• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिसंबर 2023 तक रिकॉर्ड 2640 मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ाएगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
09/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UPPCL

UPPCL

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली उत्पादन (Power Generation) बढ़ाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास कर रही योगी सरकार (Yogi Government) इस वर्ष नया रिकॉर्ड बना सकती है। दरअसल, सरकार ने दिसंबर 2023 तक प्रदेश में रिकॉर्ड 2640 मेगावाट विद्युत उत्पादन करने वाली नई परियोजनाओं को शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विलंब से चल रही परियोजनाओं को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। परियोजनाओं की प्रगति की लगातार समीक्षा की जा रही है। यदि सबकुछ योजना के अनुसार चला तो विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश सरकार बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM YOgi) की मंशा के अनुरूप प्रदेश में निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं को जल्द प्रारंभ करने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (UPPCL) लगातार प्रयास कर रहा है। यूपीपीसीएल के अध्यक्ष एम. देवराज इसके लिए प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करके माइक्रो लेवल मॉनीटरिंग भी की जा रही है।

इन 4 परियोजनाओं पर है फोकस

जिन परियोजनाओं को शुरू करने पर सबसे ज्यादा फोकस है, उनमें ओबरा तापीय परियोजना की 660 मेगावाट की एक यूनिट जून के अंत तक उत्पादन शुरू करेगी। इसी तरह जवाहरपुर तापीय परियोजना में निर्माणाधीन 660 मेगावाट की 2 इकाइयां भी इसी वर्ष उत्पादन शुरू करेंगी। एक यूनिट 15 जुलाई तथा दूसरी यूनिट को वर्ष के अंत तक शुरू किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं, कानपुर स्थित पनकी तापीय परियोजना में 660 मेगावाट की एक यूनिट निर्माणधीन है। यद्यपि यह परियोजना निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे है, लेकिन सरकार द्वारा इस वर्ष दिसंबर तक इसे भी शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बन रहा है भारत का ग्रोथ इंजन: एके शर्मा

UPPCL के अध्यक्ष एम देवराज का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण परियोजना अपने निर्धारित लक्ष्य से पीछे हो गई है लेकिन अब युद्धस्तर पर प्रयास हो रहा है। हमारी पूरी कोशिश है कि परियोजनाओं का निर्माण शीघ्र से शीघ्र पूरा हो और उत्पादन शुरू किया जा सके। इसके लिये परियोजनाओं के कामों की रेग्यूलर समयबद्ध मॉनीटरिंग के लिए नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक कार्य की मॉनीटरिंग की जा रही है। कार्य कर रही संस्थाओं को नियमित भुगतान की व्यवस्था बनाई गई है।

परियोजनाओं में देरी पर तय किया लक्ष्य

जवाहरपुर विद्युत उत्पादन निगम लि. जो कि यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि. की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी है, वह परियोजना का निर्माण कर रही है। इस पर लगभग 1500 करोड़ रुपए का व्यय होगा। इसकी 1320 मेगावाट (660×2) की उत्पादन क्षमता है। इसे अप्रैल 2023 तक शुरू किया जाना था, लेकिन विलंब के चलते अब इसकी परिवर्तित तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। 660 मेगावाट की दूसरी इकाई भी पहली यूनिट शुरू होने के 6 महीने के अंदर उत्पादन प्रारम्भ करेंगी, ऐसा लक्ष्य निर्धारित है।

इसी तरह सोनभद्र स्थित ओबरा ताप विद्युत संयंत्र भारत की पहली 200 मेगावाट ईकाई होने का गौरव रखती है। यहां वर्तमान में 660 मेगावाट की दो इकाइयां निर्माणाधीन हैं। इसकी एक यूनिट 15 जुलाई में उत्पादन शुरु करेगी। वहीं पनकी पावर प्रोजेक्ट कानपुर में स्थित है। 2018 से 660 मेगावाट की एक यूनिट स्थापित की जा रही है। पूर्व में जुलाई 2023 से इसको शुरू किए जाने का लक्ष्य था, लेकिन कार्य मे विलंब होने से अब इसे दिसंबर तक प्रारम्भ करने का लक्ष्य निर्धारित है।

Tags: Lucknow NewsPower supplyuppcl
Previous Post

IND vs AUS: अजिंक्य रहाणे ने पूरे किये 5000 टेस्ट रन

Next Post

योगी सरकार ने वाहन स्वामियों को दी बड़ी सौगात, पांच साल के ट्रैफिक चालान किए निरस्त

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

फिल्मी सितारों की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का माइक्रोबायोम प्लान तैयार, स्वास्थ्य से खेती तक होगा फायदा

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिला सुरक्षा योगी सरकार की प्राथमिकता, हर थाने में हेल्प डेस्क और 8,694 महिला बीटें

22/10/2026
Main Slider

आजम खान से मिलने पहुंचे सपा प्रमुख, परिवार से भी करेंगे मुलाकात

22/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा केस: हजरतगंज कोतवाली में हाथ हिलाती दिखी श्रद्धा दुबे, वीडियो वायरल

22/10/2026
Next Post
Challan

योगी सरकार ने वाहन स्वामियों को दी बड़ी सौगात, पांच साल के ट्रैफिक चालान किए निरस्त

यह भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट की मुंबई पुलिस को फटकार

सुप्रीम कोर्ट की मुंबई पुलिस को फटकार, बिहार के IPS को क्वारंटीन करना गलत

05/08/2020
chironji facebook

निखार के लिए ट्राई करें दादी मां का ब्यूटी सीक्रेट

22/08/2026
Minor Account

अब 10 साल के बच्चों का भी खुलेगा बैंक अकाउंट, RBI ने दिये ये निर्देश

22/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version