• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस कमिश्नर ने प्रशिक्षु आईपीएस से कटवाया उद्घाटन रिबन

Writer D by Writer D
29/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
trainee IPS

trainee IPS

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बंथरा थाने पर गुरुवार को महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन करने पहुंचे पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने खुद उद्घाटन करने के बजाए बंथरा थाने में तैनात रही प्रशिक्षु आईपीएस प्रीति यादव से रिबन कटवा कर उसका उद्घाटन कराया। इस दौरान उन्होंने बताया कि महिला हेल्प डेस्क स्थापित हो जाने से थाना क्षेत्र के महिलाओं की समस्याओं का आसानी से निस्तारण हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षु आईपीएस प्रीति यादव ने थाना परिसर में महिलाओं के लिए शौचालय और संतरी पोस्ट बनवाने के लिए पीएचक्यू से मांग की थी। प्रीति यादव की मांग पर ही शासन द्वारा तीन लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत कर यहां महिला हेल्प डेस्क के साथ-साथ महिला सिपाहियों और थाने में दूर-दराज से आने वाली महिलाओं के लिए महिला शौचालय और संतरी पोस्ट का निर्माण किया गया है।

इस मौके पर कमिश्नर डीके ठाकुर के अलावा डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा और एसीपी कृष्णा नगर हरीश भदोरिया सहित पुलिस के अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं बीते दिनों सरोजनीनगर थाना क्षेत्र निवासी स्पोर्ट्स छात्र अभिनव उपाध्याय के अगवा होने को लेकर पूरी रात परेशान रही पुलिस के बारे में कमिश्नर डीके ठाकुर से सवाल करने पर उन्होंने बताया कि ऐसी घटना के बारे में उसी दिन रात करीब 3 बजे सरोजनीनगर थाना प्रभारी द्वारा मुझे जानकारी हुई थी।

झांकी के अव्वल आने से राज्य में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा प्रोत्साहन: योगी

इसको लेकर राजधानी के सभी थानों की पुलिस काफी परेशान रही, लेकिन जब यह पता चला कि अलीगंज पुलिस उसे एक चोरी के मामले में पूछताछ करने के लिए ले गई है तो अलीगंज पुलिस के अलावा अन्य थानों की पुलिस को हिदायत दी गई कि अगर ऐसा कोई मामला होता है तो संबंधित थाने पर उसकी जानकारी जरूर दी जाय।

बताते चलें कि गत दिनों सरोजनीनगर के दरोगा खेड़ा स्थित राम विहार कॉलोनी निवासी स्पोर्ट्स छात्र अभिनव उपाध्याय को रात करीब 10:30 बजे चार असलहाधारी लोगों द्वारा स्कॉर्पियो में जबरन अगवा करने की सूचना मिलने पर सरोजनीनगर पुलिस काफी परेशान रही। लेकिन अगले दिन सुबह पुलिस को पता चला कि उसे अगवा नहीं किया गया, बल्कि अलीगंज पुलिस एक चोरी के मामले में पूछताछ करने ले गई है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, चालक फरार

Next Post

प्रेमजाल में फंसा कर विवाहित ने की छात्रा से शादी, आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबों की लगी प्रदर्शनी

07/10/2026
Next Post
arrested

प्रेमजाल में फंसा कर विवाहित ने की छात्रा से शादी, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Dispute

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत

09/06/2023
Eyelashes

आंखों को सुंदर बनाती हैं घनी पलकें, इन उपायों से होगी इनकी ग्रोथ

11/05/2024
मृगशिरा नक्षत्र

मृगशिरा नक्षत्र के जातकों को होता है प्रेम पर अटूट विश्‍वास

09/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version