (PM Modi) ने कहा कि, अभी यहां, 4 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। मैं आप सभी को इन परियोजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। साथ ही कहा कि, हाल ही में देश ने लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। दशकों से लंबित ये काम आपका भाई और आपका बेटा कर पाया है। उस समय में भी यहां की बहनों ने बहुत सारी चिट्ठियां भेजीं। साथ ही कहा, चुनौतियों से घिरी दुनिया में भारत की आवाज बुलंद होती जा रही है। अभी कुछ सप्ताह पहले ही G20 का इतना बड़ा शानदार आयोजन हुआ, उसमें भी दुनिया ने हम भारतीयों का लोहा माना है।

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा , गुंजी में सेना के जवानों से की मुलाकात

साथ ही कहा, दूर-सुदूर पहाड़ों पर देश के कोने-कोने में जो लोग रहते हैं, हमने उनकी भी चिंता की। इसलिए, सिर्फ 5 वर्षों में ही देश में 13.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। ये 13.5 करोड़ लोग, इस बात का उदाहरण हैं कि भारत अपनी गरीबी मिटा सकता है। पहले नारा दिया जाता था कि गरीबी हटाओ, मोदी कह रहा है​ कि हम मिलकर गरीबी हटाकर रहेंगे। हम जिम्मेदारी लेते हैं और जी-जान से जुट जाते हैं।

उन्होंने (PM Modi) कहा कि, आज हर क्षेत्र, हर मैदान में हमारा तिरंगा ऊंचे से ऊंचा लहरा रहा है। हमारा चंद्रयान वहां पहुंचा है, जहां दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच पाया। जिस जगह पर चंद्रयान से लैंडिंग की है, भारत ने उस स्थान को शिव-शक्ति का नाम दिया है। स्पेस में ही नहीं, स्पोर्ट्स में भी भारत का दम आज दुनिया देख रही है। हाल में एशियाई खेल समाप्त हुए हैं। इसमें भारत ने इतिहास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहली बार भारत के खिलाड़ियों ने 100 से ज्यादा मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।

Tags: dehradun newsNational newspm modiUttarakhand News
Previous Post

यूपी के विद्यालयों में नारी सुरक्षा, सम्मान के लिए 14 अक्टूबर से चलेगा बड़ा अभियान

Next Post

एक्सप्रेस वे पर नींद से जगाने के लिए झटके देगी सड़क, नियम तोड़ा तो गाड़ी हो जाएगी लॉक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Banchaura protest ends after CM Dhami's assurance
Main Slider

सीएम धामी के आश्वासन के बाद 17 दिन से चल रहा बनचौरा धरना समाप्त

03/09/2026
CM Dhami extends Janmashtami greetings.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, बोले- श्रीकृष्ण का जीवन सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा

03/09/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, जानिए क्या जाएगी राज्यसभा सदस्यता

03/09/2026
Next Post
Lucknow-Kanpur Expressway

एक्सप्रेस वे पर नींद से जगाने के लिए झटके देगी सड़क, नियम तोड़ा तो गाड़ी हो जाएगी लॉक

यह भी पढ़ें

R. Rajesh Kumar

धामी सरकार का अल्टीमेटम : मरीजों की जिंदगी से नहीं होगा खिलवाड़, रैफर प्रक्रिया होगी जवाबदेह

21/07/2025
Murder

महिला ने प्रेमी संग मिलकर की बेटे की हत्या

21/01/2023
BKD College shootout case

झांसी: बीकेडी कॉलेज में हुए गोलीकांड में घायल हुए छात्र की इलाज के दौरान मौत

20/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version