• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी में जाने की अटकलों पर पूजा पाल का आया बयान, काही ये बात

Writer D by Writer D
01/08/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Pooja Pal

Pooja Pal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के खेमे से दारा सिंह चौहान और अंशुल वर्मा समेत कई दिग्गज भगवा खेमे में शामिल हो चुके हैं। इसी बीच दिवंगत बसपा विधायक राजूपाल की पत्नी पूजा पाल (Pooja Pal) जो फिलहाल सपा से कौशाम्बी जिले की चायल सीट से विधायक के बीजेपी में शामिल होने की अटकले चल रही थीं। कई दिनों से लग रही ऐसी अटकलों पर पहली बार श्रीमती पाल (Pooja Pal)ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। विधायक पूजा पाल ने सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की खबरों का जोरदार खंडन करते हुए कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है।

2022 के विधानसभा चुनाव में चायल सीट से विधायक बनीं पूजा पाल (Pooja Pal) ने सपा छोड़कर बीजेपी में जाने की खबरों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें राजनीतिक साजिश के तहत फैलाई जा रही हैं। उनके छवि को खराब करने का प्रयास हो रहा है। पाल ने ट्वीट कर लिखा, सोशल मीडिया पर चलाये जाने वाली खबर असत्य व बेबुनियाद है मैं किसी पार्टी में नहीं जा रही हूं सब राजनीतिक दलों की साजिश है । मैं समाजवादी पार्टी में ही हूं ये मेरी छवि को लोगों के बीच धूमिल करने का प्रयास है।

सोशल मीडिया पर चलाये जाने वाली खबर असत्य व बेबुनियाद है मैं किसी पार्टी में नहीं जा रही हूं सब राजनीतिक दलों की साजिश है ।मैं समाजवादी पार्टी में ही हूं ये मेरी छवि को लोगों के बीच धूमिल करने का प्रयास है।
पूजा पाल विधायक
253 चायल विधायक कौशाम्बी

— Pooja Pal (@poojapalmla253) July 31, 2023

जानें क्यों लग रही थीं अटकलें ?

सपा विधायक पूजा पाल (Pooja Pal) के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें यूं ही नहीं लग रही थी। दरअसल, वो दिवंगत बसपा विधायक राजू पाल की पत्नी हैं, जिनकी हत्या 25 जनवरी 2005 को प्रयागराज में दिनदहाड़े कर दी गई थी। इस हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को आरोपी बनाया गया था। इतना ही नहीं इस साल फरवरी में राजू पाल हत्याकांड के अहम गवाह रहे उमेश पाल जो कि पूजा पाल (Pooja Pal) के रिश्तेदार भी थे, उनकी भी अतीक अहमद के गुर्गों ने निर्मम हत्या कर दी थी। दो माह बाद यानी अप्रैल में अतीक और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

राज्यसभा चेयरमैन के खिलाफ भी आएगा अविश्वास प्रस्ताव, विपक्ष कर रहा है विचार

पाल परिवार का लंबे समय से अतीक अहमद से छत्तीस का आंकड़ा चल रहा था। योगी सरकार में अतीक के खिलाफ हुई कार्रवाई का सपा विधायक पूजा पाल भी कई बार मुक्त कंठ से प्रशंसा कर चुकी हैं। उन्होंने सीएम योगी के माफिया को मिट्टी में मिला देने वाले बयान का भी समर्थन किया था, जिसे लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सख्त ऐतराज चुके थे। ऐसे में माना जाने लगा था कि देर सवेर पूजा पाल भाजपा का दामन थाम सकती हैं। हालांकि, अब उन्होंने ट्वीट कर ऐसी तमाम अटकलों पर फिलहाल के लिए विराम जरूर लगा दिया है। दरअसल, सपा के अंदर से पूजा पाल पर भी सार्वजनिक रूप से अपना स्टैंड क्लियर करने का दवाब बन रहा था, जिसके बाद उन्होंने ट्वीर अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

एक अन्य सपा विधायक ने भी किया खंडन

इन दिनों सियासी हलकों में कई सपा नेताओं के बीजेपी में जाने की अटकलें लग रही हैं। पूजा पाल (Puja Pal) के अलावा कौशाम्बी जिले से आने वाले एक अन्य सपा विधायक को लेकर भी पिछले दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी ही खबरें चली थीं। जिसका अब उन्होंने खंडन किया है। ये हैं जिले की मंझनपुर सीट से सपा विधायक इंद्रजीत सरोज। सरोज पांच बार के विधायक के अलावा मंत्री भी रह चुके हैं। बीजेपी में जाने की खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया संस्थान टीआरपी के लिए ऐसी झूठी खबरें चलवा रहे हैं। मैं सपने में भी बीजेपी में जाने के बारे में सोच नहीं सकता हूं। उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें चलवाकर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।

Tags: bjplucknow newsoja PalPOSamajwadi party
Previous Post

राज्यसभा चेयरमैन के खिलाफ भी आएगा अविश्वास प्रस्ताव, विपक्ष कर रहा है विचार

Next Post

DJ की धुन पर धूमधाम से निकली शवयात्रा, जमकर नाचीं महिलाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

Tata Sons Chairman N. Chandrasekaran met CM Yogi
Business

CM से मिले टाटा संस के चेयरमैन, यूपी में एआई सिटी और हाई-टेक निवेश पर बनी सहमति

15/12/2025
PRSI
उत्तराखंड

युवा पीढ़ी को स्किल्ड बनाने की जरूरत – सुबोध उनियाल

15/12/2025
CM Dhami
उत्तराखंड

₹249.56 करोड़ की सहायता से मजबूत होगा प्रदेश का आधारभूत ढांचा: सीएम धामी

15/12/2025
Hapur will become the new growth center of Delhi-NCR.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के निवेश विजन से हापुड़, बना नया औद्योगिक और शहरी विकास का केंद्र

15/12/2025
Taj Hotel
उत्तर प्रदेश

UP में टूरिज्म बूम—टाटा समूह के होटलों का बड़ा विस्तार

15/12/2025
Next Post
Funeral Procession

DJ की धुन पर धूमधाम से निकली शवयात्रा, जमकर नाचीं महिलाएं

यह भी पढ़ें

'Devoleena Bhattacharjee' wreaks havoc in Bengali sari, video goes viral

बंगाली साड़ी में ‘देवोलीना भट्टाचार्जी’ ने ढाया कहर, वीडियो हुआ वायरल

03/06/2021

मोदी सरकार ने नई शिक्षा नीति को दी मंजूरी, MHRD का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय किया

29/07/2020
kashmiri keshar

Man Ki Baat: पीएम मोदी ने मन की बात में की कश्मीरी केसर की चर्चा

27/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version