• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार की महिलाओं को PM मोदी का तोहफा, बोले- मैं और नीतीश आपके दो भाई हैं

Writer D by Writer D
26/09/2025
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना लॉन्च (Mahila Rojgar Yojna) की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने इस योजना की सौगात दी। इसके तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खाते में सीधे ₹10,000 ट्रांसफर किए जाएंगे, जिससे महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

योजना की शुरुआत के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘नवरात्रि के पर्व में आप सबका आशीर्वाद हम लोगों के लिए बड़ी ताकत है। आज बिहार की माताओं-बहनों के लिए बहुत बड़ा दिन है। जब कोई बहन-बेटी रोजगार करती है, तो उसके सपनों को पंख मिल जाते हैं। समाज में उनका सम्मान बढ़ जाता है।

इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज जो पैसे भेजे जा रहे हैं, वो पूरे आपके खाते में जमा होंगे। कोई एक पैसा नहीं मार सकता है। उन्होंने कहा कि पहले पीएम कहते थे दिल्ली से एक रुपये भेजते थे तो 15 पैसे पहुंचते थे। बीच में पंजा पैसा मार लेता था। अब कोई पैसा मार नहीं सकता पूरा पैसा जाता है। उन्होंने कहा कि आपके दो भाई मोदी और नीतीश लगातार काम कर रहे है।

इस मौके पर भोजपुर जिले की रीता दीदी ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार को भैया कहकर संबोधित करते हुए धन्यवाद दिया। रीता दीदी ने बताया कि 2015 में उन्होंने स्वयं सहायता समूह से शुरुआत की थी। शुरूआत में उन्हें 5,000 रुपए मिले। उन्होंने 4 बकरियां खरीदीं और रोजगार शुरू किया। इसके बाद आय से 50 मुर्गियां खरीदीं और अंडा व्यवसाय शुरू किया।

रीता ने आगे बताया, इस व्यवसाय से हमारे घर की आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार आया। अब हम लखपति दीदी बन गई हैं और ड्रोन दीदी भी। महिला रोजगार योजना के आने से गांव में चहल-पहल मच गई है। महिलाएं गाय, बकरी और चूड़ी की दुकान चलाने लगी हैं। मुझे पहली किस्त में 10 हजार रुपए मिले, जिससे मैं और मुर्गी ले आई। अगले चरण में 2 लाख रुपए मिलने पर पोल्ट्री फार्म शुरू करूंगी।

उन्होंने बताया कि पहले वे मिट्टी के घर में रहती थीं, लेकिन अब पक्के मकान, शौचालय, शुद्ध पानी, उजाला गैस कनेक्शन और मुफ्त इलाज जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। बच्चों को स्कूल जाने के लिए साइकिल दी जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रीता दीदी की कहानी सुनकर उनकी तारीफ की और कहा, रीता दीदी, आप बहुत सुपरफास्ट बोलती हैं। आपने सारी योजनाओं का नाम विस्तार से बताया।

गया की नूरजहां खातून ने कहा कि 10 हजार रुपए से वो अपना एक काउंटर खोलेंगी और उस पर अपने सामान की बिक्री करेंगी। उन्होंने कहा, हम पहले से सिलाई की दुकान चला रहे हैं। हमारे पति सिलाई का काम बाहर करते हैं। अब मशीन का काम शुरू करेंगी। अपने पति को घर बुलाएंगे और यहां अपने काम में मदद लेंगे। अभी मैं 10 लोगों को रोजगार देती हूं। आगे 2 लाख रुपए मिलते हैं तो रोजगार को बढ़ाएंगे। अन्य लोगों को काम देंगे।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि पहले देश में जब कोई पैसा भेजा जाता था तो उसमें से सिर्फ़ कुछ ही लोगों तक पहुंचता था। अब संपूर्ण राशि सीधे महिलाओं के खाते में जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ने केंद्र सरकार की लखपति दीदी अभियान को भी नई मजबूती दी है और राज्य की महिलाओं को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं के माध्यम से सशक्त बनाने में मदद की है।

महिलाओं को मिलेगी 2 लाख तक की मदद

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत, प्रत्येक लाभार्थी को 10,000 रुपये का शुरुआती अनुदान दिया जाएगा। बाद के चरणों में 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी दी जा सकती है। इस सहायता राशि का उपयोग महिलाएं अपनी पसंद के क्षेत्रों में कर सकती हैं, इसमें कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई-बुनाई और अन्य लघु-स्तरीय उद्योग शामिल हैं।

महिलाओं को मिलेंगे 2 लाख रुपये- मोदी (PM Modi) 

प्रधानमंत्री कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा ही मिलेगा। अगर महिलाएं इस पैसों से अच्छा काम करती हैं तो उसे दो लाख रुपये तक मिलेगा। इसकी मदद से मेरी बिहार की बहनें किराना, बर्तन, कॉस्मेटिक, खिलौने और स्टेशनरी जैसी छोटी-छोटी दुकानें खोल सकती हैं। इससे महिलाएं आगे बढ़ सकती हैं।

उन्होंने कहा कि आगे चलकर इस योजना से लखपति दीदी को बढ़ाने में बल मिलेगा। केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि देश में कम से कम 3 करोड़ लखपति दीदी हों। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि सबसे ज्यादा लखपति दीदी बिहार से ही होंगी।

Tags: bihar newsmahila rojgar yojna
Previous Post

पुलिस महकमे में हड़कंप: लखनऊ में आईपीएस के घर चोरी, कैश–ज्वेलरी के साथ 20 टोटियां भी ले गए चोर

Next Post

तेज प्रताप यादव ने बनाई नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’, चुनाव चिह्न का भी किया एलान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yuva Yojana
Main Slider

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

27/08/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावनाः मुख्यमंत्री

27/08/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

जेपीएनआईसी की लीज पर भड़के अखिलेश, बोले- जनता के पैसे से बनी इमारत का काम पूरा क्यों नहीं कराया?

27/08/2026
CM Yogi
Main Slider

CM योगी ने यूपी का स्टार्टअप मिशन किया लॉन्च, 107 स्टार्टअप्स को 3.42 करोड़ की मदद

27/08/2026
India steps in to help amidst the devastation in Nepal.
Main Slider

नेपाल की तबाही में भारत बना मददगार, 10 टन राहत सामग्री और दवाएं भेजीं

27/08/2026
Next Post
Tej Pratap Yadav

तेज प्रताप यादव ने बनाई नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’, चुनाव चिह्न का भी किया एलान

यह भी पढ़ें

कभी भी उनसे मित्रता नहीं करें, जो आपसे कम या ज्यादा हों प्रतिष्ठावान

06/10/2021
outsourced operators

योगी सरकार का बड़ा फैसला: अब आउटसोर्स परिचालकों का हो सकेगा पारस्परिक स्थानांतरण

16/04/2025

काबुल पहुंचा तालिबान , बोले- घरों में रहे लोग, देश छोड़ने की कोशिश भी ना करें

15/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version