• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस और शराब तस्करों के गठजोड़ का खुलासा, सिपाही सहित चार गिरफ्तार

Writer D by Writer D
14/05/2021
in Main Slider, अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Poisonous Liquor

Poisonous Liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जहरीली शराब के सेवन से कथित रूप से ढाई दर्जन लोगों की हुई मौत के मामले में पुलिस और शराब तस्करों के खेल का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को निलंबित बीट के सिपाही समेत चार तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में जहरीली शराब व शराब की शीशी, रैपर आदि बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक ने दावा किया कि गिरफ्तार तस्कर सरकारी देशी शराब की दुकान का लाइसेंस हासिल कर उसकी आड़ में जहरीली शराब का कारोबार करते थे।

आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर जिले में कथित रूप से शराब के सेवन से सोमवार से ही मौत का जो सिलसिला चल रहा था वह शुक्रवार तक जारी है। आजमगढ़ जिले के दो थाना क्षेत्रों पवई और दीदारगंज में कथित रूप से शराब पीने से अब तक करीब तीस लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने भी शुक्रवार को माना की जहरीली शराब से मौत हुई लेकिन संख्या नहीं बताई।

CM योगी ने टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती इंदु जैन के निधन पर व्यक्त किया शोक

इस बीच गुरूवार को पवई थाना क्षेत्र के सिवान में जहां जहरीली शराब का जखीरा और जले हुए देशी शराब के रैपर, शीशीया बरामद हुई, वही पुलिस ने दीदारगंज थाना क्षेत्र में हुई नौ लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में गुरूवार की रात छापेमारी कर भारी मात्रा जहरीली शराब बरामद कर लिया। वही शुक्रवार को शराब माफिया शशि प्रकाश साहू पुत्र मोतीलाल, राजेश अग्रहरी पुत्र रामधीन अग्रहरी निवासी मित्तूपुर थाना पवई व दुर्ग विजय सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह निवासी इमलीपुर पेटिया थाना जलालपुर अम्बेडकर नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में जहरीली शराब, शराब की शीशीयां, 850 ढक्कन, रैपर आदि बरामद किया। तस्करों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पवई थाने के निलंबित बीट कांस्टेबल अविनाश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।

मलेरकोटला बना पंजाब का 23वां जिला, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की घोषणा

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जहरीली शराब से मौत के मामले में तीन शराब तस्कर और निलंबित किये गये सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। तस्करों की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा शराब, रैपर आदि बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में तीनों शराब तस्करों ने यह स्वीकार किया कि वह मित्तूपुर में स्थित देशी शराब की दुकान का लाइसेंस हासिल कर उसकी आड़ में जहरीली शराब को बेचते थे। इस खेल में पवई थाने के मित्तूपुर चौकी का सिपाही अविनाश प्रसाद शामिल था और उनकी काली कमाई में वह हिस्सा भी लेता था। चारों को सुसंगत धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।

Tags: crime newsup news
Previous Post

ममता ने PM को लिखा पत्र, कहा- 70 पीएसए प्लांट्स की जगह सिर्फ चार मिल रहे

Next Post

दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post
attacked on police team

दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला

यह भी पढ़ें

Monika S. Garg

सशक्त महिला ही समाज में बदलाव की सूत्रधार : मोनिका एस. गर्ग

07/03/2025

राम मंदिर केस में SIT रिपोर्ट सौंपी गई, चंपत राय समेत कई नामों पर सवाल

23/06/2026
himba tribes

जीवन में सिर्फ एक बार नहाती है यहां की महिलाएं, जानिए इस अनोखी जनजाति के बारे में

24/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version