• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माफियाओं पर कतई रियायत न बरतें पुलिस: सीएम योगी

Writer D by Writer D
02/04/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार-दो का गठन के बाद मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने बीती रात पुलिस अधिकारी व गृह विभाग के अधिकारियों संग बैठक की है। प्रदेश की कानून एवं व्यवस्था और महिला सुरक्षा और कई मामलों को लेकर 100 के लिए खाका तैयार कर अमल में लाने को कहा गया है।

शनिवार को इसी मामले में जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की है। इसमें एक दिन का समय सभी पुलिस अधिकारियों को वक्त दिया। कानून व्यवस्था, गृह विभाग से जुड़े सभी बिन्दुओं पर मुख्यमंत्री ने दो घंटे के समय से अधिक चर्चा की है। इसी कड़ी में यह निर्देश दिए है कि दो अप्रैल से पूरे प्रदेश में महिला सुरक्षा के लिए गठित दल एंटी रोमियों को स्कूल, कॉलेज, बाजारों में दिन के समय जरुर निकाला जाये। यह आदेश गृह विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है।

श्री अवस्थी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से 100 दिन के लिए फूट पेट्रोलिंग का एक विशेष अभियान चलाया जाये। बाजार व घने आबादी में अगर पुलिस व वरिष्ठ अधिकारी, एडीजी स्तर के अधिकारी भी पैदल निकल जायेंगे तो इसका लोगों में बहुत गहरा प्रभाव पड़ेगा। यह कोई पैदल गश्त नहीं करना है, लोगों से ऐसा समन्वय बनाना है जो लोगों को पुलिस मित्र का आईडिया लगे। लोगों को लगे कि पुलिस उनके साथ है।

100 दिन में 10 हजार भर्ती करेगा गृह विभाग, सीएम योगी ने दिए निर्देश

आगे मुख्यमंत्री ने कहा है कि नवरात्रि को लेकर मंदिरों व देवालयों में भी सुरक्षा व्यवस्था, सफाई की व्यवस्था, पेयजल और अन्य की व्यवस्था को लेकर अधिकारी ध्यान दें, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो सकें। इसका भी अभियान आज से शुरु हो गया है।

अवस्थी ने कई बिन्दुओं विस्तार से चर्चा की है, लेकिन उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि माफियाओं पर किसी भी प्रकार की रियायत नहीं करनी है। इसी कड़ी में गृह विभाग से जहां 25 माफियाओं को मॉनिटरिंग कर रहे थे तो अब यह संख्या बढ़कर 50 हो चुकी है। यानि की प्रत्येक सप्ताह 50 ऐसे माफियाओं को प्रदेश से ब्लैक लिस्टेड है। गृह विभाग और एडीजी-एलओ जो हमारे नोडल अधिकारी है, वो इनकी समीक्षा करेंगे। कई बिन्दुओं पर चर्चा कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Tags: cm yogiLucknow Newsyogi 2.0
Previous Post

IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

Next Post

Lock Upp: पूनम पांडे ऑन कैमरा होंगी ‘टॉपलेस’, फैंस से कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबों की लगी प्रदर्शनी

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गएः सीएम योगी

07/10/2026
Next Post

Lock Upp: पूनम पांडे ऑन कैमरा होंगी 'टॉपलेस', फैंस से कही ये बात

यह भी पढ़ें

hair care

बालों की हर समस्या का हल है अमरूद की पत्ती, ऐसे करें इस्तेमाल

14/08/2025
murder

जमीन विवाद में दबंगों ने की सास की हत्या, बहू घायल

21/11/2021
heart attack

नाचते-नाचते स्टेज पर गिर गई महिला… अचानक हुआ कुछ ऐसा की बहन की शादी में पसर गया मातम

10/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version